Homeगुजरातट्राइडेंट ग्रुप ने 'विकसित भारत मिशन' के तहत देशव्यापी भर्ती अभियान शुरू...

ट्राइडेंट ग्रुप ने ‘विकसित भारत मिशन’ के तहत देशव्यापी भर्ती अभियान शुरू किया

रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और राष्ट्र-निर्माण के अपने संकल्प को मज़बूत करते हुए, समूह 3,000 से अधिक कर्मयोगियों की नियुक्ति करेगा

नई दिल्ली | 26 फरवरी 2026 भारत के प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक, ट्राइडेंट ग्रुप की मुख्य कंपनी ट्राइडेंट लिमिटेड ने एक बड़े भर्ती अभियान की घोषणा की है। कंपनी अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन्स के लिए 3,000 से अधिक ‘कर्मयोगियों’ की नियुक्ति करेगी। यह पहल टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने और देश में रोज़गार के नए अवसर पैदा करने के राष्ट्रीय लक्ष्य का हिस्सा है।

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए ट्राइडेंट ग्रुप की ग्रुप सीएचआरओ, पूजा बी. लूथरा ने कहा, “ट्राइडेंट में हमारा यह मानना है कि भारत के औद्योगिक विकास की असली ताकत हमारी प्रतिभाएं हैं। इस भर्ती अभियान के ज़रिए हम न केवल अपने कार्यबल को मजबूत बना रहे हैं, बल्कि भविष्य के लिए तैयार एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग ट्रांसफॉर्मेशन के जरिये राष्ट्रीय लक्ष्य का समर्थन भी कर रहे हैं। व्यावसायिक विस्तार से परे, हमारा ध्यान बेहतर करियर बनाने, समुदायों को मजबूत करने और भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने पर केंद्रित है।”

इस पहल के तहत ऑपरेटर, बुनकर, सिलाईकर्मी, फिटर, इलेक्ट्रीशियन और मल्टीपल टेक्निकल व ऑपरेशनल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित उद्योग अनुभव के आधार पर होगा। ट्राइडेंट ने अनुभव और हुनर को सम्मान देने के लिए एक विशेष वेतन प्रारुप तैयार किया है। 2-3 वर्ष तक के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स को ₹25,000 प्रति माह, 3 से 5 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवारों को ₹36,000 प्रति माह और 5 से 7 वर्ष के अनुभव वाले विशेषज्ञों को ₹50,000 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

शानदार सैलरी के साथ ही, चुने गए उम्मीदवारों को परफॉरमेंस के आधार पर इंसेंटिव, बोनस और वेरिएबल पे जैसे आर्थिक लाभ भी दिए जाएंगे। कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हुए कंपनी प्रोविडेंट फण्ड (PF) और ईएसआई (ESI) कवरेज, मेडिकल सहायता, निःशुल्क छात्रावास और सब्सिडी वाला भोजन भी उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही, विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम, जिम और खेल सुविधाओं के माध्यम से उनके समूचे विकास पर ज़ोर दिया जाएगा। इस पहल के जरिए ट्राइडेंट अपने ‘मानव संसाधन’ को मजबूत बना रहा है और अपने कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा के साथ-साथ करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read