Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसग्राहकों की पसंद के आधार पर, अमेज़न इंडिया ने अपने बेस्ट इन...

ग्राहकों की पसंद के आधार पर, अमेज़न इंडिया ने अपने बेस्ट इन टेक अवार्ड्स 2026 के दूसरे एडिशन के विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी है

  • सैमसंग, शाओमी और वनप्लस ने स्मार्टफोन, टीवी, टैबलेट और वियरेबल्स श्रेणियों में कई बड़े इनाम जीते। इसके साथ ही सोनी, एलजी, एचपी, लेनोवो, आसुस, आईक्यू, हाइसेन्स, लूमियो और लावा ने भी शानदार जीत हासिल की
  • सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को साल का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन चुना गया, सोनी ब्राविया 2M2  को सबसे भरोसेमंद टीवी, आसुस जेनबुक 14 को स्मार्टचॉइस लैपटॉप, वनप्लस पैड 4 को बेस्ट हाई-परफॉर्मेंस टैबलेट और सैमसंग गैलेक्सी वॉच 9 को रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बेस्ट स्मार्टवॉच का अवॉर्ड मिला
  • होम अप्लायंसेज की श्रेणी में बॉश, हायर और डायकिन ने बाज़ी मारी। इन्हें क्रमशः किचन और लॉन्ड्री, इनोवेटिव रेफ्रिजरेटर और सबसे ज़्यादा बिजली बचाने वाले एसी के लिए अवॉर्ड मिले
  • बोस और सेनहाइज़र ने बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए टॉप ऑडियो अवॉर्ड जीते, जबकि कैनन ने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के लिए बेस्ट कैमरे का अवॉर्ड जीता
  • ग्राहक इन सभी बेहतरीन गैजेट्स को कम दामों पर 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 सेल में खरीद सकते हैं

बेंगलुरु | 24 सितंबर 2026 | अमेज़न इंडिया ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने बेस्ट इन टेक अवार्ड्स (BITA) के दूसरे एडिशन के विजेताओं की घोषणा की। ये अवॉर्ड्स स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, वियरेबल्स, ऑडियो, कैमरा और होम अप्लायंसेज जैसी श्रेणियों में साल की सबसे बेहतरीन टेक्नोलॉजी को दिए जाते हैं। विजेताओं को तीन चरणों में चुना गया: पहले अमेज़न पर सबसे ज़्यादा रेटिंग वाले प्रोडक्ट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया, फिर एक जूरी ने उनका मूल्‍यांकन किया और आखिरी में ग्राहकों ने वोट देकर विजेता तय किए। ग्राहक इन सभी बेहतरीन गैजेट्स को कम दामों पर 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 सेल में खरीद सकते हैं।

अमेज़न इंडिया की डायरेक्टर – कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ज़ेबा खान ने कहा, “”कम समय में ही, ‘बेस्ट इन टेक अवॉर्ड्स’ भारत में कंज्यूमर टेक्नोलॉजी के लिए एक  बेंचमार्क बन गए हैं। हर विजेता ने दो बार अपनी जगह बनाई है – पहले Amazon.in पर सबसे अधिक रेटिंग वाले उत्पादों में शामिल होकर और फिर ग्राहकों के वोट के माध्यम से। अपने दूसरे संस्करण में ही, BITA ने टेक्नोलॉजी क्षेत्र के सबसे बड़े नामों को एक साथ लाकर उन उत्पादों का जश्न मनाया है जिन्हें ग्राहक पसंद करते हैं। Amazon Great Indian Festival से पहले, यह ग्राहकों को इस साल खरीदने के लिए बेहतरीन टेक्नोलॉजी उत्पादों की एक विश्वसनीय शॉर्टलिस्ट भी उपलब्ध कराता है,”

इस साल के विजेताओं में महंगे और प्रीमियम फोन से लेकर रोज़मर्रा के काम आने वाले पसंदीदा गैजेट्स शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को साल का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन चुना गया। गैलेक्सी Z फोल्ड 8  को बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन का अवॉर्ड मिला। शाओमी 17 सीरीज़ ने सबसे अच्छे कैमरा फोन का खिताब जीता। सोनी ब्राविया 2M2 को साल का सबसे भरोसेमंद टीवी का सम्मान मिला। भारत के अपने ब्रांड लूमियो ने अपने ‘विज़न 9’  मॉडल के लिए साल का सबसे ट्रेंडिंग टीवी का अवॉर्ड जीता। मेटा रे-बैन स्मार्ट ग्लासेस – जेन 2  को साल का सबसे क्रांतिकारी प्रोडक्ट चुना गया।

नीचे बेस्ट इन टेक अवार्ड्स 2026 के मुख्य विजेताओं की एक शॉर्टलिस्ट दी गई है।

स्‍मार्टफोन:

  • स्‍मार्टफोन ऑफ द ईयर: सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा
  • बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन: सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 5G
  • बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन: शाओमी 17 सीरीज़
  • बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन: आईक्यू 15आर
  • एंड्यूरेंस चैंपियन–बैटरी पावरहाउस : वनप्लस एन 6
  • बेस्ट डेब्यू स्मार्टफोन सीरीज़: वनप्लस एन सीरीज़
  • हिडन जेम ऑफ द ईयर: लावा बोल्ड एन2 5G

लैपटॉप और टैबलेट:

