
जेएलआर इंडिया ने लॉन्च किया नया अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम, ग्राहकों को मिलेगा गाड़ी की एक्स–शोरूम कीमत का 55 फीसदी तक गारंटीड फ्यूचर वैल्यू
इस प्रोग्राम को खास तौर पर भारतीय मार्केट के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी के चुनिंदा मॉडल्स पर उपलब्ध है
फाइनैंस के बेहत समाधानों के साथ यह पहल ग्राहकों को ज़्यादा फाइनैंशियल फ्लेक्सिबिलिटी देती है और कार की ओनरशिप को बनाती है आसान
गाड़ी की खरीद के समय ही न्यूनतम फ्यूचर वैल्यू की गारंटी देकर, यह प्रोग्राम अनिश्चितता को कम करता है, जिससे गाड़ी को अपग्रेड करना और भी सुविधाजनक हो जाता है
यह पहल गाड़ी के दायरे से बढ़कर, आधुनिक लग्ज़री ओनरशिप का अनुभव देने की जेएलआर इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाती है
मुंबई, भारत | 21 जुलाई 2026 | जेएलआर इंडिया ने आज अपने अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम और बेहतर फाइनैंसिंग समाधानों को पेश करने की घोषणा की है। इन्हें देश भर में ग्राहकों के लिए रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी गाड़ियों की ओनरशिप को ज़्यादा सहज, अनुमान लगाने योग्य और सुविधाजनक बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
जेएलआर का यह प्रोग्राम खासतौर पर भारतीय मार्केट के लिए तैयार किया है, जिसमें पहले से तय फ्यूचर वैल्यू और फाइनैंस के आकर्षक विकल्प शामिल हैं, इससे ग्राहक के लिए वाहन की खरीद का पूरा अनुभव सहज और ज़्यादा निश्चित बन जाता है। इस प्रोग्राम के तहत अब योग्य ग्राहक ओनरशिप की प्रत्यास्थ अवधि के साथ एक्स-शोरूम कीमत के 55 प्रतिशत तक न्यूनतम अश्योर्ड बायबैक वैल्यू का लाभ उठा सकते हैं- ये फायदे माइलेज की तय सीमा के भीतर, मॉडल की एलिजिबिलिटी और रीटेलर द्वारा पहले से निर्धारित नियमों और शर्तों पर निर्भर करेंगे।
अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम लग्ज़री गाड़ी खरीदने वालों की सबसे मुख्य परेशानियों में से एक – यानि फ्यूचर वैल्यू का समाधान करता है। ओनरशिप की शुरूआत में ही गाड़ी की न्यूनतम गारंटीड वैल्यू तय होने से ग्राहक का भरोसा बढ़ता है और साथ ही अगर वे भविष्य में अगली गाड़ी खरीदने या अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो वे पहले से फाइनैंस से जुड़े पहलुओं का अनुमान लगा सकते हैं।
इस अवसर पर जेएलआर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजन अम्बा ने कहा, ‘‘अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम वाहन की फ्यूचर वैल्यू की गारंटी देकर लक्ज़री गाड़ी की खरीद के अनुभव को ज़्यादा भरोसेमंद बना देता है। इसके अलावा, एक्सक्लुज़िव फाइनैंसिंग समाधान इस प्रोग्राम को और बेहतर बनाते हैं, जिससे ग्राहकों को ज़्यादा फाइनैंशियल प्रत्यास्थता और भरोसा मिलता है। जेएलआर इंडिया में, हम लग्ज़री गाड़ी की खरीद के अनुभव को आधुुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो सिर्फ़ गाड़ी तक ही सीमित नहीं रहता। इस तरह की पहलों के ज़रिए हम चाहते हैं कि ग्राहकों का जेएलआर गाड़ी खरीदने का सपना साकार हो सके और साथ ही ओनरशिप की पूरी यात्रा के दौरान उनका भरोसा और लॉन्ग-टर्म वैल्यू भी बने रहें।’
यह प्रोग्राम ग्राहकों को प्राथमिकता देने के जेएलआर इंडिया के दृष्टिकोण को दर्शाता है। इसके तहत ग्राहक फ्लेक्सिबल मंथली पेमेंट स्ट्रक्चर का फ़ायदा उठाते हुए ज़्यादा भरोसे के साथ भविष्य में अपग्रेड की योजना बना सकते हैं।
ग्राहक भारत में जेएलआर के ऑथोराइज़्ड रीटेलरों पर अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम और फ़ाइनैंसिंग समाधानों के बारे में जानकारी पा सकते हैं। प्रोग्राम की उपलब्धता, अश्योर्ड वैल्यू, अवधि और एलिजिबिलिटी की शर्तें मॉडल एवं रीटेलर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।
== समाप्त ==

