
स्पेश्यलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स (एसआईएफ) म्यूचुअल फंड एवं पीएमएस के बीच अंतर कम करने के लिए निवेश का एक नया विकल्प
अहमदाबाद, गुजरात | 16 अप्रैल 2026 — पिछले कई सालों में भारतीय निवेशक अब पहले से ज्यादा जानकारी रखने वाले और आत्मविश्वास से भरपूर हो गए हैं। म्यूचुअल फंड्स अभी भी बहुत से निवेशकों के लिए अच्छा शुरुआती विकल्प हैं। लेकिन जो निवेशक बाजार को अच्छी तरह समझते हैं, वे ऐसे निवेश विकल्प चाहते हैं जिनमें ज्यादा लचीलापन हो। दूसरी तरफ, पीएमएस और एआईएफ जैसे प्रोडक्ट्स में निवेश करने के लिए बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत पड़ती है और ये काफी जटिल भी होते हैं। इसी अंतर को भरने के लिए सेबी ने वर्ष 2025 में स्पेश्यलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स (एसआईएफ) की पेशकश की। एसआईएफ जोखिम और लचीलेपन दोनों के मामले म्यूचुअल फंड्स और पीएमएस के बीच की जगह पर आते हैं। ये निवेशकों को रेगुलेटेड म्यूचुअल फंड संरचना के अंदर ही ज्यादा एडवांस्ड रणनीतियाँ उपलब्ध कराते हैं।
स्पेश्यलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स (एसआईएफ) सेबी द्वारा रेगुलेटेड फंड है जो फंड मैनेजरों को पारंपरिक म्यूचुअल फंड्स की तुलना में ज्यादा लचीलापन देता है, लेकिन पारदर्शिता, डिस्क्लोज़र और निवेशक सुरक्षा के मजबूत नियमों का पालन भी करता है। सामान्य म्यूचुअल फंड्स ज्यादातर सिर्फ शेयर या सिक्योरिटी खरीदकर रखते हैं, जबकि एसआईएफ बाजार की बदलती स्थितियों से निपटने के लिए सीमित शॉर्ट सेलिंग, डेरिवेटिव्स और सक्रिय संपदा आवंटन जैसी रणनीतियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सरल शब्दों में कहें तो एसआईएफ का मकसद है कि अस्थिर या साइडवेज़ बाजार में भी सामान्य फंड्स से बेहतर रिटर्न देना, बिना पीएमएस या एआईएफ जितना जटिल और महंगा बने। जो निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव को समझते हैं और थोड़े जोखिम लेने को तैयार हैं, वे इनमें निवेश कर सकते हैं। सेबी ने एसआईएफ की इसलिए पेशकश की क्योंकि बाजार में एक साफ अंतर था। म्यूचुअल फंड्स आसान हैं लेकिन उनमें लचीलापन कम है।
पीएमएस और एआईएफ में लचीलापन ज्यादा है लेकिन उनमें न्यूनतम निवेश 50 लाख से 1 करोड़ रुपये या उससे भी ज्यादा होता है। एसआईएफ इस बीच का रास्ता देते हैं। इनमें न्यूनतम निवेश सिर्फ 10 लाख रुपये है, जिससे एडवांस्ड रणनीतियाँ ज्यादा निवेशकों तक पहुँच सकें। इससे यह भी फायदा है कि निवेशक अनरेगुलेटेड या जोखिम भरे प्रोडक्ट्स की ओर जाने से बचते हैं। एसआईएफ में निवेश करने के लिए, एक फंड हाउस की सभी एसआईएफ स्कीम्स में कुल मिलाकर न्यूनतम 10 लाख रुपये (प्रति पैन) निवेश करना होता है। ये फंड खासतौर पर हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स, फैमिली ऑफिसेज और उन अनुभवी रिटेल निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं जो बाजार के चक्रों को समझते हैं।
