Homeगुजरातपुरस्कार विजेता बीएसए गोल्ड स्टार 650 ने दो नए एडिशन – ब्रुकलैंड्स...

पुरस्कार विजेता बीएसए गोल्ड स्टार 650 ने दो नए एडिशन – ब्रुकलैंड्स ब्लैक और बर्मिंघम ब्लू के साथ मनाया त्योहारी सीजन

नई दिल्ली | 14 अक्टूबर 2026 | बीएसए मोटरसाइकिल्स ने भारत में गोल्ड स्टार 650 रेंज का विस्तार करते हुए नए ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन और बर्मिंघम ब्लू एडिशन लॉन्च किए हैं। पुरस्कार विजेता गोल्ड स्टार को एमसीएन ने ‘बेस्ट रेट्रो बाइक’ का खिताब दिया था। इसी सफलता से प्रेरित ये नए एडिशन बीएसए की प्रतिष्ठित रेट्रो रोडस्टर मोटरसाइकिल को नया अंदाज देते हैं।

बीएसए के सफर के खास पड़ावों का जश्न मनाने के लिए तैयार किए गए ये दोनों नए एडिशन मोटरसाइकिल को खास फिनिश, प्रीमियम डिटेलिंग और एक अलग पहचान देते हैं। यह मोटरसाइकिल ब्रांड की वापसी की सबसे मजबूत पहचान बन चुकी है। ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन उस ऐतिहासिक पल को सम्मान देता है, जब गोल्ड स्टार ने अपना प्रतिष्ठित नाम हासिल किया था। वहीं, बर्मिंघम ब्लू एडिशन गोल्ड स्टार को आधुनिक अंदाज में पेश करता है और आज के राइडर्स की पसंद के अनुरूप इसकी प्रतिष्ठित पहचान को नया रूप देता है।

ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन ब्रिटेन के ऐतिहासिक ब्रुकलैंड्स रेसिंग सर्किट से प्रेरित है, जहां गोल्ड स्टार की कहानी शुरू हुई थी। वर्ष 1937 में इसी सर्किट पर बीएसए के राइडर वॉल हैंडली ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित गोल्ड स्टार बैज मिला। यही सम्मान आगे चलकर मोटरसाइकिल जगत के सबसे यादगार नामों में से एक की प्रेरणा बना. इस मोटरसाइकिल को गहरे काले रंग में तैयार किया गया है। इसके क्रोम फिनिश वाले फेंडर और क्रोम की झलक वाले फ्यूल टैंक पर सुनहरे रंग की आकर्षक पिनस्ट्राइपिंग दी गई है। इसके अलावा, क्विल्टेड सीट और प्रीमियम डिटेलिंग इसे खास लुक और दमदार पहचान प्रदान करती है।

बर्मिंघम ब्लू एडिशन ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर को समर्पित है, जहां बीएसए की कहानी शुरू हुई थी। बर्मिंघम स्मॉल आर्म्स के रूप में अपनी शुरुआत से लेकर दुनिया भर में बीएसए नाम को पहचान दिलाने वाली मोटरसाइकिलों तक, यह शहर हमेशा ब्रांड की पहचान का अहम हिस्सा रहा है। गहरे नीले रंग की आकर्षक पेंट स्कीम में तैयार बर्मिंघम ब्लू एडिशन में खास पेटिनेटेड सिल्वर साइड-पैनल बैज और इंजन को दिया गया विशेष फिनिश शामिल है। यह एडिशन गोल्ड स्टार की प्रतिष्ठित पहचान को आधुनिक अंदाज में पेश करता है, साथ ही उस खास अंदाज और विरासत को भी बरकरार रखता है, जिसने पीढ़ियों से इस मोटरसाइकिल को अलग पहचान दिलाई है।

दोनों मोटरसाइकिलों में गोल्ड स्टार का शानदार और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म दिया गया है। बीएसए के 652 सीसी लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस गोल्ड स्टार 45 हॉर्सपावर की ताकत और 55 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह दमदार परफॉर्मेंस के साथ बड़े सिंगल-सिलेंडर इंजन का खास अनुभव भी देती है। मोटरसाइकिल में ब्रेम्बो ब्रेक, डुअल-चैनल एबीएस और वायर-स्पोक व्हील्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसके रेट्रो रोडस्टर लुक और खूबियों को और बेहतर बनाते हैं।

क्लासिक लेजेंड्स के सह–संस्थापक अनूपम थरेजा ने कहा, “गोल्ड स्टार उन सभी खूबियों का प्रतीक है, जिन्हें हम एक आधुनिक रेट्रो रोडस्टर मोटरसाइकिल में देखना चाहते हैं। इसकी असली ब्रिटिश डिजाइन से लेकर बड़े सिंगल-सिलेंडर इंजन के खास अनुभव तक, इसका हर पहलू उस कारीगरी, इंजीनियरिंग और बारीकियों पर ध्यान देने की परंपरा को दर्शाता है, जिसने पीढ़ियों से गोल्ड स्टार को खास पहचान दिलाई है। ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन उस ऐतिहासिक पल को सम्मान देता है, जब गोल्ड स्टार ने अपना प्रतिष्ठित नाम हासिल किया था। वहीं, बर्मिंघम ब्लू एडिशन गोल्ड स्टार की पहचान को आधुनिक अंदाज में पेश करता है और आज के राइडर्स की जरूरतों के अनुरूप इसकी खास खूबियों को नया रूप देता है। ये दोनों एडिशन गोल्ड स्टार की कहानी के दो अलग-अलग अध्यायों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन बीएसए की विरासत और इसकी विशिष्ट पहचान दोनों को एक सूत्र में बांधती हैं।”

बीएसए गोल्ड स्टार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3,55,950 रुपये है। इसके दो नए कलर ऑप्शन देशभर में बीएसए डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे।

बीएसए गोल्ड स्टार 650

एक्स–शोरूम कीमत (नई दिल्ली)

बर्मिंघम ब्लू

₹ 3,55,950/-

ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन

₹ 3,64,950/-

 

ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम:

बीएसए मोटरसाइकिल्स ग्राहकों की संतुष्टि और परेशानी मुक्त वाहन स्वामित्व को प्राथमिकता देते हुए उद्योग में अपनी तरह के पहले ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम को जारी रखे हुए है। इसमें निम्नलिखित सुविधाएं शामिल हैं:

  • 4-वर्ष/50,000-किमी की मानक वारंटी*
  • 6 वर्ष तक के लिए विस्तारित वारंटी विकल्प*
  • 8 वर्ष तक रोडसाइड असिस्टेंस*
  • देशव्यापी कवरेज के साथ 5 वर्ष तक का एएमसी*
  • देश भर में 450+ बिक्री और सर्विस टचपॉइंट्स पर व्यापक ओनरशिप लाभ उपलब्ध

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read