Homeगरबापूर्वा मंत्री ने अमेरिका यात्रा के दौरान भारत की उत्सव परंपराओं को...

पूर्वा मंत्री ने अमेरिका यात्रा के दौरान भारत की उत्सव परंपराओं को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया

पूर्वा मंत्री नवरात्रि उत्सव के दौरान अहमदाबाद में एक प्रसिद्ध गरबा कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में होगी, जो भारत के उत्सव और भक्ति संगीत में अग्रणी “फीमेल वॉइस” के रूप में उनकी स्थिति को और मजबूत बनाएगा

मुंबई | 23 सितंबर 2025: देश-विदेश में जानी-मानी फोक-पॉप कलाकार पूर्वा मंत्री भारत की उत्सव परंपराओं को तेजी से वैश्विक मंच तक पहुंचाने वाली सबसे अग्रणी “ग्लोबल फीमेल वॉइस” के रूप में उभर रही हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से लाखों दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। अमेरिका में चल रहे डांडिया पूर्वास्टीक टूर के दौरान पूर्वा ने शिकागो, अटलांटिक सिटी, सिएटल, लॉस एंजिलिस, वर्जीनिया और ह्यूस्टन में गरबा, हनुमान चालीसा, विठ्ठल मंत्रोच्चार और भगवान महादेव के आह्वान की गूंज फैलाई है। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं को भारत के त्योहारों और परंपराओं की सांस्कृतिक राजदूत के रूप में स्थापित किया है।

जहां शीर्ष स्थानों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व सीमित होता है, वहां पूर्वा का यह उभार वास्तव में बेहद महत्वपूर्ण है। वह सदियों पुरानी भक्ति और लोक परंपराओं को पुनर्जीवित कर उन्हें विदेशों में युवा दर्शकों से जोड़ते हुए नए रूप में प्रस्तुत कर रही हैं। उनके कार्यक्रमों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है, जहां परिवार, छात्र और भारतीय प्रवासी बड़ी संख्या में भारत के त्योहारों का आनंद लेने पहुंचते हैं।

अमेरिका यात्रा को लेकर पूर्वा ने कहा कि “हर जगह डांडिया पूर्वास्टीक टूर को मिले अद्भुत प्रतिसाद से मैं बेहद रोमांचित हूं। दुनिया की विविध संस्कृतियों के सामने गरबा की धुन पेश करना और पारंपरिक व भक्ति संगीत की सुंदरता को प्रदर्शित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। संगीत के क्षेत्र में एक महिला होने के नाते मैं यह जिम्मेदारी महसूस करती हूं कि हमारी परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ते हुए उन्हें नए अंदाज़ में मनाया जाए।”

इस यात्रा के दौरान पूर्वा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रचित प्रसिद्ध गरबा “आवती कळाय माड़ी…” भी प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री ने उनके कार्य को देखकर और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सीमाओं से परे पहुंचाने की उनकी क्षमता को पहचानकर ही इस गरबे के लिए उनका चयन किया था।

अमेरिका यात्रा के बाद पूर्वा मंत्री नवरात्रि महोत्सव के दौरान अहमदाबाद और सूरत में होने वाले एक प्रसिद्ध गरबा कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाएगी। यह अवसर भारत के उत्सव और भक्ति संगीत में अग्रणी “फीमेल वॉइस” के रूप में उनकी पहचान को और सशक्त बनाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read