Homeगुजरातएगोज़ ने बोमन ईरानी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, नया कैंपेन किया लॉन्च...

एगोज़ ने बोमन ईरानी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, नया कैंपेन किया लॉन्च जो रोज़मर्रा के पलों को बना देता है ‘सनी साइड अप’

नया कैंपेन बोमन के खास अंदाज़ वाली हाज़िरजवाबी को एगोज़ के ताज़गी, पोषण और रोज़मर्राकी अच्छाई  के वादे के साथ जोड़ता है

राष्ट्रीय | 06 अक्टूबर 2026 | स्वच्छ, ट्रेसेबल और हाई-प्रोटीन पोषण पर केंद्रित भारत के पहले एग ब्रांड एगोज़ ने आज जाने- माने अभिनेता बोमन ईरानी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की, साथ ही इस जुड़ाव के मौके पर एक नया कैंपेन भी पेश किया। यह एक खुशनुमा जोड़ी है। ब्रांड और बोमन, दोनों में ही लोगों का दिल जीतने की एक खास खूबी है, जिसमे उनकी गर्मजोशी, हाजिरजवाबी और हल्के-फुल्के अंदाज से लोगों को सहजता से अपना बना लेना शामिल है। बोमन की अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की क्षमता, शानदार कॉमिक टाइमिंग और रोजमर्रा की जिंदगी के सामान्य पलों में भी हास्य तलाशने का अंदाज उन्हें ब्रांड के लिए एक स्वाभाविक रुप से पहली पसंद बनाता है, जो चाहता है कि अच्छा खाना, बेहतर पोषण और खुशी के पल आपकी रोजमर्रा की थाली का हिस्सा बनें।

एएनसी द्वारा तैयार किया गया यह कैंपेन बोमन को मस्ती के बिल्कुल केंद्र में रखता है और एगोज़ अंडा खाने की छोटी-सी खुशी को एक नए और मजेदार अंदाज में पेश करता है। कहानी एक ऐसे सुस्त ऑफिस से शुरू होती है, जहां कोई भी काम जल्दी होता नजर नहीं आता। लेकिन तभी लंच के बाद ऑफिस के बॉस के अंदाज में बोमन की एंट्री होती है और देखते ही देखते ऑफिस में तेज रफ्तार और खुशियों भरी हलचल शुरू हो जाती है। फाइलें तेजी से इधर-उधर उड़ने लगती हैं, स्टांप लगने की आवाजें गूंजने लगती हैं और हैरान चेहरे खुशी से खिल उठते हैं। कैंपेन इसे ‘एगोज़ इफ़ेक्ट” कहता है। इस असर का राज सुनहरी भुर्जी, मुलायम ऑमलेट और गाढ़ी नारंगी जर्दी वाले सनी साइड अप अंडों से सजी मेज पर सामने आता है। बात सीधी है, एगोज़ सिर्फ आपका पेट नहीं भरता, बल्कि आपको पूरे जोश के साथ दिन शुरू करने की ऊर्जा भी देता है। यह कैंपेन एक खूबसूरत याद दिलाता है कि खाना सिर्फ शरीर के लिए ईंधन नहीं है, बल्कि यह आपकी थाली में रंग, स्वाद और रोजमर्रा की खुशियां भी लेकर आता है।

इस जुड़ाव पर बात करते हुए एगोज़ के को-फ़ाउंडर और सीईओ अभिषेक नेगी ने कहा, “बोमन ईरानी अपने साथ ऐसी गर्मजोशी और हास्य लाते हैं जो लोगों से तुरंत जुड़ जाता है, और एगोज़ की पहचान भी ठीक यही है। हमारा हमेशा से मानना रहा है कि एक अच्छा अंडा पूरे खाने का मूड बदल सकता है, और यह कैंपेन इसी भावना को भरपूर अपनेपन और भरपूर मज़े के साथ सामने लाता है। बोमन के ज़रिए ‘एगोज़ इफ़ेक्ट’ को साकार करना हमें अपनी कहानी कहने का सबसे स्वाभाविक तरीका लगा।”

इस साझेदारी पर अपनी बात रखते हुए बोमन ईरानी ने कहा, “एगोज़ की जिस बात ने मुझे सबसे ज़्यादा आकर्षित किया, वह यह है कि उन्होंने अंडे जैसी रोज़मर्रा की चीज़ को भी खास बना दिया है। इस फ़िल्म की शूटिंग करना बेहद मज़ेदार रहा क्योंकि यह खुद को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से नहीं लेती, फिर भी एक सच्ची बात कहती है कि आपकी थाली की छोटी- छोटी चीज़ें वाकई आपका दिन रोशन कर सकती हैं। इसका हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा लगा।”

इसके साथ ही एगोज़ के हेड ऑफ़ मार्केटिंग शिवन नायर ने कहा, “हमारे लिए यह कैंपेन रोज़मर्रा के अंडे को ऐसा बनाने के बारे में था जिसे नज़रअंदाज़ करना नामुमकिन हो। बोमन अपने साथ ऐसी गर्मजोशी और हास्य लाते हैं जो तुरंत दिल को छू जाता है, और हम अपने उपभोक्ताओं के साथ ठीक इसी तरह का जुड़ाव चाहते थे। ‘एगोज़ इफ़ेक्ट’ असल में एक नए रूप में हमारा ब्रांड वादा ही है, कि अच्छा खाना आपका पूरा दिन खुशनुमा बना दे, और हम दर्शकों को इसे जीवंत होते देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।”

इसके अलावा, एएनसी के सीईओ समरजीत शिंपी ने कहा, “ब्रांड को अंडों की श्रेणी में एक भावना को अपना बनाना था। हमने एगोज़ को खुशनुमा और ऊर्जा से भरपूर ब्रांड के रूप में परिभाषित किया। इसीलिए यह अभिव्यक्ति, ‘सनी साइड अप’। बोमन इसकी सबसे बेहतरीन मिसाल हैं।”

यह कैंपेन एगोज़ की उस व्यापक सोच को दर्शाता है कि गुणवत्तापूर्ण भोजन रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अभिन्न और आनंददायक हिस्सा होना चाहिए। विशेष हर्बल आहार पर पली मुर्गियों के ताज़ा भेजे गए अंडों, कड़े गुणवत्ता मानकों और खास गाढ़ी नारंगी ज़र्दी के साथ, एगोज़ एक ऐसा ब्रांड बनानेकी दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है जो पोषण को रोज़मर्रा की सच्ची खुशी से जोड़ता है और सबसे साधारण पलों को भी ‘सनी साइड अप’ बना देता है।

==समाप्त==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read