Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसअमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान अमेज़न बाजार पर 300 रुपये से...

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान अमेज़न बाजार पर 300 रुपये से कम में पाएं त्योहारी सीज़न के खास सामान

  • अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान ग्राहक अमेज़न बाजार पर ब्यूटी, फैशन, होम और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 70% तक की छूट और अतिरिक्त कैशबैक* का लाभ उठा सकते हैं
  • बजट-फ्रेंडली त्योहारी सामान खरीदें और अमेज़न बाजार पर फ्री डिलीवरी के साथ ईज़ी रिटर्न्स पाएं
  • रूफस, लेंस एआई, रिव्यू हाइलाइट्स और प्राइस हिस्ट्री जैसे एआई-संचालित शॉपिंग टूल्स ग्राहकों को सही उत्पाद ढूंढने और पूरे भरोसे के साथ खरीदारी करने में मदद करते हैं

बेंगलुरु | 06 अक्टूबर 2026 | अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान ग्राहक अमेज़न बाजार पर जेब के अनुकूल सामानों के साथ घर में त्योहारों का आनंद ला सकते हैं। फैशन, ब्यूटी, होम और इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणियों में 300 रुपये से कम में विस्तृत वैरायटी के साथ, यहां तलाशने के लिए बहुत कुछ है। अपने फेस्टिव वॉर्डरोब को नया रूप देने से लेकर घर को त्योहारी रंगत देने और उत्सवों के लिए अपनों को सोच-समझकर तोहफे भेंट करने तक, अमेज़न बाजार चुनने के लिए 3 करोड़ से अधिक उत्पाद पेश करता है। ग्राहक विभिन्न श्रेणियों पर 70% तक की छूट और अतिरिक्त कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।* साथ ही ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा ईएमआई लेनदेन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

इस त्योहारी सीज़न में अमेज़न बाजार से ज़रूर खरीदे जाने वाले कुछ खास सामान इस प्रकार हैं:

घर और ऑफिस की सजावट के लिए फूलदान: 99 रुपये

इस हल्के सफेद प्लास्टिक के फूलदान से अपने घर और ऑफिस को एक फेस्टिव लुक दें। इसकी साधारण सिलेंड्रिकल बनावट ताज़े फूल, त्योहारी सजावट या डेकोरेटिव शाखाएं रखने के लिए बिल्कुल सही विकल्प है, जो लिविंग रूम, डाइनिंग स्पेस, बेडरूम और ऑफिस में एक खूबसूरत आकर्षण जोड़ती है।

अकेशिया वुड सर्विंग ट्रे: 240 रुपये

इस अकेशिया वुड सर्विंग ट्रे के साथ मेहमाननवाज़ी को और भी खास बनाएं। चाय, कॉफी और स्नैक्स परोसने के लिए उपयुक्त यह ट्रे कॉफी टेबल और डाइनिंग एरिया के लिए सजावटी सामान के रूप में भी इस्तेमाल की जा सकती है।

हार्ट्स प्रिंट सेरेमिक कॉफी मग: 169 रुपये

हार्ट प्रिंट वाले इस लाल और सफेद सेरेमिक मग के साथ अपनी त्योहारी सुबह और कॉफी ब्रेक को और खुशनुमा बनाएं। 250 मिली क्षमता और माइक्रोवेव-सेफ डिज़ाइन वाला यह मग रोज़ाना के इस्तेमाल के लिए बेहद उपयुक्त है और फेस्टिव गिफ्टिंग लिस्ट में शामिल करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

पोवाटो 3डी डिटैंगलिंग हेयर ब्रश: 149 रुपये

इस हल्के लैवेंडर हेयरब्रश के साथ अपनी त्योहारी खरीदारी की लिस्ट में रोज़ाना का ब्यूटी इसेंशियल जोड़ें। इसके 3डी लचीले ब्रिस्टल्स गीले या सूखे बालों को धीरे-धीरे सुलझाने के लिए बनाए गए हैं, वहीं एंटी-स्टैटिक डिज़ाइन विभिन्न प्रकार के बालों में उलझन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

