Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसस्मार्ट शॉपिंग की शुरुआत यहीं से होती है: अमेजन पे के साथ...

स्मार्ट शॉपिंग की शुरुआत यहीं से होती है: अमेजन पे के साथ पाएं प्राइम डे के अतिरिक्त फायदे

राष्ट्रीय | 04 जुलाई 2025: प्राइम डे 2025 बस आने ही वाला है, 12 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक चलने वाला यह उत्सव इस बार पहले से भी बड़ा और बेहतर है, जिसमें 72 घंटों तक एक्सक्लूसिव डील्स, नए लॉन्च और ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट का धमाका होगा। लेकिन अगर आप एक स्मार्ट शॉपिंग करने वाले ग्राहक हैं, तो आप जानते हैं कि एक अच्छा सौदा सिर्फ ऑफर तक ही सीमित नहीं होता, खासकर जब आप अमेजन पे का इस्तेमाल करते हैं। फिर चाहे बात हो यात्रा की, महंगी ख़रीदारी की, रोजमर्रा की ज़रूरतों की या गिफ्ट कार्ड्स की इस प्राइम डे पर जानिए कैसे आप हर रुपये का ज़्यादा से ज़्यादा फायदा उठा सकते हैं और अधिकतम वैल्यू अनलॉक कर सकते हैं।

हर बड़ी खरीद को बनाएं और भी फायदेमंद: अगर आप प्राइम डे के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज़ या फैशन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना आपके लिए वाकई फायदेमंद साबित हो सकता है। प्राइम मेंबर्स को हमेशा मिलने वाला 5% कैशबैक तो है ही, लेकिन प्राइम डे पर उन्हें अतिरिक्त 5% इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा जिससे पहले से ही शानदार डील्स और भी बेहतर हो जाएंगी। पहली बार प्राइम कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहक को 3,000 रुपये तक के वेलकम रिवॉर्ड्स मिल सकते हैं, जिसमें 200 रुपये कैशबैक और 2,800 रुपये मूल्य के कार्ड बेनिफिट्स शामिल हैं, जो कि सामान्य ऑफर से 500 रुपये ज़्यादा है। नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए भी मौका कम नहीं है, उन्हें 2,000 रुपये तक के रिवॉर्ड्स और प्राइम मेंबरशिप पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक या एसबीआई के क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स से इलिजिबल खरीदारी और ईएमआई ट्रांजैक्शन्स पर अतिरिक्त 10% कैशबैक भी मिलेगा, जिससे आपकी बचत और भी बढ़ जाएगी।

साधारण खरीदारी में भी पाएं ज्यादा रिवॉर्ड: प्राइम डे के दौरान अगर आप छोटी या बार-बार की खरीदारी कर रहे हैं, तो अब आप और भी ज्यादा कमा सकते हैं। प्राइम मेंबर्स जो अमेजन पे यूपीआई से पेमेंट करते हैं, उन्हें अपनी दूसरी प्राइम डे खरीदारी (1,000 रुपये या उससे अधिक) पर सीधा 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। अगर आप सेल के लिए अपना अमेजन पे बैलेंस टॉप-अप करना चाहते हैं, तो 1,000 रुपये या उससे अधिक जोड़ें और तुरंत 100 रुपये तक का कैशबैक पाएं। इससे न सिर्फ आपका बैलेंस बढ़ेगा, बल्कि चेकआउट भी आसान और तेज़ होगा।

स्मार्ट गिफ्टिंग, ज्यादा बचत: अगर आप आने वाले त्योहारों के लिए गिफ्ट देने की योजना बना रहे हैं या भविष्य की खरीदारी के लिए कुछ बैकअप वैल्यू रखना चाहते हैं, तो प्राइम डे के दौरान डिजिटल गिफ्ट कार्ड खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। चुनिंदा ब्रांड गिफ्ट कार्ड्स पर 10% तक की छूट के साथ आप खर्च करते हुए भी बचत कर सकते हैं। यह एक स्मार्ट तरीका है अतिरिक्त वैल्यू लॉक करने का – खासतौर पर अगर आप नियमित रूप से खरीदारी करते हैं या त्योहारों के लिए गिफ्ट प्लान कर रहे हैं।

आपकी यात्रा योजना को मिला प्राइम डे का खास अपग्रेड: अगर आप यात्रा की सोच रहे हैं, तो प्राइम डे के दौरान अमेजन पे के जरिए आपको मिलेंगी जबरदस्त ट्रैवल सेविंग्स। डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर 25% तक की छूट, इंटरनेशनल बुकिंग्स पर 8,000 रुपये तक की बचत, और देश के टॉप डेस्टिनेशन्स पर होटल स्टे पर 60% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यहां तक कि आपकी मूवी नाइट्स के लिए भी ऑफर है, चुनिंदा मूवी टिकट बुकिंग पर 100 रुपये का कैशबैक और हां, ये सभी ऑफर कार्ड रिवॉर्ड्स और पे लॅटर बेनिफिट्स के साथ भी मिलकर काम करते हैं, जिससे आपकी बचत और बढ़ जाती है।

लचीलापन चाहिए? अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें: अमेजन पे लॅटर अब भी आपके लिए शॉपिंग का आसान और लचीला तरीका बना हुआ है, जिससे आप भुगतान को आसान किश्तों में बाँट सकते हैं। पात्र ग्राहक शॉपिंग, रिचार्ज, बिल पेमेंट या ट्रैवल जैसी जरूरतों के लिए 60,000 रुपये तक का इंस्टेंट क्रेडिट पा सकते हैं। आप चाहें तो अगला भुगतान अगले महीने करें, या फिर एक क्लिक में खरीदारी को 3 से 12 महीनों की ईएमआई में बदल सकते हैं। नए यूज़र्स को 600 रुपये तक के रिवॉर्ड्स मिलते हैं, जबकि मौजूदा पे लॅटर यूजर्स को प्राइम डे के एक्सक्लूसिव बोनस का लाभ मिलता है।

अभी तक प्राइम मेंबर नहीं बने? तो अब है सही समय: अब प्राइम की सदस्यता के तीन विकल्प उपलब्ध हैं, वार्षिक प्राइम सदस्यता 1,499 रुपये में, प्राइम लाइट 799 रुपये में और शॉपिंग एडिशन 399 रुपये में। ग्राहक अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। सिर्फ प्राइम डे डील्स ही नहीं, बल्कि प्राइम मेंबरशिप के साथ आपको तेज और मुफ्त डिलीवरी, प्राइम वीडियो, अमेजन म्यूज़िक, प्राइम रीडिंग, प्राइम गेमिंग और कई अन्य बेहतरीन फायदे भी मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read