Homeइलेक्ट्रानिक्ससैमसंग ने अपने प्रीमियम एआई-पावर्ड क्‍यूएलईडी टीवी और क्रिस्टल क्लियर 4K यूएचडी...

सैमसंग ने अपने प्रीमियम एआई-पावर्ड क्‍यूएलईडी टीवी और क्रिस्टल क्लियर 4K यूएचडी टीवी की नई रेंज लॉन्च की ये टीवी अब अमेज़न और फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकते हैं

  • क्‍यूएलईडी सीरीज़ में एडवांस्‍ड एआई टेक्‍नोलॉजी है जो यूजर की पसंद और देखने की स्थिति के आधार पर इमेज और साउंड को कस्‍टमाइज करती है
  • उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त लागत के अनेक मनोरंजन विकल्पों के साथ मुफ्त चैनलों की विस्तृत रेंज का आनंद ले सकते हैं
  • नए टीवी मॉडल 1 मई, 2025 से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और Samsung.com पर से खरीदे जा सकते हैं

गुरुग्राम, भारत 1 मई 2025: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने अपने एआई-पावर्ड क्‍यूएलईडी टीवी और क्रिस्टल क्लियर 4K यूएचडी टीवी की नई रेंज लॉन्च की। ये टीवी 1 मई, 2025 से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और Samsung.com पर मिलेंगे। घरेलू मनोरंजन को शानदार बनाने के लिए डिज़ाइन की गई इस नई रेंज में शामिल हैं – क्‍यूएलईडी सीरीज़ – QEF1 जो आधुनिक एआई टेक्‍नोलॉजी से लैस है, और क्लियर 4K यूएचडी सीरीज़ – UE81, UE84, UE86, इसमें बेजोड़ स्‍पष्‍टमा, रंग और डिटेल के साथ टीवी देखने का शानदार अनुभव मिलता है।
इस लॉन्च का मुख्य आकर्षण क्‍यूएलईडी टीवी है, जिसमें रियल और सेफ क्‍वॉन्‍टम डॉट टेक्‍नोलॉजी है, जो शानदार रंग सटीकता और टिकाऊपन प्रदान करती है। ट्रू क्‍वॉन्‍टम डॉट्स से टीवी में शानदार कलर मिलते हैं और यह कैडमियम से मुक्त हैं, जो एक हानिकारक पदार्थ है और कैंसर का कारण बन सकता है। इससे ये टीवी सुरक्षित और बेहतरीन प्रदर्शन वाले हैं।

सैमसंग के नए Q4 एआई प्रोसेसर से पावर्ड, यह टीवी कंटेंट का रियल-टाइम में विश्लेषण करके उसे और बेहतर बनाता है, जिससे साफ तस्वीरें, स्पष्ट आवाज और टीवी देखने का व्यक्तिगत अनुभव मिलता है। सैमसंग विजन एआई की मदद से, यह सीन्‍स, चीजों और चेहरों को पहचानकर तस्वीर की गुणवत्ता को और बेहतर करता है, जिससे पैनटोन वैलिडेटेड कलर्स मिलते हैं। यूजर के डेटा और कनेक्टेड डिवाइसों की सुरक्षा के लिए इसमें सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी की फीचर है। साथ ही, इस नई रेंज में मुफ्त में ढेर सारा कॉन्टेंट उपलब्ध है, जो बिना अतिरिक्त खर्च के मनोरंजन की दुनिया देता है।

सैमसंग के नए यूएचडी मॉडल क्रिस्टल-क्लियर 4K रिज़ॉल्यूशन देते हैं, यह एडवांस्‍ड क्रिस्टल 4K प्रोसेसर से पावर्ड हैं, जिससे बेहद शानदार और वाइब्रैंट विजुअल्‍स मिलते हैं। 4K अपस्केलिंग के साथ, ये मॉडल कम रिज़ॉल्यूशन वाली सामग्री को लगभग 4K गुणवत्ता में बेहतर बनाते हैं। परकलर तकनीक के साथ, ये जीवंत रंग प्रदान करते हैं, जिससे टीवी देखने का अनुभव शानदार हो जाता है। वर्चुअल टॉप चैनल ऑडियो के साथ ओटीएस लाइट टेक्‍नोलॉजी से गजब का साउंड मिलता है। एंडलेस फ्री कॉन्टेंट की पहुंच के साथ, ये मॉडल बड़ी संख्‍या में दर्शकों तक प्रीमियम मनोरंजन पहुंचाते हैं।

