Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसजावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स की टॉप-सेलिंग येज़्दी एडवेंचर और रोडस्टर अब अमेज़न और...

जावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स की टॉप-सेलिंग येज़्दी एडवेंचर और रोडस्टर अब अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

मुंबई | 05 जनवरी 2026 — जावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स ने साल की अपनी दमदार नई पेशकश, 2025 येज़्दी एडवेंचर और 2025 येज़्दी रोडस्टर को अब अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करा दिया है। अब तक केवल शोरूम में उपलब्ध और पिछले वर्ष की तुलना में रिकॉर्ड फेस्टिव बिक्री दर्ज कराने वाली येज़्दी की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलें अब भारत के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर हैं। फेस्टिव सीज़न में मिली जबरदस्त मांग के बाद, येज़्दी लाइन-अप की ये नई पेशकशें प्रमुख बाजारों में और अधिक सुलभ होंगी, जिससे उन राइडर्स के साथ ब्रांड का जुड़ाव और मजबूत होगा, जो क्लासिक मोटरसाइक्लिंग को जीते हैं।

अपने सभी नए मॉडलों के ऑनलाइन आने के साथ, कंपनी पिछले वर्ष की मजबूत ऑनलाइन शुरुआत का लाभ उठाते हुए अपनी डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन पहुंच को और तेज कर रही है। यह फ्लिपकार्ट पर प्रीमियम क्लासिक मोटरसाइकिलें लिस्ट करने वाली पहली कंपनी थी, जिसके बाद अमेज़न पर लिस्टिंग की गई। जावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स की ऑनलाइन रिटेल व्यवस्था ब्रांड के उस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर आधारित है, जिसे इस वर्ष अपने मुख्य बाजारों में लगातार विस्तार दिया गया है। अब राइडर्स आसानी से रोज़मर्रा की ब्राउज़िंग के दौरान खोज से लेकर बुकिंग तक की पूरी प्रक्रिया कर सकते हैं और ‘रियलरोडएंड परफॉर्मेंस’ के लिए बनाई गई मोटरसाइकिल घर ला सकते हैं।

जावा येज़्दी मोटरसाइकिल्स के कोफाउंडर, अनुपम थरेजा ने कहा, “अपनी दो सबसे पसंदीदा येज़्दी मोटरसाइकिलों को अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर लाने से पूरे भारत के राइडर्स के लिए क्लासिक मोटरसाइक्लिंग का रोमांच अनुभव करना और आसान हो जाएगा। 2025 एडवेंचर और रोडस्टर को हमारे शोरूम में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह राइडिंग कम्युनिटी के उस प्यार की एक उत्साहजनक और विनम्र याद दिलाता है, जो परंपरा और आधुनिक इंजीनियरिंग के बीच संतुलन बनाने वाली परफॉर्मेंस क्लासिक्स के लिए है। ऑनलाइन रिटेल के ज़रिए हम प्रक्रिया को सरल बना रहे हैं, ताकि हमारे डीलरशिप राइडर को उसकी मशीन से सबसे सुविधाजनक तरीके से जोड़ सकें।”

ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया कैसे काम करती है:

  1. अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर एक्सशोरूम बुकिंग राशि का भुगतान करें।
  2. अधिकृत स्थानीय डीलर ऑर्डर की पुष्टि करता है और शेष ऑनरोड भुगतान के लिए ग्राहक का मार्गदर्शन करता है।
  3. डीलरशिप पर रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस पूरा किया जाता है, इसके बाद अंतिम डिलीवरी दी जाती है।

एक्सेसरीज़ और ऐड-ऑन केवल डीलरशिप से ही खरीदे जा सकेंगे।

राइडर्स प्लेटफॉर्मविशेष ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं, जैसे:

  • अमेज़न पर, 6,500रुपयेतक का क्रेडिट कार्ड कैशबैक,अमेज़न पेआईसीआईसीआईको-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर अमेज़न प्राइमग्राहकों के लिए 5% कैशबैक और 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई।
  • फ्लिपकार्ट पर, 10,000रुपयेतक का बैंक ऑफर और 4,000रुपयेतक का क्रेडिट कार्ड कैशबैक ऑफर।

ऑनलाइन उपलब्ध मॉडल:

येज़्दी रेंज, जिसमें 2025 येज़्दी एडवेंचर और 2025 रोडस्टर शामिल हैं, साथ ही पूरा जावा पोर्टफोलियो (350, 42, 42 एफजे, 42 बॉबर और पेराक) अब दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

सर्विस इन शहरों में उपलब्ध है:

ब्रांड का ई-कॉमर्स नेटवर्क वर्तमान में 44 शहरों में संचालित हो रहा है, जिसमें 55 डीलर जुड़े हुए हैं।

दक्षिण में, कर्नाटक के बेंगलुरु, बेलगावी और गुलबर्गा (कलबुर्गी); तमिलनाडु के मदुरै; तेलंगाना के हैदराबाद, संगारेड्डी, महबूबनगर, करीमनगर और निज़ामाबाद; आंध्र प्रदेश के जेयपोर और विशाखापट्टनम।

उत्तर में, नई दिल्ली के अलावा राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, सीकर, बीकानेर और उदयपुर; उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, आज़मगढ़, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, झांसी और बलिया; हरियाणा के रेवाड़ी और अंबाला; पंजाब के बठिंडा; जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर; और उत्तराखंड के देहरादून।

पूर्व में,पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और मालदा; ओडिशा के अंगुल, बालुगांव और भुवनेश्वर; छत्तीसगढ़ के रायपुर; झारखंड के जमशेदपुर; बिहार के समस्तीपुर; और मणिपुर के इम्फाल।

पश्चिम में,महाराष्ट्र के पुणे तथा गुजरात के राजकोट और जामनगर।

जावा येज़्दी ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम:

  • सभी जावा और येज़्दी मोटरसाइकिलें व्यापक जावा येज़्दी बीएसए ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्रामके तहत आती हैं, जो इस सेगमेंट में अपनी तरह की पहली पहल है।
  • 4 वर्ष/50,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी:यह प्रोग्राम सेगमेंट-लीडिंग सुरक्षा प्रदान करता है, जो हमारी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को दर्शाता है और राइडर्स को यह भरोसा देता है कि उनकी मोटरसाइकिल लंबे समय तक टिकाऊ है।
  • छह वर्ष तक की एक्सटेंडेड वारंटी के विकल्प: प्रीमियम कवरेज, जो यह विश्वास दिलाता है कि बाइक लंबे समय तक रोड-रेडी रहेगी और अप्रत्याशित मरम्मत खर्चों की चिंता को कम करता है।
  • दो वर्ष की एनीटाइम वारंटी(ओनरशिप के छह वर्षों के भीतर):एक लचीला समाधान, जिसे आवश्यकता पड़ने पर, स्टैंडर्ड वारंटी समाप्त होने के बाद भी जोड़ा जा सकता है, ताकि ग्राहकों को कभी भी कवरेज से वंचित न रहना पड़े।
  • एक वर्ष की निःशुल्क रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए): जिसे आठ वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है; यह सुनिश्चित करता है कि राइडर्स को जब और जहां जरूरत हो, सहायता मिले और वे दूरदराज़ इलाकों में भी फंसे न रहें।
  • पांच वर्ष का व्यापक एएमसी पैकेज: पूर्व-निर्धारित लागत के साथ झंझट-मुक्त सर्विसिंग, जिससे अप्रत्याशित खर्च समाप्त होते हैं और एक सहज ओनरशिप अनुभव मिलता है।

==◊◊◊◊◊◊◊==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read