मैसूर, 27 फरवरी 2025: सामुदायिक कल्याण और समाज को वापस देने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के अनुरूप, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज मैसूर जिले में जल शोधन इकाइयों के उद्घाटन की घोषणा की। इस मौके पर कई प्रतिष्ठित और गणमान्य लोग मौजूद थे। इनमें कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया, टीकेएम के वरिष्ठ नेतृत्व में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के मुख्य संचार अधिकारी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और राज्य मामलों के प्रमुख – श्री सुदीप दलवी शामिल हैं। इन सबों ने इस पहल के परिवर्तनकारी प्रभाव को स्वीकार किया।
सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल तक पहुँच सुनिश्चित करने, सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और जलजनित बीमारियों को रोकने की प्रतिबद्धता के साथ, टीकेएम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मैसूर जिले में अत्याधुनिक जल शोधन इकाइयाँ स्थापित की हैं। इस नवीनतम तैनाती के साथ, ये स्थापनाएँ 3,98,870 से अधिक लोगों को लाभान्वित और सकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं, जिससे समुदाय की भलाई में उल्लेखनीय बेहतरी होती है।
प्रत्येक इकाई में एक उन्नत छह-चरण वाली शुद्धिकरण प्रक्रिया के साथ एक जल निगरानी प्रणाली है जो वास्तविक समय से काम करती है। इसके तहत कुल घुले हुए ठोस (टीडीएस) जैसे प्रमुख मापदंडों को ट्रैक करती है और ऐसे समुदाय की ज़रूरतों को पूरा करती है जहाँ पानी उच्च टीडीएस से दूषित होता है। इसके अतिरिक्त, यह प्रणाली सौर ऊर्जा, निर्बाध उपयोग के लिए बैकअप पावर समाधान और एक कुशल अपशिष्ट जल प्रबंधन तंत्र से सुसज्जित है, जो ऊर्जा की खपत को कम करते हुए इष्टतम जल वितरण सुनिश्चित करती है। इस नवीनतम पहल के साथ, समुदाय की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कुल 7500 लीटर/घंटा जल शोधन क्षमता विकसित की गई है।
स्थानीय ग्राम पंचायतों और समुदाय के साथ टीकेएम का सहयोग स्वामित्व और साझा जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने, पहल के प्रभाव और इसकी निरंतर स्थिरता को मजबूत करने और समुदायों में बेहतर स्वच्छता प्रथाओं तथा समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में सहायक रहा है।
इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के मुख्य संचार अधिकारी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और राज्य मामलों के प्रमुख श्री सुदीप दलवी ने कहा, “टोयोटा किर्लोस्कर मोटर में, समग्र सामुदायिक विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। इन जल शोधन इकाइयों का उद्घाटन उन समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के हमारे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है जिन्हें हम सेवा प्रदान करते हैं। यह पहल स्थिरता, सार्वजनिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के प्रति हमारे समर्पण को रेखांकित करती है। हमें गर्व है कि इस आवश्यक संसाधन को सुलभ बनाने में स्थानीय अधिकारियों और ग्राम पंचायतों के साथ सहयोग कर सके। आगे देखते हुए, हम सभी के लिए एक स्वस्थ और अधिक टिकाऊ भविष्य बनाने का प्रयास करते हुए अपनी समुदाय-संचालित पहल का विस्तार करना जारी रखेंगे।”
टीकेएम के दर्शन में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गहराई से समाहित है, जो स्थिरता और दीर्घकालिक प्रभाव के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारे समर्पित कर्मचारी पाँच प्रमुख फोकस क्षेत्रों में पहल का सक्रिय रूप से नेतृत्व करते हैं। ये हैं, शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और कौशल विकास। सामुदायिक आवश्यकताओं और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ अपने सीएसआर प्रयासों को तालमेल में रखकर हम सार्थक, स्केलेबल और स्थायी योगदान बनाने का प्रयास करते हैं जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
Overview of TKM
Equity participation | Toyota Motor Corporation (Japan) : 89%, Kirloskar Systems Limited (India) : 11% |
Number of employees | Approx. 6,000 |
Land area | Approx. 432 acres (approx.1,700,000 m2) |
Building area | 74,000 m2 |
Total Installed Production capacity | Up to 3,42,000 units |
Overview of TKM 1st Plant:
Established | October 1997 (start of production: December 1999) |
Location | Bidadi |
Products | Innova HyCross, Innova Crysta , Fortuner, Legender manufactured in India. |
Installed Production capacity | Up to 1,32,000 units |
Overview of TKM 2nd Plant:
Start of Production | December 2010 |
Location | On the site of Toyota Kirloskar Motor Private Limited, Bidadi |
Products | Camry Hybrid, Urban Cruiser Hyryder, Hilux |
Installed Production capacity | Up to 2,10,000 units |
*Other Toyota Models: Glanza, Rumion, Urban Cruiser Taisor
**Imported as CBU: Vellfire, LC 300