Homeगुजरातवाधवानी फाउंडेशन और GESIA IT एसोसिएशन उत्तरी गुजरात में एमएसएमई और स्टार्टअप...

वाधवानी फाउंडेशन और GESIA IT एसोसिएशन उत्तरी गुजरात में एमएसएमई और स्टार्टअप की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए मेहसाणा में करेंगे बिजनेस ग्रोथ डायलॉग का आयोजन

ज़ीरो लागत, ज़ीरो इक्विटी वाले उद्यमिता कार्यक्रम छात्रों से लेकर स्टार्टअप्स और छोटे-मध्यम व्यवसायों तक, एक विकसित और वाइब्रैंट गुजरात को बढ़ावा दे रहे हैं

मेहसाणा | 05 सितंबर 2025 – इस महीने वडोदरा और अहमदाबाद में गुजरात इनोवेशन डायलॉग सीरीज की सफलता के बाद, वाधवानी फाउंडेशन और GESIA IT एसोसिएशन अब मेहसाणा में बिजनेस ग्रोथ डायलॉग लेकर आ रहे हैं। 5 सितंबर को मेहसाणा के नमो सेंटर, आईहब में होने वाली इस बैठक में एमएसएमई लीडर्स, स्टार्टअप संस्थापक, सरकारी अधिकारी और अन्य सहयोगी मिलकर उत्तरी गुजरात में विकास, नवाचार और प्रतिस्पर्धा के रास्ते तलाशेंगे।

यह डायलॉग उत्तरी गुजरात के उद्यमियों और एमएसएमई के लिए अवसरों पर प्रकाश डालेगा, विस्तार और नवाचार के रास्ते तलाशेगा, और उन्हें सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और बाजार तक पहुंच का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा। यह पहल फाउंडेशन की गुजरात में क्षेत्रीय साझेदारियां बनाने और समावेशी उद्यमिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पर जोर देती है।

वाधवानी फाउंडेशन ने हाल ही में गुजरात में अपने इग्नाइट, लिफ्टऑफ और एक्सेलेरेट प्रोग्राम्स का विस्तार किया है, जो छात्रों, शुरुआती चरण के उद्यमों और विकास के लिए तैयार एमएसएमई को बिना किसी लागत या इक्विटी के सहायता प्रदान करते हैं। ये पहल उद्यम-निर्माण, मेंटरशिप और नेटवर्क तक पहुंच प्रदान करती हैं, जिससे उद्यमी अपने विचारों को उद्यमों में बदल सकें और अपना दायरा बढ़ाने के लिए तैयार व्यवसायों को प्रतिस्पर्धी मार्केट लीडर बना सकें। GESIA, TiE, GCCI, AMA और iNDEXTb जैसे स्थानीय भागीदारों के साथ अपने प्रोग्राम्स को जोड़कर, फाउंडेशन एक कनेक्‍टेड, समावेशी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में काम कर रहा है, जहां इनोवेटर्स मेंटरशिप, नीतिगत समर्थन और डिजिटल टूल्स तक पहुंच प्राप्त कर सकें।

श्री एम. नागराजन, आईएएस, वाइस-चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, जीएसआरटीसी और मेहसाणा के पूर्व जिला कलेक्टर, ने कहा, “मुझे यह सौभाग्य मिला कि मैं उत्तर गुजरात के विकास के विभिन्न पहलुओं – स्मार्ट नगरीय केन्द्रों से लेकर ग्रामीण नवाचारों तक – के साथ निकटता से काम कर सका। मैं इस संवाद को एक महत्त्वपूर्ण सेतु मानता हूँ, जो उद्यमशील ऊर्जा को व्यावहारिक सहयोग से जोड़ता है। यह पहल नवोन्मेष और समावेशन को गति देगी, जो सभी के लिए विकसित और जीवंत गुजरात सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है।” 

विशाल चड्ढा, ईवीपी – एंटरप्रेन्‍योरशिप, वाधवानी फाउंडेशन, ने कहा, “वडोदरा और अहमदाबाद में हुए सफल संवादों के बाद हम गहरे संबंध बनाने और गुजरात की व्यवस्था को ऐसे प्रयासों से सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों तथा नवप्रवर्तकों को प्रगति में मदद करें। उत्तर गुजरात उद्यमशील ऊर्जा से परिपूर्ण है और मेहसाणा ऐसे समाधानों को संयुक्त रूप से गढ़ने का उत्तम मंच प्रदान करता है, जो विस्तार, प्रतिस्पर्धात्मकता और रोज़गार सृजन को आगे बढ़ाएंगे।”

प्रणव पंड्या, मानद निदेशक, GESIA IT एसोसिएशन और सह-संस्थापक व चेयरमैन, DevIT, ने कहा, “गुजरात के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा नवप्रवर्तक न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए विकास के इंजन बनने की स्थिति में हैं। वधवानी फाउंडेशन के साथ साझेदारी के माध्यम से जीसिया का उद्देश्य इस क्षेत्र के उद्यमियों को बाज़ार तक पहुँच, मार्गदर्शन और डिजिटल आधारित अवसर उपलब्ध कराना है।”

मेहसाणा में बिजनेस ग्रोथ डायलॉग गुजरात में सभी हितधारकों को जोड़ने की सिलसिलेवार कड़ी में अगला कदम है। सरकार, उद्योग, शिक्षा और उद्यमियों को एक मंच पर लाकर, यह पहल गुजरात को भारत के नवाचार और रोजगार सृजन की कहानी में अग्रणी बनाने की ताकत देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read