Homeऑटोमोबाइलडीफेंडर ऑक्टा ब्लैकः टफ लक्ज़री 4X4 रॉक स्टार

डीफेंडर ऑक्टा ब्लैकः टफ लक्ज़री 4X4 रॉक स्टार

  • बोल्ड एटीट्यूडः डीफेंडर ऑक्टा ब्लैक, अनस्टॉपेबल डीफेंडर का ऑल-ब्लैक एडिशन है, जो और भी बोल्ड लुक के साथ हर तरह की सड़कों पर शानदार परफोर्मेन्स देती है।
  • व्यक्तिगत डीटेल्सः 30 बाहरी एलीमेंट्स को ग्लॉक ब्लैक या सैटिन ब्लैक फिनिश दिया गया है। साथ ही व्हील और पेंट फिनिश के विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिसके साथ क्लाइंट अपनी ऑक्टा ब्लैक को अधिक पर्सनलाइज़ कर सकते हैं।
  • टफ लक्ज़रीः पहली बार डिफेंडर में क्वाड्रेटTM के साथ एबनी सेमी-एनिलाईन लैदर को पेश किया गया है, जो परफोर्मेन्स सीटों को मुलायम और टेक्टाईल फिनिश देता है, सीटों पर अनूठा परफोरेशन पैटर्न और बैकरेस्ट पर नए स्टिचिंग डीटेल्स दिए गए हैं।
  • हाई-परफोर्मेन्स हीरोः डीफेंडर ऑक्टा अब 635PS 4.4 लीटर ट्विन टर्बो माइल्ड- हाइब्रिड Vट पावर, 6D डायनामिक्स सस्पेंशन ऑक्टा मोड के साथ और भी टफ और सबसे सक्षम हो गई है।
  • रॉक ‘एन’ रोल स्टारः आज से युके में शुरू होने वाले ओएसिस लाईव’ 25 की ऑफिशियल ऑटोमोटिव पार्टनर है, जो ब्रिटिश बैण्ड को 41 दिनों के वैश्विक दौरे पर ले रही है।
  • पूरी डीफेंडर रेंज के बारे में अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: www.landrover.com/defender

04th जुलाई 2025: ऑन-रोड और ऑफ-रोड सबसे शानदार परफोर्मेन्स देने वाली डीफेंडर ऑक्टा अब और भी बोल्ड अंदाज़ में आ गई हैः डीफेंडर ऑक्टा ब्लैक।

बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाली यह 4×4 हीरो, एक्सटेंसिव ब्लैक डीटेलिंग के साथ पहले से अधिक मजबूत, अधिक सक्षम और डीफेंडर फैमिली का और भी लक्ज़री मॉडल है, जो अधिक उद्देश्यपूर्ण मौजूदगी के साथ पहले से कहीं बेहतर लक्ज़री का अहसास देता है।

इस बदलाव के तहत 30 बाहरी एलीमेन्ट्स को ब्लैक फिनिश दी गई है। डीफेंडर ऑक्टा ब्लैक को नार्विक ब्लैक लुक दिया गया हैः जो डीफेंडर पेंट पैलेट में सही मायनों में सबसे बेहतरीन ब्लैक है। नार्विक ब्लैक ग्लॉस फिनिश से युक्त गहरा काला रंग है। क्लाइंट्स अगर चाहें तो ऑप्शनल मैट प्रोटेक्टिव फिल्म चुनकर अपनी ऑक्टा ब्लैक के बाहरी लुक को अधिक पर्सनलाइज़ कर सकते हैं।

फ्रंट अंडरशील्ड और रियर स्कफ प्लेट्स को सैटिन ब्लैक एक्सपोज़्ड रिकवरी आईज़ के साथ सैटिन ब्लैक पाउडर कोट में फिनिश किया गया है। वहीं फ्रंट में ग्लॉस ब्लैक टो आई कवर और रियर में ग्लॉस ब्लैक क्वैड एक्ज़हॉस्ट टिप्स इसे कंट्रास्ट फिनिश देते हैं। ग्रिल पर लैण्ड रोवर ओवल भी ब्लैक कलर में हैं जिस पर गहरा सिल्वर स्क्रिप्ट चमकता दिखाई देता है। अंडरबॉडी एलीमेंट्स की बात करें तो इसमें भी ग्लॉस या सैटिन ब्लैक फिनिश देखने को मिलेगी, जिसमें एक्ज़हॉस्ट साइलेंसर और सेंटर बॉक्स का कवर तथा ऑप्शनल इलेक्ट्रिकली डिप्लॉएबल टोबार शामिल हैं1।

