Homeगुजरातसुज़ुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने सितंबर 2026 में 1,33,688 वाहन बेचे

सुज़ुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने सितंबर 2026 में 1,33,688 वाहन बेचे

घरेलू बिक्री में 3% और एक्सपोर्ट में 41% की बढ़त, कुल बिक्री में 8% का उछाल

गुरुग्राम | 01 अक्टूबर 2026 | सुज़ुकी मोटर कॉर्पोरेशन, जापान की दोपहिया वाहन बनाने वाली भारतीय सहायक कंपनी, सुज़ुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने सितंबर 2026 में कुल 1,33,688 वाहनों की बिक्री दर्ज की है। यह सितंबर 2025 में बेची गई 1,23,550 यूनिट्स के मुकाबले 8% की बढ़ोतरी दर्शाता है।

कंपनी की घरेलू बिक्री 108,806 यूनिट्स रही, जो सितंबर 2025 की 105,886 यूनिट्स के मुकाबले 3% अधिक है। वहीं, एक्सपोर्ट में 41% की भारी बढ़ोतरी देखी गई, जो पिछले साल इसी महीने के 17,664 यूनिट्स से बढ़कर 24,882 यूनिट्स पर पहुंच गया।

इस बिक्री प्रदर्शन पर बात करते हुए सुज़ुकी मोटरसाइकिल इंडिया में सेल्स एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट, श्री दीपक मुतरेजा ने कहा, “हम अपने ग्राहकों और डीलर पार्टनर्स को उनके लगातार भरोसे और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। सितंबर महीने में घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट दोनों में बढ़ोतरी हुई है। यह घरेलू बढ़त पिछले साल के उस उच्च स्तर से भी बेहतर रही है, जब जीएसटी 2.0 सुधारों ने ग्राहकों की मांग को बढ़ाया था। जैसे-जैसे त्योहारों का सीजन आगे बढ़ रहा है, हमारा ध्यान ग्राहकों की उम्मीदों को पूरा करने और सुज़ुकी गाड़ी खरीदने के अनुभव को और अधिक सुविधाजनक, कनेक्टेड व सुखद बनाने पर है।”

एसएमपीआईएल ने स्पेयर पार्ट्स की बिक्री में भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सितंबर 2026 में कंपनी का मासिक राजस्व अब तक के उच्चतम स्तर 1,112 मिलियन रुपये (111.2 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया, जो सितंबर 2025 के 881 रुपये मिलियन से 26% अधिक है।

सितंबर 2026 की प्रमुख विशेषताएं

इस महीने के दौरान, एसएमपीआईएल ने नए प्रोडक्ट अपडेट्स पेश किए और कई शहरों में ग्राहकों के लिए खास गतिविधियों का आयोजन किया:

  • GIXXER सीरीज़ का नया अवतार: GIXXER, GIXXER SF, GIXXER 250, GIXXER SF 250 और GIXXER SF 250 FFV में नए कलर ऑप्शन पेश किए गए। यह नया स्टाइल ग्राहकों को स्पोर्टी लुक और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ ज्यादा विकल्प देता है।
  • हायाबुसा स्पेशल एडिशन: कंपनी ने खास स्टाइल और प्रीमियम फिनिशिंग के साथ हायाबुसा स्पेशल एडिशन लॉन्च किया। इसके अलावा, हायाबुसा सीरीज़ में तीन नए रंग और राइडर्स की सुविधा के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स भी जोड़े गए।
  • रोड टू मत्‍सुरी, लुधियाना: सुज़ुकी मत्‍सुरी का अनुभव लुधियाना पहुंचाया गया, जहां 500 से अधिक प्रतिभागियों ने टेस्ट राइड ली और सुज़ुकी की दोपहिया गाड़ियों का अनुभव किया। लोगों ने कम्युनिटी एक्टिविटीज, एंटरटेनमेंट और स्पेशल ऑफर्स का भी लुत्फ उठाया।
  • Avenis राइड एंड रील, कोयंबटूर: प्रतिभागियों ने सुज़ुकी Avenis की राइडिंग का आनंद लिया और कई मजेदार गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस इवेंट में ‘सुज़ुकी स्टूडियो’ भी पेश किया गया, जहां लोगों ने इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात की और रील बनाने के तरीके सीखे।
  • GIXXER पिटस्‍टॉप: देश के 8 शहरों -दिल्ली, त्रिची, ओंगोल, हैदराबाद, सूरत, सिलचर, रांची और भुवनेश्वर में इसका आयोजन हुआ। इससे राइडर्स को GIXXER सीरीज़ को करीब से समझने और उसकी परफॉर्मेंस को महसूस करने का मौका मिला।
  • Access माइलेज कॉन्टेस्ट, सिरसा: सिरसा में Access माइलेज कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राहकों ने असली सड़कों पर सुज़ुकी एक्सेस स्कूटर के बेहतरीन माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी को परखा।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read