कुंभ में स्नान करने के बाद लौट रहे पटना, बिहार, के एक परिवार के छह सदस्य सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। इस दुखद दुर्घटना में सभी छह लोगों की मृत्यु हो गई। इस परिवार के लिए पूज्य मोरारी बापू ने 90,000 रूपए की सहायता राशि अर्पित की है। इस परिवार से संपर्क किया जा रहा है, अन्यथा यह राशि बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित की जाएगी।
अन्य एक घटना में, दो दिन पहले कच्छ जिले के केरा-मुंद्रा रोड पर एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मृत्यु हो गई। उनके परिवारों के लिए 1,05,000 रूपए की सहायता राशि दी गई है। यह सेवा कोटेश्वर कथा के मनोरथी श्री प्रवीनभाई तन्ना द्वारा की गई है।
इसके अलावा, बाबरा के पास लाठी गांव के एक परिवार के तीन सदस्यों की भी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिनके लिए 45,000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।
पूज्य मोरारी बापू ने सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।