![]()
गैलेक्सी टैब S11 सीरीज़ में हैं गैलेक्सी एआई के लेटेस्ट फीचर्स और इसमें मिलेगा अधिक शक्तिशाली सैमसंग DeX अनुभव– इन पतले और हल्के टैबलेट्स को शानदार परफॉर्मेंस के लिए डिज़ाइन किया गया है
- एडवांस्ड एआई और नया डिज़ाइन किया गया S पेन: वन यूआई 8 अधिक स्वाभाविक और सहज अनुभव देता है, जबकि नया डिज़ाइन किया गया S पेन लेखन और ड्राइंग के लिए बेहतर आराम और नियंत्रण प्रदान करता है, जिससे यूजर अगले स्तर की रचनात्मकता और उत्पादकता का अनुभव कर सकते हैं
- स्मार्ट मल्टीटास्किंग के साथ सैमसंग DeX: नया एक्सटेंडेड मोड गैलेक्सी टैब S11 अल्ट्रा और एक बाहरी मॉनिटर को सच्चे डुअल-स्क्रीन सेटअप में बदल देता है, साथ ही यूजर अपनी अलग-अलग जरूरतों के लिए चार कस्टमाइज्ड वर्कस्पेस बना सकते हैं
- पतला और शक्तिशाली: 3nm प्रोसेसर और सैमसंग के अब तक के सबसे पतले टैबलेट डिज़ाइन के साथ, गैलेक्सी टैब S11 अल्ट्रा पोर्टेबल रूप में तेज़ और शानदार परफॉर्मेंस देता है
सियोल, कोरिया | 06 सितंबर 2025 –सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड ने आज गैलेक्सी टैब S11 अल्ट्रा और गैलेक्सी टैब S11 को लॉन्च किया है। ये दोनों टैबलेट अब तक का सबसे इंटेलीजेंट और एडवांस्ड टैबलेट अनुभव देते हैं। लेटेस्ट गैलेक्सी एआई द्वारा संचालित, जिसे अब वन यूआई 8 और नई मल्टीमॉडल सुविधाओं के साथ और बेहतर बनाया गया है, गैलेक्सी टैब S11 अल्ट्रा अब तक का सबसे पतला गैलेक्सी टैब है। यह बिना परफॉर्मेंस से समझौता किये बगैर एक प्रीमियम टैबलेट का नया अनुभव देता है। यह सीरीज़ चलते-फिरते आसान काम के लिए बनाई गई है, जो शक्तिशाली हार्डवेयर को बड़ी स्क्रीन के लिए बेहतरीन अनुभवों के साथ जोड़ती है।
बेहतर सैमसंग DeX और नए डिज़ाइन वाले S पेन के साथ, गैलेक्सी टैब S11 अल्ट्रा आसान मल्टीटास्किंग और सुचारू कार्यप्रवाह प्रदान करता है। साथ ही, यह पतले और हल्के डिज़ाइन में रचनात्मकता को भी बढ़ाता है। चाहे मीटिंग में आइडिया नोट करने हों, लेक्चर नोट्स का सारांश बनाना हो, या विजुअल स्केच तैयार करना हो, यह टैबलेट उपयोगकर्ताओं को कहीं भी, कम परेशानी के साथ ज्यादा काम करने की ताकत देता है।
जे किम, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हेड, कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिस,मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, ने कहा, गैलेक्सी टैब S11 सीरीज़ एआई तकनीक को शक्तिशाली हार्डवेयर के साथ मिलाकर एक शानदार मल्टीटास्किंग अनुभव देती है, जो सैमसंग के मोबाइल उत्पादकता के गहरे अनुभव को दिखाता है। नवीनतम गैलेक्सी एआई और नई मल्टीमॉडल सुविधाओं के साथ, ये शीर्ष टैबलेट्स बेहतरीन दक्षता प्रदान करते हैं, जिससे यूजर आसानी से काम कर सकते हैं, रचनात्मकता दिखा सकते हैं और बड़ी, वर्सेटाइल स्क्रीन पर स्वाभाविक रूप से प्रवाह बनाए रख सकते हैं।
उन्नत एआई के साथ रोज़मर्रा के कार्यों को शक्ति देना
