Homeगुजरातहैदराबाद अग्निकांड एवं अन्य राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं में मृतकों को मोरारी...

हैदराबाद अग्निकांड एवं अन्य राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं में मृतकों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और परिवारों को आर्थिक सहाय

गुजरात, अहमदाबाद 23 मई 2025: कुछ दिन पहले हैदराबाद के चारमीनार में एक इमारत में भीषण आग लग गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुखद घटना में 17 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें अधिकांश बच्चे शामिल थे। प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु एवं राम कथा वाचक पूज्य

मोरारी बापू ने इस त्रासदी में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिवारों को 15,000-15,000रूपए की सहायता राशि अर्पण की है। कुल 2,55,000रूपए की यह सहायता राशि कथा के श्रोताओं के माध्यम से मृतकों के परिवारों को पहुंचाई जाएगी।

वहीं मौसम चक्र अनियमित होने के चलते विभिन्न राज्यों में बिजली गिरने और तूफान की वजह से कई लोगों की जान चली गई है। बिहार और झारखंड में 5–5 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि ओडिशा में 10 लोगों की जान गई है। इन राज्यों में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पूज्य मोरारी बापू ने परिवारजनों को 2,00,000रूपए की सहायता राशि समर्पित की है। यह राशि चित्रकूट धाम ट्रस्ट द्वारा संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी।

इसके अतिरिक्त कोडीनार में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके परिवारों को भी 30,000रूपए की सहायता राशि अर्पित की गई है।

पूज्य मोरारी बापू ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read