Homeऑटोमोबाइललेक्सस इंडिया ने पेश की नई लेक्सस एलएम 350एच, अल्ट्रा-लक्ज़री मोबिलिटी को...

लेक्सस इंडिया ने पेश की नई लेक्सस एलएम 350एच, अल्ट्रा-लक्ज़री मोबिलिटी को दिया नया आयाम

बैंगलोर | 14 अक्टूबर 2025: लेक्सस इंडिया ने बहु-प्रतीक्षित नई लेक्सस एलएम 350एच को पेश किया है- एक मास्टरपीस जिसे अल्ट्रा-लक्ज़री मोबिलिटी सेगमेन्ट को नया आयाम देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नई एलएम 350एच का लॉन्च एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो अपने मेहमानों को बेजोड़ भव्यता, विशिष्ट डिज़ाइन एवं उत्कृष्ट आराम प्रदान करने की लेक्सस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

फ्लैगशिप व्हीकल एलएम 350एच को भारतीय बाज़ार में पहले से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो देश में लक्ज़री यात्रा की बढ़ती मांग को दर्शाता है। अपनी शुरूआत के बाद से नई लेक्सस एलएम 350एच दुनिया भर में लक्ज़री वाहन प्रशंसकों को लुभाती रही है और यात्रा का लक्ज़री अनुभव प्रदान करते हुए पहली श्रेणी की यात्रा के लिए नए बेंचमार्क स्थापित कर रही है।

नई एलएम 350एच में डीटेल पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो शांत एवं उत्पादक अनुभव प्रदान करती है। अल्ट्रा-लक्ज़री मोबिलिटी स्पेस में लीडर में रूप में इसकी स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं। इनमें शामिल हैं।

  • ई-20 कम्प्लायन्ट इंजन, जो स्थायित्व एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए लेक्सस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • रियल कंसोल में पावर स्लाइडिंग डोर जो बेहतर सुविधा एवं सहज नियन्त्रण प्रदान करता है।
  • ऑटो-डिमिंग ओआरवीएम फंक्शन जो सुरक्षा बढ़ाता है और फोर-सीटर वेरिएटन्ट में ड्राइवर के लिए ज़्यादा आराम को सुनिश्चित करता है।
  • नया रियर कंसोल ट्रे जो फोर सीटर वेरिएन्ट में पिछली सीट पर बैठे यात्री को ज़्यादा सुविधा एवं आराम प्रदान करता है।

श्री हिकारू इकेउची, प्रेज़ीडेन्ट, लेक्सस इंडिया ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, ‘‘लेक्सस एलएम 350एच के लिए मेहमानों से मिली शानदार प्रतिक्रिया से हम बेहद उत्साहित हैं और अपने उपभोक्ताओं का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिन्होंने इस उत्कृष्ट वाहन के लिए धैर्य के साथ इंतज़ार किया। एलएम लक्ज़री के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, इसके भव्य इंटीरियर और एक्सक्लुज़िव प्राइवेट लाउंज आराम एवं सुविधा को नया आयाम देते हैं। इसने पहली श्रेणी की लक्ज़री यात्रा में नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं और देश भर में हमारे मेहमानों को प्रतिष्ठा, लक्ज़री एवं सुविधा का बेजोड़ अनुभव प्रदान किया है।’

नई लेक्सस एलएम 350एच की डिलीवरी आज से शुरू हो रही है। मेहमान अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी गेस्ट एक्सपीरिएंस सेंटर में विज़िट कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read