Homeऑटोमोबाइलमारुति सुज़ुकी ने ‘VICTORIS’ के निर्यात की शुरुआत की, वैश्विक बाजारों में...

मारुति सुज़ुकी ने ‘VICTORIS’ के निर्यात की शुरुआत की, वैश्विक बाजारों में ‘Across’ नाम से होगी बिक्री

  • मारुति सुज़ुकी ने अपने नए मॉडल VICTORIS के निर्यात की शुरुआत कर दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह वाहन ‘Across’ नाम से बेचा जाएगा
  • कंपनी की योजना इस मॉडल को दुनिया के 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों में निर्यात करने की है। निर्यात के लिए लैटिन अमेरिका, मिडल ईस्ट, और अफ्रीका प्रमुख बाजार होंगे

नई दिल्ली | 16 जनवरी 2026 — मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (“मारुति सुज़ुकी”) ने आज अपने प्रीमियम SUV VICTORIS के निर्यात के लिए शिपमेंट की शुरुआत की घोषणा की है। मुंद्रा और पीपावाव बंदरगाहों से 450 से अधिक वाहन वैश्विक बाजारों के लिए रवाना किए गए । ब्रांड की ‘Got it all’ सोच को दर्शाने वाली यह एसयूवी अंतरराष्ट्रीय बाज़ारो में ‘Across’ नाम से बेची जाएगी।

आधुनिक रूप में विकसित की गई एसयूवी VICTORIS, इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी और शानदार कम्फर्ट को फ्यूचरिस्टिक स्टाइलिंग के साथ जोड़ती है। इस SUV ने safety के वैश्विक सुरक्षा मापदंडों पर खरा उतर कर ग्लोबल NCAP एवम् भारत NCAP दोनों में 5 star safety रेटिंग प्राप्त किया। इसके अलावा, यह मेड-इन-इंडिया एसयूवी इस साल जापान मोबिलिटी शो 2025 में अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने भी दिखाई गई थी।

इस अवसर पर बोलते हुए, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, श्री हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “मारुति सुज़ुकी की निर्यात यात्रा मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के विज़न से प्रेरित है। कैलेंडर वर्ष 2025 में 3.9 लाख से ज्यादा वाहनों के निर्यात के साथ हम लगातार पांचवें साल भी भारत के अग्रणी पैसेंजर व्हीकल निर्यातक बने हैं । इस वर्ष हमारी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल e VITARA के निर्यात की शुरुआत के साथ यूरोप में हमारी दोबारा एंट्री भी दर्ज हुई।”

उन्होंने आगे कहा, “यदि हम कैलेंडर वर्ष 2020 से 2025 के बीच भारत के पैसेंजर व्हीकल निर्यात की वृद्धि को देखें, तो जहां पूरे वाहन उद्योग का निर्यात 1.43 गुना बढ़ा, वहीं मारुति सुज़ुकी का निर्यात 4.67 गुना बढ़ा। VICTORIS के जुड़ने से हमारी निर्यात महत्वाकांक्षाओं को और मजबूती मिलेगी और हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।”

============

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read