Homeगरबाअहमदाबाद में ‘रासरात्री जैमिंग 2026’ का भव्य प्री-लॉन्च; नवरात्रि के संगीतमय उत्सव...

अहमदाबाद में ‘रासरात्री जैमिंग 2026’ का भव्य प्री-लॉन्च; नवरात्रि के संगीतमय उत्सव का होगा भव्य अनावरण

अहमदाबाद, गुजरात | 01 अक्टूबर 2026 | गुजरात की समृद्ध परंपरा, संगीत और गरबा की जीवंत ऊर्जा को एक अनोखे अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए ‘रासरात्री जैमिंग 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि महोत्सव के प्री-लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को अहमदाबाद के ओरिवा फार्म, प्रार्थना उपवन में किया गया। इस खास शाम मेहमानों और आमंत्रितों को रासरात्री 2026 की आगामी भव्य प्रस्तुतियों की पहली झलक देखने को मिली।

‘Before the Nights Begin – Something Extraordinary Is About to Unfold’ थीम के तहत आयोजित इस प्री-लॉन्च में संगीत, परंपरा और आधुनिक उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। शाम 8 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में रासरात्री जैमिंग 2026 की संपूर्ण अवधारणा और आयोजन की रूपरेखा के साथ आगामी नवरात्रि की संगीतमय रातों की झलक प्रस्तुत की गई।

इस वर्ष रासरात्री जैमिंग में गुजरात के जाने-माने कलाकार और गायक अलग-अलग दिनों में अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से गरबा प्रेमियों का मनोरंजन करेंगे। उत्सव की शुरुआत 10 अक्टूबर को प्री-नवरात्रि समारोह में देवायत खवड़ की प्रस्तुति के साथ होगी। इसके बाद 11 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन एक बार फिर देवायत खवड़ अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर को कौशिक भरवाड़, 13 अक्टूबर को अंकिता शाह, 14 अक्टूबर को मीत जैन, 15 अक्टूबर को राज पंडित, 16 अक्टूबर को देवायत खवड़, 17 अक्टूबर को भैरवी भोजक, 18 अक्टूबर को स्नेह पटेल, 19 अक्टूबर को पार्थदान गढ़वी और 20 अक्टूबर को जयकार भोजक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इस आयोजन के माध्यम से नवरात्रि की पारंपरिक गरबा संस्कृति को संगीत, लाइव परफॉर्मेंस और आधुनिक इवेंट अनुभव के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। आयोजकों के अनुसार, रासरात्री जैमिंग 2026 को केवल गरबा की रातों तक सीमित न रखते हुए संगीत और संस्कृति का यादगार अनुभव बनाने की दिशा में आयोजन किया जा रहा है।

प्री-लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन ब्रिज इवेंट्स द्वारा किया गया, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी वॉटर कलर प्रोडक्शन द्वारा संभाली गई। आमंत्रित मेहमानों को ‘ग्रैंड रिवील’ के माध्यम से आगामी नवरात्रि समारोह की विशेष झलक देखने को मिली।

इसके साथ ही, रासरात्री जैमिंग 2026 अहमदाबाद में नवरात्रि की रातों को संगीत, परंपरा और उत्साह से भरने वाली एक नई शुरुआत के रूप में सामने आएगा।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read