आप 20-इंच के फोर्ज्ड व्हील्स या 22 इंच के ग्लॉस ब्लैक व्हील्स में अपनी पसंद के व्हील चुन सकते हैं, जिसमें ब्लैक सेंटर कैप्स और शैडो एटलस डिफेंडर स्क्रिप्ट है। जबकि ग्लॉस ब्लैक ब्रेक कैलिपर्स, कंट्रास्ट सेंटिएंट सिल्वर स्क्रिप्ट से युक्त हैं।

शानदार गहरे बाहरी लुक को संपूर्ण बनाता है, डीफेंडर ऑक्टा ब्लैक का भीतरी लुक, जो लक्ज़री को नए स्तर तक ले जाता है। पहली बार डिफेंडर में क्वाड्रेटTM के साथ एबनी सेमी-एनिलाईन लैदर को पेश किया गया है, जो परफोर्मेन्स सीटों को मुलायम और टेक्टाईल फिनिश देता है। इसकी सीटों पर अनूठा परफोरेशन पैटर्न है, बैकरेस्ट पर नए स्टिचिंग डीटेल्स दिखाई देते हैं। सीट बैक और आर्मरेस्ट हिंज को कारपेथियन ग्रे में फिनिश किया गया है- जो हर एलीमेन्ट को बोल्ड फिनिश देते हैं।

डैशबोर्ड की बात करें तो क्रॉस कार बीम को सैटिन ब्लैक पाउडर कोट में फिनिश किया गया है, हालांकि भीतरी लुक के लिए ऑप्शनल चॉप्ड कार्बन फाइबर फिनिश को भी चुना जा सकता है- यह अपने आप में लक्ज़री का प्रतीक है।

मार्क कैमरॉन, मैनेजिंग डायरेक्टर, डीफेंडर ने कहा, ‘‘डीफेंडर ऑक्टा की मौजूदगी और प्रयोजन से इन्कार नहीं किया जा सकताः यह सबसे उंची और सबसे चौड़ी डीफेंडर है, जो किसी भी मुश्किल रास्ते से निपटने में सक्षम है। डीफेंडर ऑक्टा ब्लैक मजबूती और लक्ज़री को एक पायदान उपर ले गई हैं। हम जानते हैं कि हमारे क्लाइंट्स डीफेंडर का ऑल-ब्लैक फिनिश खूब पसंद करते हैं, इसीलिए हमारे डिज़ाइनरों ने जहां तक हो सके, भीतर और बाहर हर संभव सरफेस पर ब्लैक लुक देने का प्रयास किया है- जो टफ लक्ज़री डीफेंडर ऑक्टा को और भी शानदार बनाता है।’

डीफेंडर ऑक्टा, अनस्टॉपेबल डीफेंडर फैमिली का शानदार परफोर्मेन्स देने वाली हीरो है, यह 635PS 4.4 लीटर ट्विन टर्बो माइल्ड- हाइब्रिड V8 पावर, आधुनिक 6D डायनामिक्स सस्पेंशन और ऑफ रोड इस्तेमाल के लिए ऑक्टा मोड के साथ आती है। इसमें बॉडी एण्ड सॉल सीट्स का फीचर भी है, जिसके साथ आप फ्रंट रो परफोर्मेन्स सीट में म्युज़िक का आनंदमयी अहसास पा सकते हैं। उद्योग जगत के दिग्गज SUBPACTM के साथ साझेदारी में विकसित इस फीचर में 700W ऑडियो सिगनल, 15-स्पीकर, मेरिडियनTM सराउंड साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इस इमर्सिव हाई-फिडेलिटी वाइब्रो-अकाउस्टिक टेक्नोलॉजी, में उसी एआई ऑप्टिमाइज़िंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है, जिसका उपयोग दुनिया के टॉप रिकॉर्डिंग कलाकार और कम्पोज़र करते हैं।

डीफेंडर ऑक्टा ब्लैक को डीफेंडर लाईन-अप में हाल ही में किए गए सुधारों का लाभ मिला है, जैसे संशोधित सिग्नेचर ग्राफिक से युक्त क्रिस्प नई हैडलाईट, स्मोक्ड लैंसेज़ से युक्त फ्लश रियल लाईट्स। भीतर की ओर 13.1 इंच का नया टचस्क्रीन और भी सहज इन्फोटेनमेन्ट कंट्रोल देता है।

डीफेंडर ऑक्टा ब्लैक, स्टैण्डर्ड डीफेंडर ऑक्टा के साथ शामिल हो गई है, जो चैरेंटे ग्रे और पेट्रा कॉपर के अलावा दो नए रंगों- सार्गासो ब्लू और बोरास्को ग्रे में उपलब्ध है। 2025 के अंत से एक पैटागोनिया व्हाईट मैट रैप भी उपलब्ध होगा।
डीफेंडर, आज से युके में शुरू होने वाले ओएसिस लाईव’ 25 की ऑफिशियल ऑटोमोटिव पार्टनर है, जो ब्रिटिश बैण्ड को 41 दिनों के वैश्विक दौरे पर ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read