Homeगुजरात“स्वरा ज्वेल्स ने अहमदाबाद में अपना दूसरा प्रीमियम लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी स्टोर...

“स्वरा ज्वेल्स ने अहमदाबाद में अपना दूसरा प्रीमियम लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी स्टोर लॉन्च किया”

गुजरात, अहमदाबाद | 03 नवंबर 2025: इनोवेटिव और डिज़ाइनर लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी की अग्रणी निर्माता ‘स्वरा ज्वेल्स’ ने अहमदाबाद में अपना दूसरा स्टोर शुरू किया है। इस नए लॉन्च के साथ भारत में स्वरा ज्वेल्स के शो-रूम्स की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

यह नया शो-रूम शहर के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे हाई-स्ट्रीट फैशन डेस्टिनेशन — सिंधु भवन रोड पर स्थित है। नई प्रोडक्ट कैटेगरीज, व्यापक रेंज और अधिक प्रीमियम अनुभव के साथ यह स्टोर शहर के विशेष ग्राहक वर्ग की ज़रूरतों को पूरा करेगा।

स्वरा ज्वेल्स के सीईओ चाहत शाह ने बताया, “अहमदाबाद से मिले जबरदस्त प्रतिसाद ने हमें यहां दूसरा स्टोर शुरू करने के लिए प्रेरित किया। यह नया शो-रूम हमें लैब-ग्रोउन डायमंड के प्रीमियम अनुभव को प्रदर्शित करने का अवसर देता है, जो ग्राहकों को 3,000 से अधिक एक्सक्लूसिव डिज़ाइनों का अप्रतिम और शानदार कलेक्शन प्रदान करता है, जो अन्य ब्रांड्स की पेशकशों से कहीं बेहतर है। हमारा मुख्य उद्देश्य प्रीमियम गुणवत्ता और स्थायी ग्रीन-इनोवेशन को एक साथ लाना है, ताकि हर ज्वेलरी पीस उत्कृष्ट कारीगरी और आधुनिक सौंदर्यशास्त्र को दर्शाए, जिसकी प्रमाणिकता सर्टिफिकेट्स के माध्यम से सुनिश्चित की जाती है।”

अहमदाबाद में दो स्टोर्स के अलावा, स्वरा ज्वेल्स के मुंबई और इंदौर में भी एक-एक शो-रूम संचालित हैं। हर स्टोर को प्रीमियम और विशिष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहाँ ग्राहकों के लिए आकर्षक अंगूठियाँ, झुमके, चूड़ियाँ, ब्रेसलेट्स, पेंडेंट्स और नेकलेस का विस्तृत संग्रह उपलब्ध है।

रेडी-टू-वियर डिज़ाइनों के अलावा, स्वरा ज्वेल्स कस्टम-मेड लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी भी पेश करता है, जिसके माध्यम से ग्राहक अपनी पसंद और लाइफस्टाइल के अनुसार ज्वेलरी पीस को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। स्वरा ज्वेल्स सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन-इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत में इको-फ्रेंडली लग्ज़री ज्वेलरी सेगमेंट को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

ग्राहकों को ऑनलाइन और इन-स्टोर दोनों तरह के अनुभव का आनंद दिलाने के लिए, स्वरा ज्वेल्स अपने ओम्नीचैनल मॉडल के माध्यम से निर्बाध सेवाएँ प्रदान कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read