वन यूआई 8 के साथ, गैलेक्सी टैब S11 सीरीज़ मल्टीमॉडल एआई को सबसे आगे लाती है – यह समझता है कि यूजर क्या टाइप करते हैं, बोलते हैं और देखते हैं, और वास्तविक समय में उपयोगी सुझाव देकर जवाब देती है। ये उपकरण किसी भी कार्य में काम करने, रचनात्मकता दिखाने और प्रवाह बनाए रखने का एक अधिक सहज तरीका प्रदान करते हैं।
- जेमिनी लाइव रीयल-टाइम स्क्रीन शेयरिंग और विजुअल इनपुट को सक्षम बनाता है, ताकि यूजर जेमिनी के साथ स्वाभाविक बातचीत कर सकें कि वे क्या देख रहे हैं। चाहे वह स्क्रीन पर कंटेंट हो या कोई वस्तु जिसे उपयोगकर्ता कैमरे से दिखाना चाहता हो – जेमिनी लाइव संदर्भ आधारित सवालों और रिक्वेस्ट को समझ सकता है। उदाहरण के लिए, क्लास में एक यूजर अपने नोट्स को स्क्रीन शेयर कर सकता है, फिर जेमिनी से चार्ट को समझाने या अध्ययन सामग्री को समझाकर उसका सारांश देने के लिए कह सकता है।
- साइड बटन को दबाए रखने पर, यूजर जेमिनी को सक्रिय कर सकते हैं और एक ही कमांड के साथ विभिन्न ऐप्स में कार्य कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, जब लंबा लेख पढ़ने का समय न हो, यूजर जेमिनी के साथ लिंक साझा कर सकते हैं और कह सकते हैं, “इस लेख का सारांश बनाकर सैमसंग नोट्स में सेव कर दो,” जिससे बाद में उसे ढूंढना आसान हो जाता है। यह जटिल कार्यों को सरल बनाता है ताकि यूजर अपने प्रवाह में बने रहें।
गैलेक्सी टैब S11 सीरीज़ आसान उत्पादकता और रचनात्मकता के लिए कई अतिरिक्त उपकरणों से लैस है, जिसमें बड़े स्क्रीन के लिए कस्टमाइज्ड गैलेक्सी एआई फीचर्स का पूरा सेट शामिल है।
- ड्रॉइंग असिस्ट के साथ यूजर रफ स्केच को साफ दृश्यों में बदल सकते हैं, फिर बनाए गए चित्रों को सैमसंग नोट्स में ड्रैग एंड ड्रॉप करके आगे की रचनात्मकता के लिए आधार बना सकते हैं – यह ब्रेनस्टॉर्मिंग, विजुअल प्लानिंग या रचनात्मक खोज के लिए एकदम सही है।
- राइटिंग असिस्ट लेखन के लहजे और स्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करता है, ताकि यूजर आसानी से अपने लेखन को परिष्कृत कर सकें और इसे ईमेल, दस्तावेज़ या अन्य ऐप्स में डालने से पहले अपने इच्छित अर्थ के अनुरूप बना सकें।
- मल्टीटास्किंग के दौरान, यूजर गैलेक्सी एआई को एक चलायमान और कॉम्पैक्ट ओवरले के रूप में पास रख सकते हैं, जो फ्लोटिंग व्यू में दिखता है, जिससे वे बिना ध्यान भटकाए अपनी स्क्रीन पर सामग्री का सारांश बना सकते हैं ।
- सर्कल टू सर्च विद गूगल अब और भी उपयोगी है, जो यूजर्स को उनकी डिवाइस की स्क्रीन पर दिखने वाली किसी भी चीज़ के बारे में संदर्भ और गहरी जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है। यूजर स्क्रॉल और इंटरैक्ट करते समय वास्तविक समय में टेक्स्ट का अनुवाद कर सकते हैं। समाचार लेखों से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट तक, उपयोगकर्ता अपनी पसंदीदा भाषा में टेक्स्ट का तुरंत ऑन-स्क्रीन अनुवाद देख सकते हैं।
