Homeगुजरातमरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स, वडोदरा ने लीवर और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी क्लीनिक की शुरुआत...

मरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स, वडोदरा ने लीवर और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी क्लीनिक की शुरुआत की

वडोदरा, गुजरात | 01 अगस्त 2026 | मरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स, वडोदरा ने लीवर क्लीनिक और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी क्लीनिक की शुरुआत कर उन्नत सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया है। इस पहल से मध्य और दक्षिण गुजरात के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं अधिक सुलभ होंगी।

लीवर क्लीनिक की शुरुआत अहमदाबाद स्थित मरेंगो CIMS हॉस्पिटल के डॉ. गौरव पटेल और उनकी टीम के सहयोग से की गई है, जबकि इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी क्लीनिक का संचालन सूरत स्थित मरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स की डॉ. जेनी गांधी करेंगी।

यह पहल मरेंगो के अस्पताल नेटवर्क में जटिल और सुपर-स्पेशियलिटी उपचार को एकीकृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस मॉडल के माध्यम से मरीजों को लीवर प्रत्यारोपण, हृदय प्रत्यारोपण, बोन मैरो प्रत्यारोपण तथा इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी जैसी उन्नत सेवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, मरेंगो नेटवर्क के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और अनुभव का लाभ उठाकर मरीज़ अपने शहर के पास ही उपचार प्राप्त कर सकेंगे।

इस मॉडल के तहत मरीज अपने निकटतम मरेंगो अस्पताल में विशेषज्ञ परामर्श, जांच, ऑपरेशन से पूर्व मूल्यांकन, ऑपरेशन के बाद की देखभाल तथा फॉलो-अप जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, जटिल उपचार अहमदाबाद स्थित मरेंगो CIMS हॉस्पिटल के माध्यम से किया जाएगा, जो प्रत्यारोपण और अन्य अत्यधिक विशिष्ट उपचारों के लिए नेटवर्क का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है। इससे मरीजों की सुविधा बढ़ेगी, उपचार में होने वाली देरी कम होगी और उपचार की निरंतरता सुनिश्चित होगी।

लीवर क्लीनिक हर महीने के दूसरे मंगलवार को ओपीडी सेवाएं प्रदान करेगा, जबकि इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी क्लीनिक हर शनिवार को उपलब्ध रहेगा।

इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी क्लीनिक में वैरिकोज़ वेन्स, डायबिटिक फुट की जटिलताओं, स्ट्रोक, ब्रेन एन्यूरिज्म, स्तन की गांठ, गर्भाशय फाइब्रॉइड्स, थायरॉयड नोड्यूल्स सहित विभिन्न रोगों के लिए मिनिमली इनवेसिव (कम चीरे वाले) उपचार उपलब्ध कराए जाएंगे।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read