वायरलेस ब्लूटूथ नेकबैंड ईयरफ़ोन: 299 रुपये

मैग्नेटिक ईयरबड्स, ब्लूटूथ 2.3 और एचडी साउंड की खूबियों वाले इस वायरलेस नेकबैंड ईयरफ़ोन के साथ अपने त्योहारों को और आनंदमय बनाएं। ईएनसी कॉलिंग और लंबी बैटरी लाइफ के साथ इसका हल्का वज़न फेस्टिव शॉपिंग, ट्रैवल, फैमिली गेट-टुगेदर या रोज़ाना गाने सुनने के लिए बेहद उपयुक्त है।

पोर्ट्रोनिक्स टॉड 23 वायरलेस ऑप्टिकल माउस: 256  रुपये

इस त्योहारी सीज़न कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, एडजस्टेबल डीपीआई और 10 मीटर वायरलेस रेंज वाले पोर्ट्रोनिक्स टॉड 23 वायरलेस माउस से अपना वर्क सेटअप अपग्रेड करें। इसका एर्गोनॉमिक डिज़ाइन और टिकाऊ बनावट इसे वर्क फ्रॉम होम, ट्रैवल, प्रेजेंटेशन या रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बनाती है।

महिलाओं के लिए ब्लैक फ्लोरल प्रिंट पेपलम टॉप: 265 रुपये

व्हाइट फ्लोरल ब्लॉक प्रिंट और स्कैलोप्ड नेकलाइन वाले इस ब्लैक पेपलम टॉप के साथ अपने फेस्टिव लुक को एक स्टाइलिश टच दें। इसकी आरामदायक फिटिंग और लंबी आस्तीन इसे जींस, पलाज़ो या स्कर्ट के साथ पहनना आसान बनाती हैं, जबकि पारंपरिक आभूषण त्योहारी आयोजनों के लिए इसे एक एथनिक लुक देते हैं।

पुरुषों के लिए सॉलिड लिनन-कॉटन शर्ट: 298 रुपये

त्योहारी आयोजनों और रोज़मर्रा के मौकों के लिए, यह सॉलिड लिनन-कॉटन शर्ट रेगुलर फिट और फुल स्लीव्स में आती है। इसका आकर्षक और बहुमुखी अंदाज़ अलग-अलग लुक के लिए ट्राउज़र्स या जींस के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है।

मर्फी एलईडी आउटडोर अप/डाउन वॉल लाइट: 235 रुपये

इस एलईडी वॉल लाइट के साथ अपनी जगह को त्योहारी रोशनी से सजाएं। इसका अप और डाउन लाइट डिज़ाइन दीवारों पर एक डेकोरेटिव लुक जोड़ता है और साथ ही त्योहारों के लिए एक खुशनुमा माहौल तैयार करता है।

सेहज आर्टवर्क्स वॉल हैंगिंग डेकोर: 238 रुपये

त्योहारी सीज़न के लिए इस सजावटी वॉल हैंगिंग से अपना घर सजाएं। इसका खूबसूरत डिज़ाइन लिविंग रूम, बेडरूम या घर के अन्य कोनों के लिए पूरी तरह अनुकूल है।

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 के दौरान बेहद किफायती उत्पादों की एक विस्तृत रेंज एक्सप्लोर करें और ट्रेंडिंग सामान केवल अमेज़न बाजार पर (सिर्फ मोबाइल ऐप पर) खोजें।

अमेज़न बाजार, अमेज़न इंडिया का एक समर्पित वैल्यू-बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जिसे किफायती दामों पर रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ें तलाशने वाले बजट-सजग ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। फैशन और होम डेकोर से लेकर किचन टूल्स और वायरलेस एक्सेसरीज़ तक, बाजार एक विस्तृत और चुनिंदा कलेक्शन पेश करता है जहां बेहतरीन डील्स और आसान खरीदारी का अनुभव मिलता है। “बाय मोर, सेव मोर” जैसे फीचर्स और बेहद कम दामों से शुरू होने वाली कीमतों के साथ, बाजार सुविधा और भरोसे के साथ शानदार डील्स उपलब्ध कराता है।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read