सैमसंग इंडिया के विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के सीनियर डायरेक्टर विप्लेश डांग ने कहा, “सैमसंग में, हम हमेशा नए आविष्कार करते हैं ताकि ऐसे उत्पाद दे सकें जो घर के मनोरंजन को और बेहतर बनाएं। हमारे एआई-एनहैंस्‍ड क्‍यूएलईडी और क्रिस्टल क्लियर 4K यूएचडी टीवी के लॉन्च से हम उपभोक्ताओं को टीवी देखने का शानदार अनुभव दे रहे हैं। सैमसंग विजन एआई से चलने वाले ये मॉडल, स्मार्ट सीन पहचान के साथ बेहतर तस्वीर गुणवत्ता देते हैं, जिससे हर दृश्य और जीवंत लगता है। यह लॉन्च दिखाता है कि हम नवाचार, सुविधा और भरोसे के साथ अधिक घरों तक स्मार्ट देखने का अनुभव पहुंचाना चाहते हैं और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं।’’

ग्राहकों को 35% तक की छूट जैसे लाभ मिलेंगे। नई सैमसंग ऑनलाइन टीवी रेंज 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ उपलब्ध है, जो क्‍यूएलईडी मॉडल के लिए मात्र 3,333 रुपये/महीना और यूएचडी मॉडल के लिए 2,500 रुपये/महीना से शुरू होती है। ग्राहक 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक कैशबैक भी पा सकते हैं। नए-नए फीचर्स और विशेष लॉन्च ऑफर्स के साथ, यह नई रेंज लिविंग स्पेस को सिनेमाई हब में बदलने के लिए तैयार है।

क्‍यूएलईडी टीवी के प्रमुख फीचर्स
रियल एवं सेफ क्‍यूएलईडी
सैमसंग के रियल और सेफ क्‍यूएलईडी टीवी 100% कलर वॉल्यूम-सर्टिफाइड क्‍वॉन्‍टम डॉट टेक्‍नोलॉजी के साथ बनाए गए हैं, जो जीवंत और वास्तविक दृश्य प्रदान करते हैं। विश्वसनीय वैश्विक संस्थानों द्वारा सुरक्षा के लिए प्रमाणित, ये टीवी कैडमियम से मुक्त हैं, जो एक हानिकारक पदार्थ है और कैंसर का कारण बन सकता है। इससे सभी के लिए स्वस्थ और चिंता-मुक्त देखने का अनुभव सुनिश्चित होता है।

Q4 एआई प्रोसेसर
सैमसंग Q4 एआई प्रोसेसर रियल-टाइम में सीन्‍स एवं साउंड को कस्‍टमाइज करके टीवी देखने के अनुभव को बेहतर बनाता है। यह सामग्री को विस्तृत 4K रिज़ॉल्यूशन में अपस्केल करता है, जिससे पर्यावरण और देखे जा रहे कंटेंट के अनुसार शानदार अनुभव मिलता है।

पैनटोन वैलिडेशन
पैनटोन वैलिडेशन पैनटोन के कठिन परीक्षण मानकों को पूरा करके बेहतर रंग सटीकता की गारंटी देता है। यह वैलिडेशन पैनटोन रंगों और स्किन टोन्स का प्रामाणिक रिप्रोडक्‍शन सुनिश्चित करता है, जिससे टीवी देखने का शानदार अनुभव मिलता है जो रचनाकार के मूल दृष्टिकोण को दर्शाता है।

