Homeगुजरातश्रद्धा उपाय नहीं उपलब्धि है।।

श्रद्धा उपाय नहीं उपलब्धि है।।

आपको कुछ मिला है तो जरूर बांटो मगर किसी पर दबाव मत डालो क्योंकि दबाव डालना यह धर्म प्रचार है।।

शब्द भी बंधन है।।

शब्द दूध है,घी नहीं है,बिगड़ने में देर नहीं लगती।।

आंखें मॉं से, आवाज बाप से और ह्रदय गुरु का दिया हुआ है।।

साधक मार्ग में प्रयास जरूर करो लेकिन अध्यात्म मार्ग में प्रसाद की प्रतिक्षा करो।।

गाय की दो आंखों में एक समता और दूसरी ममता है।।

समता की छांव में ममता होनी चाहिए।।

श्री राधे जू की प्रेमनगरी बरसाना धाम से बरस रहा रामकथा प्रवाह आज चौथे दिन में पहुंचा।। कथा के आरंभ में ही बापू ने कहा कि संत कथा की शोभा है।।कथा संत और ईश्वर की तरफ श्रद्धा के बारे में बताते हुए बापू ने कहा कि मेरे दादाजी विष्णु देवानंद गिरि जी ने कहा है:श्रद्धा उपाय नहीं उपलब्धि है।।श्रद्धा उपलब्ध हो जाती है तो ज्ञान की प्राप्ति उसी क्षण हो जाती है ऐसा गीता जी में कहा है। श्रद्धावनलभतेज्ञानम… पुरुष श्रधामय है धर्म अपने आप अपने रोम-रोम आसान लगा देता है।। दादा ने वेदांत का आश्रय लिया है और मैं मानस की चौपाइयों का आश्रय ले रहा हूं।।श्रद्धा के बिना धर्म नहीं,लाख कुछ करें! मानसरोवर की यात्रा करनी है तो श्रद्धा रूपी संबल होना चाहिए।।इसलिए कहते हैं सूत्र की पूजा मत करो सूत्र का सेवन करो। आपको कुछ मिला है तो जरूर बांटो मगर किसी पर दबाव मत डालो क्योंकि दबाव डालना यह धर्म प्रचार है।बलात कुछ किसी पर नहीं थोपो।।में वहां तक कहता हूं कि सुनने के बाद भूल जाओ किसने कहा है और क्या सुना है! शब्द भी बंधन है।शब्द दूध है,घी नहीं है, बिगड़ने में देर नहीं लगती।।घी तो राम-राम,राधे-राधे,विट्ठल-विट्ठल है हरि का नाम शाश्वत है।।

उमा कहउं मैं अनुभव अपना।

सत हरि भजन जगत सब सपना।।

कागभुसुंडि और महादेव के वचन समांतर जा रहे हैं कहते हैं बाप की आवाज बेटे में आती है, वैसे गुरु की आवाज आश्रित में आती है।।आंखेंमॉं से, आवाज बाप से और ह्रदय गुरु का दिया हुआ है।। निर्विचार अवस्था में जो विचार प्रकट करता है तो वह विचार को सार्थक करने के लिए प्रकृति जाती है व्याख्या सब पराई और अनुभव सदैव अपना होता है।।

ओशो ने दृष्टांत दिया।सूफी वार्ता है। एक बड़ा धनी आदमी बहुत ज्यादा जमीन थी। एक दिन कुछ साफ करना के लिए मजदूरों को कहा बुलाया सो मजदूर लग गए।। दोपहर हुआ तो और 50 मजदूरों को बुलाया और काम पूरे होने वाला ही था आखिरी समय पर और कुछ 20 लोगों को बुलाया! सब काम समाप्त होने के बाद वह धनी आदमी पैसे दे रहा था।। सुबह से आए हैं,दोपहर से आए हैं और कोई तो आखिर में आया लेकिन सबको एक समान पैसे दिए! सुबह से आए थे सब ने विरोध किया कि हम सुबह आए हैं।धनी ने कहा कि आपकी मजदूरी हमने पूरी दी है।फिर भी और समानता दिखाई तो धनी ने जवाब दिया कि सुबह वालों को प्रयास का फल मिला है और अभी-अभी आए उसे प्रसाद का फल मिल रहा है।।

साधक मार्ग में प्रयास जरूर करो लेकिन अध्यात्म मार्ग में प्रसाद की प्रतिक्षाकरो।।स्मरण होते ही आंख गिली होने लगे तो समझना प्रसाद उतर रहा है

श्रध्धा आने से विश्वास खुद कामरुपीघोडे पर सवार होकर हिमाचल में आएगा।। श्रद्धा विश्वास के बीच में मिलन से भरोसा रूपी संतान प्रकट होगा।।

महर्षि रमण लक्ष्मी नाम की गाय को पालते थे वह प्रसंग भी बापू ने कहा और कहा कि महर्षि ने रमन ने सूत्र दिया हुएम आई? और जवाब दक्षिण से शंकराचार्य से मिलता है:शिवोहमशिवोहम…

गायों की सेवा में जुड़ना ञुणानुबंध है।।

गोपी तो है ही लेकिन गोप का भी एक स्थान है। सबने कृष्ण विरह व्यथा व्यक्त की है लेकिन गोप क्या करते! ब्रज का हर एक वृक्ष गोप है।।दिल्ली के एक कवि अंशुमान ने गोपों की व्यथा भी बताई है। गाय के गोबर में लक्ष्मी का निवास होता है।।गाय की दो आंखों में एक समता और दूसरी ममता है।। केवल ममता होगी तो संतुलन नहीं होगा। गाय गुरु भी है।।समता की छांव में ममता होनी चाहिए।।

फिर चिमनलालबावाश्री के सुपुत्र पंकज बाबा आचार्य जी ने अपना वक्तव्य पेश किया और आज की कथा को विराम दिया गया।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read