Homeखेलदुबई: सबसे बड़े खेल सीज़न के साथ खेल पर्यटन का एक वैश्विक...

दुबई: सबसे बड़े खेल सीज़न के साथ खेल पर्यटन का एक वैश्विक केंद्र

~क्रिकेट से लेकर ऊंट दौड़ तक: दुबई में 2025-26 तक खेलों के लिए एक गाइड~

भारत | 28 अगस्त 2025: दुबई सितंबर 2025 से मार्च 2026 तक रोमांचक खेल आयोजनों, नए आकर्षणों और ऐतिहासिक टूर्नामेंटों के साथ दुनिया का खेल मंच बनने जा रहा है। 17वें एशिया कप क्रिकेट और पुरुष रग्बी विश्व कप 2027 फाइनल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट की मेज़बानी से लेकर, शहर की अपनी यूरोलीग बास्केटबॉल फ्रेंचाइज़ी और पहले बेसबॉल यूनाइटेड सीज़न का स्वागत करने तक, दुबई खेल पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और मज़बूत कर रहा है।

यह गतिशील सीज़न मार्च 2026 में होने वाली दुबई वर्ल्ड कप घुड़दौड़ की 30वीं प्रतियोगिता के साथ भी मेल खाता है, जो शहर की खेल यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स होंगे आकर्षण का केंद्र:

शहर दुनिया की कुछ सबसे प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं की मेज़बानी करेगा:

  • एशिया कप क्रिकेट (9–28 सितंबर 2025): भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और यूएई समेत आठ देश प्रतिस्पर्धा करेंगे। बहुप्रतीक्षित भारत–पाकिस्तान मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
  • दुबई बास्केटबॉल (सितंबर 2025 – मई 2026): शहर की प्रोफेशनल बास्केटबॉल फ्रेंचाइज़ी यूरोलीग में कोका-कोला एरीना पर रियल मैड्रिड, एफसी बार्सिलोना और फेनरबाहचे जैसी यूरोपीय दिग्गज टीमों के खिलाफ पदार्पण करेगी।
  • पुरुष रग्बी विश्व कप 2027 फाइनल क्वालिफिकेशन (8–18 नवंबर 2025): ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के लिए अंतिम स्थान हासिल करने हेतु चार देश द सेवन स्टेडियम में भिड़ेंगे।
  • बेसबॉल यूनाइटेड (14 नवंबर – 14 दिसंबर 2025): क्षेत्र की पहली प्रोफेशनल बेसबॉल लीग का उद्घाटन सीज़न नए बेसबॉल यूनाइटेड बॉलपार्क में खेला जाएगा।
  • दुबई प्रीमियर पैडल P1 (9–16 नवंबर 2025): क्षेत्र की सबसे बड़ी इनडोर स्पोर्ट्स सुविधा हामदान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 240 एलीट पैडल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
  • दुबई रेसिंग कार्निवल (7 नवंबर 2025 – 28 मार्च 2026): इसका समापन प्रतिष्ठित 30वें दुबई वर्ल्ड कप घुड़दौड़ में होगा, जो दुनिया की सबसे प्रसिद्ध घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में से एक है।
  • डीपी वर्ल्ड टूर चैम्पियनशिप (13–16 नवंबर 2025): जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में डीपी वर्ल्ड टूर का फाइनल, जिसमें शीर्ष 50 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
  • एमिरेट्स दुबई 7s (28–30 नवंबर 2025): एलीट रग्बी सेवन्स मुकाबले के साथ-साथ क्रिकेट, नेटबॉल और पैडल में भी बड़े पैमाने पर भागीदारी होगी।
  • दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप्स (15–28 फ़रवरी 2026): एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर का अहम पड़ाव, जिसमें शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी भाग लेंगे।
  • हीरो दुबई डेजर्ट क्लासिक (जनवरी 2026): एक रोलैक्स सीरीज़ का प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट, जिसमें रोरी मैक्लरॉय और टाइगर वुड्स जैसे पूर्व चैंपियन शामिल हैं।

सामुदायिक फिटनेस और सहभागिता:

पेशेवर खेलों से आगे बढ़कर, दुबई ऐसे जन-सहभागिता आयोजनों को भी प्रोत्साहित करता है जो समुदायों को एकजुट करते हैं:

  • दुबई फिटनेस चैलेंज (1–30 नवंबर 2025): यह पहल निवासियों और आगंतुकों को प्रतिदिन 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि के लिए प्रेरित करती है। इसके अंतर्गत प्रमुख कार्यक्रम जैसे दुबई राइड (2 नवंबर), दुबई रन (23 नवंबर), और हट्टा डैम में दुबई स्टैंड-अप पैडल शामिल हैं।
  • दुबई T100 ट्रायथलॉन (13–16 नवंबर 2025): मेदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में एलीट प्रोफेशनल्स के साथ-साथ शौकिया प्रतिभागी भी हिस्सा ले सकेंगे।
  • एल’एटेप दुबई बाय टूर डी फ्रांस (25 जनवरी 2026): रेगिस्तानी परिदृश्य से होकर बंद सड़कों पर होने वाली यह साइक्लिंग प्रतियोगिता सभी स्तरों के साइकिल चालकों के लिए खुली होगी।
  • दुबई मैराथन (1 फ़रवरी 2026) और बुर्ज2बुर्ज हाफ मैराथन (8 फ़रवरी 2026): अमीरात भर में आयोजित होने वाली ये प्रतिष्ठित रोड रेस बड़े आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
  • स्पिनीज़ दुबई 92 साइकिल चैलेंज (15 फ़रवरी 2026): अब यह प्रतियोगिता यूसीआई ग्रान फोंडो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफ़ायर का दर्जा भी हासिल कर चुकी है।

शहर भर में अविस्मरणीय अनुभव

प्रमुख टूर्नामेंट्स के साथ-साथ दुबई सालभर परिवारों, खेल प्रेमियों और पहली बार आने वाले पर्यटकों के लिए कई आकर्षण प्रस्तुत करता है:

  • फ़ुटबॉल लीजेंड्स: दुबई फेस्टिवल सिटी मॉल में 31 दिसंबर 2025 तक द मेस्सी एक्सपीरियंस में लियोनेल मेस्सी की यात्रा को दोबारा जी सकते हैं या दुबई पार्क्स एंड रिज़ॉर्ट्स में रियल मैड्रिड वर्ल्ड की खोज करें, जो इस प्रतिष्ठित क्लब को समर्पित दुनिया का पहला थीम पार्क है।
  • हट्टा में रोमांच: हजर पर्वतों के बीच बसा हट्टा शहर की हलचल से दूर एक परफ़ेक्ट गेटअवे है। यहाँ ताज़ी हवा, शानदार दृश्य और हर मोड़ पर रोमांचक आउटडोर गतिविधियाँ उपलब्ध हैं। पर्यटक सुंदर ट्रेल्स और वादियों में हाइकिंग या माउंटेन बाइकिंग कर सकते हैं, कैन्यन नदी के रास्तों से गुजरते हुए वाडी बैशिंग का रोमांच ले सकते हैं या प्राकृतिक रॉक पूल्स में तैरकर तरोताज़ा हो सकते हैं। शांतिपूर्ण अनुभव चाहने वालों के लिए हत्ता डैम की फिरोज़ी झील में कयाकिंग या पैडलिंग का आनंद उपलब्ध है, जहां विशेष लॉकर सेवा सामान को सुरक्षित और सूखा रखती है। चाहे एडवेंचर हो या सुकून, हट्टा मनमोहक दृश्यों और शांत वातावरण का अनोखा संगम है।
  • गोल्फ एंड सोशल प्ले: चैम्पियनशिप कोर्सेस से आगे, टॉपगोल्फ दुबई, फ़ाइव आयरन गोल्फ और स्विंगर्स क्रेज़ी गोल्फ जैसे स्थलों पर मनोरंजन, भोजन और खेल का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है।
  • घुड़सवारी का रोमांच: जेए द रिज़ॉर्ट का जेए इक्वेस्ट्रियन सेंटर जैसी लक्ज़री सुविधाओं से लेकर सैह अल सलाम में स्थित अल जियाद स्टेबल्स तक, सवार शुरुआती लेसन और ड्रेसाज से लेकर अरब घोड़ों पर रोमांचक डेजर्ट राइड का आनंद ले सकते हैं, जो दुबई की धरोहर को करीब से महसूस करने का प्रामाणिक तरीका है।
  • मोटर स्पोर्ट्स: रोमांच के दीवानों के लिए दुबई ऑटोड्रोम सुपरकार ड्राइविंग का मौका देता है, जीटी अनुभवों से लेकर फ़ॉर्मूला डीएक्सबी मैक्स सिंगल-सीटर तक, साथ ही इनडोर और आउटडोर कार्टिंग भी उपलब्ध है। वहीं रेगिस्तान में क्वाड बाइकिंग और ड्यून बग्गीज़ बदलती रेत को तलाशने का हाई-ऑक्टेन साधन प्रदान करती हैं, जहां सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाता है।

जैसे-जैसे दुबई मार्च 2026 में होने वाले 30वें दुबई वर्ल्ड कप, घुड़दौड़ की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक की ओर बढ़ रहा है, शहर नवाचार, समावेशिता और विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे के ज़रिए अपनी खेल पहचान को लगातार ऊंचाई पर पहुंचा रहा है। पदार्पणों, फ़ाइनल्स, सामुदायिक आयोजनों और ऐतिहासिक क्षणों से भरे इस सीज़न के साथ, दुबई स्पोर्ट्स 2025–26 अब तक का सबसे रोमांचक साबित होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read