
अहमदाबाद, गुजरात | 16 अप्रैल 2026 — सोने की खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माने जाने वाले पवित्र त्योहार ‘अक्षय तृतीया’ को ध्यान में रखते हुए ‘इन्द्रिया’ और ‘फेब ज्वेल्स’ द्वारा अहमदाबाद के सैटेलाइट स्थित स्टोर में ग्राहकों को एक्सक्लूसिव ऑफर्स मिलेंगे।
इस स्टोर का संचालन पीरगल ग्रुप (सुमन पीरगल, अमन और आकाश पीरगल) तथा संघवी रियल्टी (महेश संघवी और सिद्धार्थ संघवी) परिवार के कुशल प्रबंधन के तहत किया जाएगा। इन दोनों प्रतिष्ठित परिवारों के मार्गदर्शन में ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदारी का एक अनोखा और एक्सक्लूसिव अनुभव प्राप्त होगा। इस भव्य उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री गणपत राज चौधरी (जीतो एपेक्स एडवाइजरी कमिटी मेंबर), सम्माननीय अतिथि श्री हिमांशु शाह (वाइस चेयरमैन – जीतो एपेक्स) तथा विशेष अतिथि श्रीमती अनुजा शाह (चेयरपर्सन, जीतो लेडीज विंग, अहमदाबाद) उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जीतो अहमदाबाद चैप्टर के सदस्य, जीतो लेडीज विंग के सदस्य सहित अहमदाबाद की अग्रणी महिलाएं और सामाजिक अग्रणी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस उद्घाटन अवसर पर सुमन पीरगल ने कहा, “सैटेलाइट क्षेत्र में स्थित इंद्रिया भारत का पांचवां सबसे बड़ा स्टोर है, जो लगभग 15,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। इस विशाल स्टोर में ग्राहकों को एक्सक्लूसिव डिज़ाइनों के साथ पोल्की और डायमंड ज्वेलरी का विशेष कलेक्शन उपलब्ध है, जिसे हर आयु वर्ग के लोगों की पसंद और स्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। खास तौर पर, प्रसिद्ध डिज़ाइनर अमित अग्रवाल के सभी कलेक्शन यहां लॉन्च किए गए हैं, जो इस स्टोर को और भी खास बनाते हैं। अक्षय तृतीया के अवसर पर हम ग्राहकों के लिए विशेष एक्सक्लूसिव ऑफर्स लेकर आए हैं, जिसमें वर्ल्ड क्लास ज्वेलरी कलेक्शन उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से कस्टमाइज्ड ज्वेलरी की सुविधा भी प्रदान करते हैं, ताकि हर ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार अनोखी और व्यक्तिगत डिज़ाइन बनवा सके।”
महेश संघवी ने अपने संबोधन में कहा, “आज हम ज्वेलरी व्यवसाय में एक नई शुरुआत कर रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व का क्षण है। बिरला ग्रुप से जुड़े होने के कारण यह अवसर हमारे लिए और भी विशेष बन जाता है। आज का दिन बहुत शुभ है और आने वाले दिनों में अक्षय तृतीया का पावन पर्व भी है, जो हमारी संस्कृति और समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इंद्रिया के माध्यम से हम ग्राहकों के लिए ऐसे विशिष्ट कलेक्शन प्रस्तुत कर रहे हैं, जो पूरे भारत में शायद ही कहीं देखने को मिलते हैं। वर्तमान में यह स्टोर भारत का पांचवां सबसे बड़ा स्टोर है, लेकिन हमारा विज़न इसे देश और वैश्विक स्तर पर नंबर वन बनाना है। ग्राहकों के लिए हम आकर्षक और प्रतिस्पर्धी दरों पर बेहतरीन कलेक्शन के साथ शानदार ऑफर्स भी लेकर आए हैं, जिससे वे आसानी से अपने गहनों को अपग्रेड या बदल सकते हैं।”
अक्षय तृतीया के अवसर पर विशेष ऑफर्स: अक्षय तृतीया के दिन सोना या चांदी खरीदना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। खासकर महिलाओं के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस पर्व को और अधिक यादगार बनाने के लिए ‘इन्द्रिया’ सैटेलाइट स्टोर द्वारा विशेष ऑफर्स घोषित किए गए हैं:
• 35% की शानदार बचत: गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज और डायमंड वैल्यू पर 35% तक का लाभ।
• प्राइस लॉक सुविधा (Price Lock): केवल 25% एडवांस देकर सोने के दाम को लॉक करने की सुविधा, जिससे बढ़ती कीमतों से सुरक्षा मिल सके।

