गांव के तालाब को 3 से 4 फीट गहरा किया गया जिससे क्षमता बढ़कर 2.64 करोड़ लीटर हो गई
अहमदाबाद 27 जून 2025: गांवों में पानी की कमी को दूर करने और बारिश के पानी को बचाने के लिए CLEAR Premium Water ने YFLO और ड्रीम्स फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की गई पहल के तहत साबरकांठा के रामद गांव के देवलाली तालाब का सफलतापूर्वक पुनरुद्धार किया है। यह काम जून के पहले सप्ताह में पूरा हो जाने से मानसून में इसका अद्भुत परिणाम देखने को मिले, ऐसी आशा है।
इस प्रोजेक्ट के तहत गांव के तालाब को 3 से 4 फीट तक गहरा किया गया, जिसके परिणामस्वरूप इसकी कुल जल संचयन क्षमता 2.64 करोड़ लीटर से भी अधिक हो गई है। इस बढ़ी हुई क्षमता के कारण पानी के अन्य स्रोतों पर निर्भरता कम होगी। खासकर यह लगभग 70 किसान परिवारों को सीधा लाभ पहुंचाएगा, जो सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए इस तालाब पर निर्भर हैं।
कई वर्षों से तालाब में गाद भरने और पर्याप्त रखरखाव न होने के कारण इसकी जल धारण क्षमता घट गई थी। अब जब मौसम के बदलावों के कारण बारिश की पैटर्न अनियमित हो गई है, तब इस प्रकार तालाब का पुनरुद्धार अनिवार्य हो गया था। यह पहल दर्शाती है कि समाज को केंद्र में रखकर की जाने वाली पानी प्रबंधन की योजना कैसे कम खर्च में सरल तरीके से प्रभावी हो सकती है।
CLEAR Premium Water के फाउंडर और CEO नयन शाह बताते हैं कि पानी की कमी केवल गांवों से जुड़ी समस्या नहीं है। यह हमारे स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और भविष्य की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। CLEAR में हम मानते हैं कि सच्चा स्थायित्व तभी संभव होगा जब समाज स्वयं जागरूक रहे और अपने संसाधनों का संरक्षण करे।
उनका कहना है कि रामद गांव के तालाब का पुनरुद्धार सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं है – यह पानी के बचाव, खेती की उपज और समुदाय की खुशहाली के लिए एक दीर्घकालिक निवेश है। जब बिजनेस, नागरिक समाज और स्थानीय लोग सहयोग से एक ही दिशा में काम करते हैं, तब कितना शक्तिशाली परिवर्तन लाया जा सकता है इसका यह उत्तम उदाहरण है।
पुनर्जीवित तालाब के चालू मानसून के दौरान पूरी तरह से भर जाने की आशा है। इससे यह साल भर के लिए पानी के सुनिश्चित स्रोत के रूप में बना रहेगा। खासकर खेती और स्थानीय लोगों के दैनिक उपयोग के लिए यह बहुत उपयोगी होगा। इसके साथ ही, इस प्रोजेक्ट ने स्थानीय स्तर पर सामूहिक भागीदारी के साथ जिम्मेदारी का भाव भी विकसित किया है, क्योंकि गांव के लोगों को इस कार्य में सीधे जोड़ा गया है।
CLEAR Premium Water, YFLO, Dreams Foundation और रामद गांव के लोगों का यह संयुक्त प्रयास दीर्घकालिक परिवर्तन लाएगा और भारत के लिए जल संरक्षण के एक मॉडल के रूप में स्थापित होगा।

