
- ऐप अब भारत के 18 शहरों में लाइव
- मुंबई और चंडीगढ़ में भी ऐप लॉन्च
- टोइंग देता है खाने की सबसे कम कीमत की गारंटी
- सभी ऑर्डर पर न पैकेजिंग चार्ज और न ही प्लेटफॉर्म फीस
अहमदाबाद, गुजरात | 10 मार्च 2026 — किफायती फूड डिलीवरी ऐप टोइंग ने आज अहमदाबाद में अपने लॉन्च की घोषणा की। पिछले 7 महीनों में टोइंग ने भारत के 18 शहरों में विस्तार किया है और यह पुणे, आगरा, वडोदरा, गुवाहाटी, नासिक, नागपुर, पटना, औरंगाबाद, भोपाल, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, मुंबई और चंडीगढ़ में भी उपलब्ध है। टोइंग अपने ऐप पर खाने और पेय पदार्थों की सबसे कम कीमत का वादा करता है और यह गारंटी देता है कि ऐप पर मिलने वाली कीमतें रेस्टोरेंट के टेबल मेन्यू की कीमतों के बराबर या उससे कम होंगी। इसके अलावा किसी भी ऑर्डर पर कोई पैकेजिंग चार्ज या प्लेटफॉर्म फीस नहीं ली जाती। इससे टोइंग बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती फूड डिलीवरी ऐप बन जाता है। उपयोगकर्ता 99 रुपये से कम में बिरयानी, बर्गर और बाउल जैसे कई तरह के व्यंजन ऑर्डर कर सकते हैं।
टोइंग को 2025 की दूसरी छमाही में पुणे में पहले शहर के रूप में लॉन्च किया गया था। अब यह अहमदाबाद में भी लाइव हो गया है और शहर के कई प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले से ही इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हैं। टोइंग का किफायती और आसान कीमत वाला मॉडल पहली नौकरी करने वाले युवाओं और कॉलेज छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है, जिससे नए शहरों में इसका विस्तार तेजी से हो रहा है। रोजमर्रा के खर्च को ध्यान में रखते हुए टोइंग अपने उपयोगकर्ताओं को बेहतर मूल्य और भरोसेमंद सेवा देने का प्रयास करता है। ऐप पर अहमदाबाद के कई लोकप्रिय रेस्टोरेंट जैसे इस्कॉन थाल, महालक्ष्मी भाजी पाव, अर्बन खिचड़ी, द पाउटिनरी, राधिका’स ऑथेंटिक साउथ इंडियन फूड, थियोब्रोमा, बर्गर किंग, फासोस, वेंडीज़, ग्वालिया स्वीट्स एंड फास्ट फूड, ईट पंजाब, निनी’स किचन, अंगीठी – ए प्योर वेज रेस्टोरेंट बाय मिर्च मसाला, घोस्ट किचन्स, आईजीपी केक्स शामिल हैं। यहां उत्तर भारतीय व्यंजन जैसे छोले भटूरे, बिरयानी, नॉर्थ इंडियन डिश, चाइनीज, डेज़र्ट और फास्ट फूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर और मोमोज सहित कई तरह के भोजन विकल्प उपलब्ध हैं।
इस विस्तार पर बात करते हुए, टोइंग के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री सिद्धार्थ भाकू ने कहा, “टोइंग फूड ग्राहकों की एक नई श्रेणी तैयार कर रहा है, जो खासतौर पर जेन ज़ेड, कॉलेज जाने वाले युवाओं और किफायती विकल्प तलाशने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। हम अपने ग्राहकों को सबसे कम कीमत की गारंटी देते हैं। हाल ही में हमने टोइंग को गुवाहाटी, नासिक, नागपुर जैसे प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों और दिल्ली एनसीआर में लॉन्च किया है। यह विस्तार हमारे किफायती मॉडल की मजबूती और युवा उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अहमदाबाद में जेन ज़ेड और कॉलेज छात्रों की बड़ी संख्या है, इसलिए यह टोइंग के लिए एक आदर्श शहर है।”
भारत भर में 20 लाख से अधिक डाउनलोड और 4.5 की शानदार रेटिंग के साथ टोइंग अब किफायती फूड डिलीवरी क्षेत्र में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरता हुआ दिखाई दे रहा है।