- गैलेक्सी टैब S11 सीरीज़ में नया डिज़ाइन किया गया S पेन है, जो काम और रचनात्मकता दोनों के लिए बनाया गया है। इसका नया कोन के आकार का टिप बेहतर नियंत्रण के लिए ज्यादा टिल्ट एंगल देता है, और हेक्सागोनल डिज़ाइन आरामदायक व स्थिर पकड़ प्रदान करता है। क्विक टूल्स से ड्रॉइंग या एडिटिंग के दौरान आसानी से बदलाव किए जा सकते हैं, और स्टिकी नोट की मदद से सैमसंग नोट्स पर अचानक आने वाले आइडिया या टू-डू तुरंत लिखे जा सकते हैं – अब दस्तावेज़ देखते समय ऐप बदलने की जरूरत नहीं।
पूर्ण-स्तरीय उत्पादकता
गैलेक्सी AI के अलावा, गैलेक्सी टैब S11 सीरीज़ पर उन्नत सैमसंग DeX उपयोगकर्ताओं को ऐप्स के बीच मल्टीटास्किंग, मीटिंग के दौरान नोट्स लेने या विचारों को मैप करने में अपनी उत्पादकता को अधिकतम करने की शक्ति देता है। चाहे आप एक डिज़ाइनर हों जो दृश्य अवधारणाएँ बना रहे हों या बार-बार यात्रा करने वाले व्यक्ति हों जो ऐप्स और डिस्प्ले के बीच यात्रा की योजना बना रहे हों, गैलेक्सी टैब S11 सीरीज़ शोध, स्केचिंग से लेकर पॉलिश्ड परिणाम साझा करने तक हर कदम पर समर्थन देता है। नवीनतम सैमसंग DeX अपग्रेड अगले स्तर की उत्पादकता को अनलॉक करते हैं, जिसमें एक्सटेंडेड मोड शामिल है, जो गैलेक्सी टैब S11 और एक बाहरी मॉनिटर को एक सहज डुअल-स्क्रीन सेटअप में बदल देता है। यह दोनों स्क्रीन पर एक साथ सैमसंग DeX चलाता है, जिससे अधिक सहज मल्टीटास्किंग और अधिक लचीलापन मिलता है – अब उपयोगकर्ता डिस्प्ले के बीच ऐप्स को ड्रैग एंड ड्रॉप कर सकते हैं या एक स्क्रीन पर दस्तावेज़ देखते हुए दूसरी पर प्रेजेंटेशन दे सकते हैं। सैमसंग DeX में नया यह है कि उपयोगकर्ता अब विभिन्न ज़रूरतों के लिए चार अलग-अलग, अनुकूलित वर्कस्पेस बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक वर्कस्पेस काम के लिए, दूसरा रचनात्मक प्रोजेक्ट्स के लिए, और तीसरा यात्रा की योजना के लिए समर्पित हो सकता है। अपग्रेडेड सैमसंग DeX के साथ, उपयोगकर्ता लगभग कहीं से भी एक पूर्ण कार्य वातावरण सेट कर सकते हैं – चाहे वह मीटिंग रूम टीवी से कनेक्ट करके प्रेजेंटेशन देना हो या हवाई अड्डे के लाउंज में छुट्टी शुरू करने से पहले काम के दस्तावेज़ को अंतिम रूप देना हो। बुक कवर कीबोर्ड स्लिम के साथ, गैलेक्सी टैब S11 सीरीज़ आसानी से एक व्यक्तिगत, मोबाइल वर्कस्टेशन में बदल जाती है, जिसमें समर्पित गैलेक्सी AI की के माध्यम से AI असिस्टेंट तक तुरंत पहुँच मिलती है।
प्रदर्शन के लिए बनाया गया, गतिशीलता के लिए डिज़ाइन किया गया
गैलेक्सी टैब S11 सीरीज़ अब तक का सबसे उन्नत प्रदर्शन प्रदान करती है, जिसमें अत्याधुनिक हार्डवेयर और आकर्षक दृश्यों के साथ एक पतला, अत्यधिक पोर्टेबल डिज़ाइन शामिल है। सैमसंग ने S11 सीरीज़ में पहली बार अपने उन्नत 3nm प्रोसेसर को गैलेक्सी टैब में शामिल किया है, जो तेज़ प्रोसेसिंग, सुगम मल्टीटास्किंग और अधिक प्रतिक्रियाशील एआई फीचर्स प्रदान करता है। गैलेक्सी टैब S11 अल्ट्रा में NPU में 33%, CPU में 24% और GPU में 27% की प्रदर्शन वृद्धि देखने को मिलती है। इसके अलावा, एक शक्तिशाली बैटरी और कुशल थर्मल प्रबंधन काम, रचनात्मकता और अन्य सभी जरूरतों के लिए लंबे समय तक भरोसेमंद उपयोग सुनिश्चित करते हैं।