सेबी ने एसआईएफ के अंतर्गत तीन मुख्य प्रकार की निवेश रणनीतियाँ अनुमति दी हैं। इक्विटी-ओरिएंटेड निवेश रणनीतियां मुख्य रूप से शेयरों में निवेश करती हैं और बाजार की हलचल के दौरान फायदा उठाने के लिए सीमित पोजीशन भी ले सकती हैं। इसका उद्देश्य लंबे समय तक इक्विटी में निवेश बनाए रखते हुए, अलग-अलग बाजार स्थितियों में कुछ लचीलापन देना है। डेट-ओरिएंटेड स्ट्रैटेजी बॉन्ड्स और ब्याज दर से जुड़े अवसरों पर ध्यान केंद्रित करती हैं। पारंपरिक डेट फंड्स की तुलना में जोखिम प्रबंधन या बेहतर रिटर्न के लिए ज्यादा एडवांस्ड रणनीतियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। हाइब्रिड स्ट्रेटेजी इक्विटी, डेटब्ट और डेरिवेटिव्स के बीच निवेश को बाँटती हैं। बाजार की स्थिति के अनुसार पोर्टफोलियो को एडजस्ट किया जाता है, ताकि समय के साथ अपेक्षाकृत स्थिर और जोखिम के अनुरूप अच्छे रिटर्न मिल सकें।
पोर्टफोलियो के नजरिए से, एसआईएफ को म्यूचुअल फंड्स का विकल्प नहीं, बल्कि अतिरिक्त निवेश के रूप में देखना चाहिए। ये उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं जो बाजार के जोखिम को समझते हैं और लंबे समय तक निवेश करने की सोच रखते हैं। एसआईएफ अस्थिरता को बेहतर तरीके से मैनेज करने, विविधीकरण बढ़ाने और जोखिम के हिसाब से अच्छे रिटर्न देने में मदद कर सकते हैं।
संक्षेप में, स्पेश्यलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स उन निवेशकों के लिए एक अच्छा नया विकल्प हैं जो बेसिक म्यूचुअल फंड्स से ज्यादा चाहते हैं, लेकिन पीएमएस या एआईएफ के लिए अभी तैयार नहीं हैं। ये लचीलापन और रेगुलेशन, इनोवेशन और पारदर्शिता एक साथ लाते हैं। हालांकि, ये केवल उन अनुभवी निवेशकों के लिए सबसे अच्छे हैं जो इसमें शामिल जोखिमों को अच्छी तरह समझते हैं। शुरुआती या कंजर्वेटिव निवेशकों के लिए पारंपरिक म्यूचुअल फंड्स अभी भी बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
मैग्नम एसआईएफ की निवेशक शिक्षा और जागरूकता पहल(एसबीआईम्यूचुअल फंड द्वारा पेश किया गया)
निवेशक केवल सेबी में रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड्स के साथ ही डील करें। इसका विवरण सेबी की वेबसाइट(https://www.sebi.gov.in)पर ‘इंटरमीडिएरीज़/मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस’ सेक्शन में देखा जा सकता है।म्यूचुअल फंड / एसआर्इैएफकी वेबसाइट पर जाकर एक बार का केवायसी (नो योर कस्टमर) पूरा करने की प्रक्रिया देखें, जिसमें पता, फोन नंबर, बैंक डिटेल्स आदि बदलने की प्रक्रिया भी शामिल है।अगर निवेशक रजिस्टर्ड इंटरमीडियरी की सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं तो वेhttps://scores.sebi.gov.in/पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। स्कोर्सआपको सेबीके साथ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने और उसके स्टेटस को देखने की सुविधा देता है।
महत्वपूर्ण चेतावनी: स्पेश्यलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड में निवेश में अपेक्षाकृत ज्यादा जोखिम शामिल है, जिसमें पूंजी का नुकसान, लिक्विडिटी रिस्क और बाजार की अस्थिरताभी शामिल है। निवेश का फैसला लेने से पहले कृपया सभी निवेश रणनीति संबंधित दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