  • बेस्ट लैपटॉप फॉर स्टूडेंट्स: डेल 15, इंटेल i5 13वीं जनरेशन
  • बेस्ट हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप (बिना गेमिंग वाला): एचपी ऑम्नीबुक 5, स्नैपड्रैगन एक्स
  • अल्टीमेट परफॉर्मेंस गेमिंग लैपटॉप: एचपी हाइपरएक्स ओमेन, आरटीएक्स 5060
  • स्मार्टचॉइस लैपटॉप ऑफ द ईयर: आसुस जेनबुक 14, इंटेल अल्ट्रा 9
  • बेस्ट हाई-परफॉर्मेंस टैबलेट ऑफ द ईयर: वनप्लस पैड 4
  • ब्रेक-थ्रू प्रोडक्ट ऑफ द ईयर (टैबलेट): शाओमी पैड 8

टीवी और होम एंटरटेनमेंट:

  • बेस्ट वैल्यू-फॉर-मनी टीवी ऑफ द ईयर: शाओमी 55 इंच एफएक्स प्रो क्यूएलईडी अल्ट्रा एचडी 4के स्मार्ट फायर टीवी
  • मोस्ट ट्रस्टेड टीवी ऑफ द ईयर : सोनी 55 इंच ब्राविया 2एम2 सीरीज़ 4के अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी गूगल टीवी
  • कस्टमर चॉइस टीवी ऑफ द ईयर: टीसीएल 55 इंच 4के यूएचडी स्मार्ट क्यूएलईडी गूगल टीवी
  • एआई चैंपियन टीवी ऑफ द ईयर: एलजी 65 इंच एनयू87 एआई सीरीज़ नैनो 4के अल्ट्रा एचडी
  • बेस्ट लार्ज स्क्रीन टीवी ऑफ द ईयर: हाइसेन्स 215 सेमी. (85 इंच) यूएलईडी मिनीएलईडी स्मार्ट एआई टीवी

वियरेबल्‍स:

  • बेस्ट स्मार्टवॉच फॉर एवरीडे यूज़: सैमसंग गैलेक्सी वॉच 9
  • ब्रेक-थ्रू प्रोडक्ट ऑफ द ईयर: मेटा रे-बैन स्मार्ट ग्लासेस (जेन 2)
  • बेस्ट स्मार्ट रिंग ऑफ द ईयर: ऑउरा रिंग 4

पर्सनल ऑडियो:

  • बेस्ट वैल्यू-फॉर-मनी बड्स: बोट एयरडॉप्स 222
  • बेस्ट ऑल-इन-वन बड्स टीडब्‍ल्‍यूएस: सैमसंग गैलेक्सी बड्स कोर
  • ब्रेक-थ्रू प्रोडक्ट ऑफ द ईयर: वनप्लस बड्स 4
  • एकॉस्टिक एक्सीलेंस अवॉर्ड: बोस क्वाइटकम्फर्ट अल्ट्रा 2
  • एकॉस्टिक एक्सीलेंस अवॉर्ड: सोनी डब्ल्यूएच 1000एक्स द कलेक्शन

फोटोग्राफी:

  • मोस्ट लव्ड एक्शन कैमरा: गोप्रो हीरो 12 वॉटरप्रूफ एक्शन कैमरा
  • बेस्ट प्रीमियम एक्शन कैमरा किट: डीजेआई ऑस्मो एक्शन 6 एडवेंचर कॉम्बो
  • बेस्ट कैमरा फॉर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी: कैनन ईओएस आर5 मार्क II फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा
  • बेस्ट व्लॉगिंग कैमरा ऑफ द ईयर: सोनी अल्फा ज़ेडवी-ई10एम2के मिररलेस व्लॉग कैमरा

होम अप्लायंसेज:

  • गोल्ड स्टैंडर्ड ऑफ ट्रस्ट: एलजी
  • बेस्ट वैल्यू इनोवेशन इन रेफ्रिजरेटर्स: हायर
  • बेस्ट-इन-क्लास किचन एंड लॉन्ड्री : बॉश

इवेंट के सभी विजेताओं को देखने के लिए  यहां क्लिक करें।

इस मूल्यांकन से पहले, Amazon.in  ने बेस्ट इन टेक सर्वे किया था। इसमें 40,000 से ज़्यादा ग्राहकों से उनकी राय ली गई ताकि यह समझा जा सके कि स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और स्‍मार्ट अप्लायंसेज खरीदते समय वे किन बातों पर ध्यान देते हैं। इन जानकारियों से अलग-अलग टेक्नोलॉजी श्रेणियों में ग्राहकों की बदलती पसंद को गहराई से समझने में मदद मिली।

शॉर्टलिस्ट करने की प्रक्रिया के तहत, Amazon.in पर मिलने वाले वेरिफाइड कस्टमर रिव्यू, रेटिंग और ग्राहकों के खरीदारी के तरीके के आधार पर प्रोडक्ट्स का मूल्‍यांकन किया गया। इसके बाद, 10 तकनीकी विशेषज्ञों की जूरी ने शॉर्टलिस्ट किए गए इन प्रोडक्ट्स की असल परफॉर्मेंस, इनोवेशन  और उनकी कीमत का मूल्‍यांकन किया। आखिर में, मुख्य श्रेणियों के लिए ग्राहकों की वोटिंग कराई गई, जिससे विजेताओं के अंतिम चुनाव में ग्राहकों की पसंद को सबसे ऊपर रखा जा सका।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read