
गुजरात, अहमदाबाद | 08 अगस्त 2025: पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड सहित बिहार, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में अतिवृष्टि की स्थिति बनी हुई है और जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनुसार पूरा गांव कुछ ही पलों में तबाह हो गया।
उत्तरकाशी ज़िले के धराली गांव में बादल फटने से 5 से अधिक लोगों की मौत हो गई और गांव व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तबाही हुई। इस घटना के दृश्य भी सामने आए हैं।
प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और राम कथा वाचक पूज्य मोरारी बापू ने इस हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दुखद घटना में हनुमंत संवेदना के रूप में पूज्य मोरारी बापू ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में 1,11,000रूपए की सहायता राशि प्रदान की है। यह राशि ट्रस्ट के माध्यम से पहुंचाई जाएगी।
पूज्य बापू ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

