Homeगुजरातडेटॉल ने पेश किया नया डेटॉल ओरिजिनल फोमिंग हैंडवॉश, अब भारत के...

डेटॉल ने पेश किया नया डेटॉल ओरिजिनल फोमिंग हैंडवॉश, अब भारत के सबसे भरोसेमंद हैंडवॉश के साथ मिलेगा झागदार सफाई का अनुभव

डेटॉल का प्रतिष्ठित ओरिजिनल वैरिएंट अब एडवांस्ड फोम के साथ, जो सामान्य लिक्विड हैंडवॉश की तुलना में कीटाणुओं से 10 गुना बेहतर सुरक्षा* प्रदान करता है, जिसका उद्देश्य हर दिन अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता पहुंचाना है। 

नेशनल, इंडिया |13 नवंबर 2026| हैंडवॉश के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और हाथों की स्वच्छता के तरीकों को बेहतर बनाने में अग्रणी ब्रांड डेटॉल ने आज नए डेटॉल ओरिजिनल फोमिंग हैंडवॉश को लॉन्च करने की घोषणा की। पिछले कई दशकों से डेटॉल विज्ञान आधारित नवाचार और कीटाणुओं से भरोसेमंद सुरक्षा के जरिए भारत में हाथों की स्वच्छता से जुड़ी आदतों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब डेटॉल का लोकप्रिय ओरिजिनल हैंडवॉश एडवांस्ड फोमिंग फॉर्मेट में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही डेटॉल फोमिंग हैंडवॉश की रेंज में डेटॉल ओरिजिनल की खास और लोकप्रिय खुशबू भी शामिल हो गई है।

पिछले कुछ वर्षों में हाथ धोने को लेकर जागरूकता में काफी वृद्धि हुई है, लेकिन सही तरीके से हाथ धोना अब भी एक चुनौती बना हुआ है। भारतीय माताएं अक्सर इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं कि हाथ धोने के बाद भी उनके बच्चों के हाथ पूरी तरह साफ नहीं हुए हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि ज्यादातर लोग, खासकर बच्चे, हाथों को पर्याप्त समय तक नहीं रगड़ते। इस कारण हैंडवॉश पूरे हाथों में अच्छी तरह नहीं फैल पाता इसी उपभोक्ता व्यवहार और स्वच्छता से जुड़ी इस कमी को समझते हुए भारत का नंबर 1 हैंडवॉश^ डेटॉल ओरिजिनल अब फोमिंग फॉर्मेट में पेश किया गया है। इसका झाग हाथों के हर कोने तक आसानी से पहुंचता है और सामान्य लिक्विड हैंडवॉश की तुलना में कीटाणुओं से 10 गुना बेहतर सुरक्षा\* प्रदान करता है।

बेहतर कीटाणु सुरक्षा को आम लोगों के लिए आसान, सुविधाजनक और रोजमर्रा के इस्तेमाल में अधिक प्रभावी बनाकर यह लॉन्च सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में सार्थक नवाचार को बढ़ावा देने में डेटॉल की अग्रणी भूमिका को और मजबूत करता है। इसके साथ ही, यह अधिक से अधिक लोगों और समुदायों तक पहुंचने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को भी आगे बढ़ाता है। डेटॉल ऐसे उपयोगी और रोजमर्रा के उत्पाद पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो लोगों को खुद के साथ-साथ अपने प्रियजनों की देखभाल करने में सक्षम बनाते हैं।