सैमसंग विजन एआई
सैमसंग विजन एआई रियल-टाइम एआई अपस्केलिंग, जेनरेटिव वॉलपेपर जैसे स्मार्ट फीचर्स और स्मार्टथिंग्स के साथ टीवी में बुद्धिमान सुधार लाता है। यह पर्यावरण और यूजर की जरूरतों के आधार पर सीन्‍स, साउंड और इंटरैक्शन को कस्‍टमाइज करता है। एडवांस्‍ड एआई क्षमताएं वास्तव में टीवी देखने का एक व्यक्तिगत और बेहतरीन अनुभव प्रदान करती हैं।

सैमसंग नॉक्‍स सिक्‍योरिटी
सैमसंग नॉक्स सैमसंग की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता है, जो डिवाइसेस में डिफेंस-ग्रेड सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें विभिन्न व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार किये गये सिक्‍योरिटी फीचर्स हैं। नॉक्स के साथ, व्यवसाय अपने डेटा और संचालन को आत्मविश्वास के साथ सुरक्षित रख सकते हैं।

स्‍मार्टथिंग्‍स
सैमसंग टीवी पर स्मार्टथिंग्स ऐप आपको टीवी और अन्य स्मार्ट डिवाइसेस को नियंत्रित और अपने आप चलाने की सुविधा देता है, जिससे आपका घरेलू अनुभव बेहतर होता है। स्मार्टथिंग्स का उपयोग करके आप उपकरण, लाइट्स और सुरक्षा कैमरों को सीधे टीवी से नियंत्रित कर सकते हैं। इसे सेट करने के लिए, टीवी के मेनू में स्मार्टथिंग्स विकल्प पर जाएं और अपने डिवाइसेस को कनेक्ट करने के लिए निर्देशों का पालन करें।

क्रिस्‍टल क्लियर 4K यूएचडी टीवी की प्रमुख खूबियां
क्रिस्‍टल प्रोसेसर 4K
क्रिस्टल प्रोसेसर 4K सटीक रंग मैपिंग के साथ बेहतर इमेज क्‍वॉलिटी प्रदान करता है। यह शक्तिशाली प्रोसेसर सुनिश्चित करता है कि रंगों का हर शेड वैसा ही दिखे जैसा इरादा था, जिससे सभी सामग्री के लिए जीवंत 4K रिज़ॉल्यूशन मिलता है।

परकलर
परकलर के साथ, उपभोक्ता अपनी पसंदीदा सामग्री देखते समय स्क्रीन पर वास्तविक रंगों का अनुभव कर सकते हैं। यह टेक्‍नोलॉजी टीवी को ढेर सारे रंग दिखाने में मदद करती है, जिससे तस्वीरें शानदार दिखती हैं और टीवी देखने का अनुभव बहुत बढि़या हो जाता है। वन बिलियन ट्रू कलर्स के साथ, यह खास टेक्‍नोलॉजी रंगों को उनके असली रूप में दिखाकर टीवी स्क्रीन पर वास्तविकता लाती है।

मल्‍टी वॉयस असिस्‍टेंट
उपभोक्ता नए क्रिस्टल विजन 4K यूएचडी टीवी में बिल्ट-इन अपने पसंदीदा वॉयस असिस्टेंट को चुन सकते हैं, जो उनके कनेक्टेड घर में ज्‍यादा एडवांस नियंत्रण प्रदान करता है। वे बिक्सबी या अमेज़न एलेक्सा के बीच चयन कर सकते हैं और अपने लिविंग रूम की सुविधा और आराम से बेहतरीन घरेलू मनोरंजन अनुभव का आनंद ले सकते हैं।

ओटीएस लाइट
ओटीएस लाइट (ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट) सैमसंग के एआई एल्गोरिदम का उपयोग करके स्क्रीन पर होने वाली गतिविधियों को ट्रैक करता है और मल्टी-चैनल स्पीकर्स के माध्यम से साउंड लोकेशंस को सटीक रूप से मिलाता है। वर्चुअल टॉप चैनल ऑडियो के साथ 3D सराउंड साउंड आपको ऑडियो अनुभव में पूरी तरह डुबो देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read