Homeइलेक्ट्रानिक्ससैमसंग ने पेश किया दुनिया का पहला 130-इंच का माइक्रो RGB टीवी...

सैमसंग ने पेश किया दुनिया का पहला 130-इंच का माइक्रो RGB टीवी नेक्ट्-जेनरेशन कलर और नई दमदार डिज़ाइन के साथ अल्ट्रा-प्रीमियम टीवी की नई पहचान

एडवांस्‍ड पिक्चर परफॉर्मेंस के साथ पेश 130-इंच का माइक्रो RGB टीवी अल्ट्रा-प्रीमियम डिस्प्ले सेगमेंट में नया बेंचमार्क स्थापित करता है 

गुरुग्राम, भारत | 05 जनवरी 2025: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने CES 2026 में दुनिया का पहला 130-इंच माइक्रो RGB टीवी (R95H मॉडल) लॉन्च किया। यह सैमसंग का अब तक का सबसे बड़ा माइक्रो RGB डिस्प्ले है, जो अल्ट्रा-प्रीमियम टीवी डिज़ाइन और पिक्चर क्वालिटी में एक नया मानक स्थापित करता है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के विज़ुअल डिस्प्ले (वीडी) बिज़नेस के एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हुन ली ने कहा, “माइक्रो RGB हमारी अब तक की सबसे बेहतरीन पिक्चर क्‍वॉलिटी तकनीक है और 130-इंच का यह मॉडल उस सोच को और आगे ले जाता है। हमने एक दशक पहले शुरू की गई अपनी असली डिज़ाइन फिलॉसफी को नए दौर की तकनीक के साथ फिर से जीवंत किया है।”

ऐसा डिज़ाइन जो टीवी की परिभाषा बदल दे

माइक्रो RGB टीवी का विशाल आकार, अगली पीढ़ी की कलर टेक्‍नोलॉजी और आकर्षक डिज़ाइन, सैमसंग की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और प्रीमियम सौंदर्य के लंबे अनुभव को दर्शाते हैं। भव्य फ्रेम और बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस के साथ तैयार किया गया 130-इंच के डिस्प्ले को जानबूझकर इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह पारंपरिक टीवी से अलग दिखे और एक बड़े, इमर्सिव विंडो जैसा अनुभव दे।

यह टीवी सैमसंग के 2013 के ‘टाइमलेस गैलरी’ डिज़ाइन का आधुनिक रूप ‘टाइमलेस फ्रेम’ के साथ आता है, जो “टेक्नोलॉजी ऐज़ आर्ट” की सोच को दर्शाता है। भव्य वास्तुकला वाली खिड़कियों से प्रेरित यह डिज़ाइन स्क्रीन को फ्रेम के भीतर तैरता हुआ सा एहसास देता है, जिससे टीवी कमरे का एक कलात्मक केंद्र बन जाता है। फ्रेम में ही शामिल किये गये साउंड सिस्टम को स्क्रीन के आकार के अनुरूप संतुलित किया गया है, ताकि तस्वीर और आवाज़ मिलकर एक स्वाभाविक और प्रभावशाली अनुभव दें।

बड़े आकार के अनुरूप शानदार देखने का अनुभव

यह 130-इंच मॉडल सैमसंग की सबसे एडवांस माइक्रो RGB तकनीक से लैस है। इसमें माइक्रो RGB एआई इंजन प्रो, कलर बूस्‍टर प्रो और HDR प्रो का इस्तेमाल किया गया है, जो एआई की मदद से रंगों को और जीवंत बनाता है और रोशनी व अंधेरे दोनों दृश्यों में बारीक डिटेल दिखाता है।

इस टीवी को माइक्रो RGB प्रीसिज़न कलर 100 के साथ पेश किया गया है, जो 100% BT.2020 वाइड कलर रेंज को सपोर्ट करता है। वरबैंड डेर इलेक्‍ट्रोटेक्निक (VDE) द्वारा प्रमाणित यह तकनीक रंगों को बिल्कुल प्राकृतिक रूप में दिखाती है। साथ ही, सैमसंग की प्रॉपरायटरी ग्‍लेयर फ्री टेक्‍नोलॉजी रोशनी की परछाइयों को कम कर हर माहौल में साफ़ और बेहतरीन व्यू देती है।

यह टीवी HDR10+ एडवांस्‍ड और एक्लिप्‍सा ऑडियो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, विज़न एआई कम्‍पैनियन2 के ज़रिये यूज़र को स्मार्ट सर्च, सुझाव और एआई फीचर्स जैसे एआई फुटबॉल मोड प्रो, एआई साउंड कंट्रोलर प्रो, लाइव ट्रांसलेट, जेनरेटिव वॉलपेपर, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट और परप्‍लेक्सिटी का अनुभव मिलता है। इस अनोखे 130-इंच माइक्रो RGB टीवी को सीईएस 2026  के दौरान सैमसंग के एग्ज़िबिशन ज़ोन में, लास वेगास, नेवाडा में प्रदर्शित किया जाएगा।

=========

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read