लॉन्च के अवसर पर रेकिट के साउथ एशिया हेल्थ विभाग के रीजनल मार्केटिंग डायरेक्टर गुंतास मुदगल ने कहा, “पीढ़ियों से परिवार कीटाणुओं से भरोसेमंद सुरक्षा के लिए डेटॉल ओरिजिनल पर भरोसा करते आए हैं। हालांकि, हमने महसूस किया कि हाथ धोते समय हाथों के सभी हिस्सों की ठीक से सफाई नहीं हो पाना, खासकर बच्चों के मामले में, प्रभावी स्वच्छता की राह में एक बड़ी चुनौती है। डेटॉल के लोकप्रिय ओरिजिनल वैरिएंट को एडवांस्ड फोमिंग फॉर्मेट में पेश करके हम बेहतर कीटाणु सुरक्षा को रोजमर्रा की जिंदगी में और आसान व सुलभ बना रहे हैं। डिजिटल माध्यमों पर आधारित अभियान और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ साझेदारी के जरिए इस लॉन्च को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। यह पहल सार्थक नवाचार और उपभोक्ताओं से जुड़ाव को एक साथ लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, ताकि हर दिन अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य पहुंचाया जा सके।”

उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की अपनी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए डेटॉल डिजिटल स्टोरीटेलिंग के जरिए डेटॉल ओरिजिनल फोमिंग हैंडवॉश के फायदों को लोगों तक पहुंचा रहा है। इसके लिए ब्रांड ने देशभर के बड़े, मध्यम और छोटे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ साझेदारी की है। इस अभियान के माध्यम से सात क्षेत्रीय भाषाओं में लोगों तक पहुंच बनाई जा रही है। इसमें रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े आसान और रोचक कंटेंट, घर पर किए जा सकने वाले सरल डेमो और घरेलू जीवन के आम पलों को शामिल किया गया है, ताकि लोग उत्पाद के फायदों को आसानी से समझ सकें।

धारणा दुर्गा और सुकृति जैसे लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स इस उत्पाद के फायदों को लोगों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। वे बता रहे हैं कि डेटॉल का गाढ़ा झाग सामान्य लिक्विड हैंडवॉश की तुलना में हाथों के अधिक हिस्से तक पहुंचता है, बेहतर सफाई करता है और कीटाणुओं से अधिक प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। सांस्कृतिक रूप से जुड़ी, मनोरंजक और आसानी से समझ आने वाली सामग्री के जरिए ये क्रिएटर्स देशभर के परिवारों के लिए हाथों की स्वच्छता से जुड़ी जानकारी को अधिक सरल और रोचक बना रहे हैं।

आज के समय में सोशल मीडिया उत्पादों की जानकारी हासिल करने और खरीदारी का फैसला लेने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। ऐसे में इन साझेदारियों के जरिए लोगों के बीच उपयोगी चर्चाओं को बढ़ावा मिल रहा है, ब्रांड के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है और उपभोक्ता उत्पाद को आजमाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। डेटॉल के व्यापक रिटेल नेटवर्क के साथ मिलकर यह अभियान लोगों को उत्पाद की जानकारी मिलने से लेकर खरीदारी तक का आसान अनुभव प्रदान करता है। इससे उपभोक्ताओं के लिए अपने परिवार की बेहतर हाथ स्वच्छता के लिए एक प्रभावी हैंडवॉश चुनना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।

नया डेटॉल ओरिजिनल फोमिंग हैंडवॉश पूरे भारत में 250 मिली के पंप पैक के लिए 109 रुपये की विशेष ट्रायल कीमत पर लॉन्च किया जा रहा है। इस लॉन्च को देशभर में टीवी, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से चलाए जा रहे एक व्यापक प्रचार अभियान का समर्थन मिल रहा है।

टीवीसी का लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=d1Z5isPPT3I

धारणा की पोस्ट का लिंक: https://www.instagram.com/reel/DfpYXqES_ti/?exln=MXBub3hvbm9vdG1vcw==

टीवीसी क्रेडिट:

  • क्रिएटिव एजेंसी: मैककैन इंडिया
  • प्रोडक्शन हाउस: पिक्चर परफेक्ट फिल्म्स
  • निर्देशक: मिलिंद धैमाडे
  • मुख्य क्रिएटिव टीम: क्रिएटिव – दिव्या भाटिया, जिया मिनोचा; अकाउंट मैनेजमेंट – सौम्या शर्मा, तनिषा शर्मा

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read