Homeगुजरातसिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने SET & SITEEE 2026 2026 के माध्यम...

सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने SET & SITEEE 2026 2026 के माध्यम से अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामों के लिए आवेदन शुरू किए

गुजरात, अहमदाबाद | 05 जनवरी 2026 — सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने अपने फुल-टाईम अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए SET 2026 (सिम्बायोसिस एंट्रैंस टेस्ट) और SITEEE 2026 (सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रैंस एक्ज़ाम) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू दिए हैं। इच्छुक छात्र 15 अप्रैल 2026 तक इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SET और SITEEE दोनों कम्प्यूटर-बेस्ड टेस्ट हैं, जिनका संचालन सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) द्वारा कई अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामों के लिए किया जाता है। इनके ज़रिए छात्र सिम्बायोसिस संस्थानों में बीबीए, बीसीए, बीए, बीएससी और बीटेक में प्रवेश पा सकते हैं। उम्मीदवार दो बार तक टेस्ट दे सकते हैं, जिसमें से ज़्यादा स्कोर के आधार पर परसेंटाइल की गणना की जाती है।

सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट (SET) के माध्यम से छात्र सिम्बायोसिस के 12 प्रतिष्ठित अंडरग्रेजुएट संस्थानों में विभिन्न विषयों जैसे मैनेजमेन्ट, मास कम्युनिकेशन, आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स, इकोनोमिक्स, अप्लाईड स्टेटिसटिक्स एवं डेटा साइसं, इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट एण्ड एक्सरसाइज़ साइंस, कम्प्यूटर ऐप्लीकेशन्स और लिबरल आर्ट्स आदि में प्रवेश पा सकते हैं। ये प्रोग्राम पुणे, नोएडा, नागपुर, बैंगलुरू और हैदराबाद कैंपस में उपलब्ध कराए जाते हैं।

वहीं SITEEE के माध्यम से छात्र पुणे, नागपुर और हैदराबाद कैंपस विशेष बी.टेक प्रोग्रामों में प्रवेश पा सकते हैं। इन प्रोग्रामों में उन्हें कई भविष्य-केंद्रित विषयों जैसे आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स एण्ड मशीन लर्निंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स एण्ड ऑटोमेशन, और रोबोटिक्स एंड आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स में पढ़ाई करने का मौका मिलता है।

SET 2026 में जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनैस और एनालिटिकल एवं लॉजिकल रीज़निंग का मूल्यांकन किया जाता है। वहीं SITEEE 2026 परीक्षा फिज़िक्स, कैमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स में छात्रों की क्षमता का मूल्यांकन करती है। दोनों परीक्षाओं में तीन से चार सेक्शन्स में 60 बहु-विकल्पी सवाल पूछे जाते हैं, जिसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। ऐसे में छात्र आत्मविश्वास के साथ सभी सवालों के जवाब दे सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा 2 मई 2026 (शनिवार) और 10 मई 2026 (रविवार) को होगी। परिणामों की घोषणा 20 मई 2026 को की जाएगी। टेस्ट 01 के एडमिट कार्ड 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) और टेस्ट 02 के एडमिट कार्ड (गुरूवार) को उपलब्ध होंगे।

योग्यता के मापदण्डः
SET 2026:
इस परीक्षा के लिए ज़रूरी है कि छात्र ने बारहवीं (10 प्लस 2) या समकक्ष बोर्ड परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंक या समकक्ष ग्रेड (एससी/एसटी के लिए 45 फीसदी) प्राप्त किए हों। वे छात्र जो ऑनर्स विद रिसर्च का विकल्प चुनना चाहते हैं, उन्हें सेमेस्टर 6 के अंत तक 7.5 सीजीपीएस या इससे ज़्यादा हासिल करना होगा। मल्टीपल एंट्रीज़ के लिए योग्यता के मापदण्ड एफवाययूजी प्रोग्राम के लिए युनिवर्सिटी के लेटरल एंट्री नियमों पर निर्भर होंगे।

SITEEE 2026:
इस परीक्षा के लिए ज़रूरी है कि छात्र ने अनिवार्य विषय के रूप में फिज़िक्स और मैथेमेटिक्स तथा साथ में एक विषय- कैमिस्ट्री, कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रोनिक्स, इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, बायोलोजी, इन्फोर्मेटिक्स प्रेक्टिसेज़, बायोटेक्नोलॉजी, टेकनिकल वोकेशनल विषय, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, बिज़नेस स्टडीज़, एंटरेप्रेन्योरशिप में 10 प्लस 2 परीक्षा कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ पास की हो। (एससी/एसटी के लिए 40 फीसदी)। डी. वॉक या संबंधित सेक्टर में परीक्षा पास करने वाले छात्र भी यह परीक्षा दे सकते हैं। युनिवर्सिटी विभिन्न बैकग्राउण्ड जैसे मैथेमेटिक्स, फिज़िक्स, इंजीनियरिंग, ड्राइंग से आने वाले छात्रों के लिए ब्रिज कोर्सेज़ भी उपलब्ध कराती है।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रियाः
SET 2026 और SITEEE 2026 में रजिस्टर करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल के ज़रिए 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हर परीक्षा के लिए रु 2250 का नॉन-रिफंडेबल शुल्क तथा प्रति प्रोग्राम रु 1000 का शुल्क देना होगा। भुगतान ऑनलाईन या ‘सिम्बायोसिस टेस्ट सेक्रेटेरियट’ के नाम पर डीडी के ज़रिए किया जा सकता है।

अधिक जानकारी या आवेदन के लिए विज़िट करें www.set-test.org

◊♦◊♦◊♦◊♦◊

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read