- अब गुजरात का उत्सव काशी में होता है, पटना में होता है। , उसी तरह बिहार का उत्सव गुजरात में हो रहा है : सांसद मनोज तिवारी
- अहमदावाद के वटवा में बिहारी समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा बिहार स्थापना महोत्सव तथा होली मिलन समारोह का आयोजन
गुजरात, अहमदाबाद 31 मार्च 2025: चैत्र महिने में अहमदाबादमें मुझे दो बार बिहारवासियों के आनंद तथा उत्सव में सहभागी बनने का अवसर मिला है। गुजरात तथा बिहार के बीच आदिकाल से संबंध रहा है। पौराणिक कथा के अनुसार माता सीता, भगवान राम के साथ गुजरात के डांग अर्थात् दंडकारण्य प्रदेश में पधारे थे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेलने रविवार को अहमदाबाद के वटवा में बिहारी समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित बिहार स्थापना महोत्सव तथा होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई दी।
दूसरी ओर भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता, गायक तथा दिल्ली के सांसद मनोज तिवारीने कहा कि कार्यक्रम का उदेश्य इतना है कि अब एक भारत श्रेष्ठ भारत है। एक राज्य का उत्सव दूसरा राज्य मनाता है। अब गुजरात का उत्सव काशी में होता है, पटना होता है। इसी प्रकार अब बिहार का उत्सव गुजरात में हो रहा है। इससे एक राज्य के लोगों को दूसरे राज्य के बारे में जानने का मौका मिलता है और इससे हम मजबूत बनते है। समारोह में जब उन्होंने भोजपुरी गीत गाने शुरू किए तो समूचा पंडाल जोरदार तालियों से गूँज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश गिरी ने कहा कि गुजरात की धरती का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते हैं। यह हमारी कर्मभूमि है और हमारे बच्चों की जन्मभूमि है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का, सांसद मनोज तिवारी, शहर की महापौर प्रतिभा जैन, पूर्व गृहमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, वटवा के विधायक बाबूसिंह जादव, बापूनगर के विधायक दिनेश सिंह कुशवाह सहित कार्यक्रम में पधारे सभी संतो-महंतों, मेहमानों का आभार प्रगट किया। इस अवसर पर संस्था के समस्त पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, सांसद मनोज तिवारी, मेयर प्रतिभा जैन, पूर्व गृहमंत्री प्रदीप जाडेजा, वटवा के विधायक बाबूसिंह जादव, बापूनगर के विधायक दिनेश सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक हिम्मत सिंह पटेल सहित सभी संतो-महंतो का फूलों की माला, शोल तथा मोमेंटों से सम्मान किया।
संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेष सिंह ने कहा कि समारोह में बिहार की लोकप्रिय गायिका निशा उपाध्याय, गायक प्रमोद तिवारी, गायिका आराध्या शर्मा, गायक माटी के लाल अनिल यादव, उद्घोषक उत्तम बिहारी के गीतों ने शमा बांध दिया। कार्यक्रम में अहमदाबाद, राजकोट, बड़ौदा तथा बिहार से हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।