सैमसंग के हार्डवेयर नवाचार को दिखाते हुए, यह डिज़ाइन शानदार प्रदर्शन के साथ पतले और हल्के, फिर भी शक्तिशाली डिवाइस पेश करता है, जो रोज़मर्रा के हर काम के लिए तैयार हैं। गैलेक्सी टैब S11 अल्ट्रा केवल 5.1 मिमी पतला है, जिसमें 5.2 मिमी के पतले बेज़ल स्क्रीन को बड़ा बनाते हैं, बिना पोर्टेबिलिटी कम किए। दोनों मॉडलों में डायनैमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले 1600 निट्स तक की चमक देता है, जो घर के अंदर या बाहर स्पष्ट विजुअल्स देता है, ताकि यूजर्स कहीं भी काम करते समय ध्यान केंद्रित रख सकें।
यूजर के काम करने के मुताबिक टूल्स
गैलेक्सी टैब S11 सीरीज़ कई थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ काम या रचनात्मक प्रोजेक्ट्स शुरू करना आसान बनाती है। इसमें गुडनोट्स, क्लिप स्टूडियो पेंट, ल्यूमाफ्यूज़न और नोशन जैसे ऐप्स शामिल हैं, जो स्केचिंग, नोट लेने से लेकर प्रोजेक्ट प्लानिंग तक हर काम में मदद करते हैं। गैलेक्सी उपयोगकर्ता खास ऑफर्स के साथ इन प्रीमियम ऐप्स का फायदा उठा सकते हैं, जिससे काम आसान और रचनात्मकता बढ़ती है। गुडनोट्स 1 साल का मुफ्त वर्जन देता है, क्लिप स्टूडियो पेंट 6 महीने का मुफ्त ट्रायल और पहली सदस्यता पर 20% छूट देता है, ल्यूमाफ्यूज़न पर 66% छूट के साथ 1 महीने का मुफ्त क्रिएटर पास मिलता है। नोशन भी अपने प्लस प्लान और नोशन एआईके साथ 1 महीने का मुफ्त ट्रायल देता है, जो लेखन, योजना और संगठन को और लचीला बनाता है।
इन ऐप्स के अलावा, उपयोगकर्ता अपनी अलग-अलग जरूरतों के लिए और भी विकल्प तलाश सकते हैं। नोटशेल्फ 3 विचारों को लिखने और व्यवस्थित करने के लिए अनुकूलित लेआउट देता है। आर्कसाइट सटीक उपकरणों के साथ रचनात्मक स्केच को सीएडीडिज़ाइन में बदलने में मदद करता है। स्केचबुक चित्रण और कॉन्सेप्ट आर्ट के लिए आसान जगह देता है, और पिक्सआर्ट अपने एआई-आधारित डिज़ाइन टूल्स के जरिए रचनाकारों को उनकी कल्पना को हकीकत में बदलने की सुविधा देता है। चाहे रचनात्मक पोर्टफोलियो बनाना हो या उत्पादकता बढ़ानी हो, ये उपकरण रोज़मर्रा के काम को आसान और कार्यप्रवाह को बेहतर बनाने के लिए बने हैं।
वन यूआई 8 के साथ लॉन्च होने वाला पहला गैलेक्सी टैबलेट होने के नाते, गैलेक्सी टैब S11 सीरीज़ एक अधिक सहज और स्मार्ट एआईअनुभव देता है। वन यूआई 8 अक्टूबर से गैलेक्सी टैब S10 सीरीज़ सहित अन्य पुराने गैलेक्सी डिवाइसेस तक उपलब्ध होगा।
उपलब्धता
गैलेक्सी टैब S11 सीरीज चुनिंदा बाजारों में 4 सितंबर से उपलब्ध होगी, और 2 रंगों – गे एवं सिल्वर में उतारी जाएगी। गैलेक्सी टैब S11 सीरीज के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें – Samsung Newsroom, SamsungMobilePress.com or Samsung.com

