Homeइलेक्ट्रानिक्सहायर ने इन-विस्टा के लॉन्च के साथ प्रीमियम रेफ्रिजरेशन को दिया नया...

हायर ने इन-विस्टा के लॉन्च के साथ प्रीमियम रेफ्रिजरेशन को दिया नया रूप, पेश किया भारत का एकमात्र 5-डोर बिल्ट-इन रेफ्रिजरेटर

भारत | 14 अक्टूबर 2026 | लगातार 17 वर्षों से दुनिया का नंबर 1 ग्लोबल मेजर अप्लायंसेज़ ब्रांड रहा हायर अप्लायंसेज़ इंडिया ने हायर इन-विस्टा के लॉन्च के साथ भारत में रेफ्रिजरेशन के अनुभव को एक नया आयाम दिया है। यह भारत का एकमात्र 5-डोर बिल्ट-इन रेफ्रिजरेटर है। ‘एलिवेट विद हायर’ लॉन्च इवेंट में पेश किया गया In-Vista आधुनिक भारतीय घरों में रेफ्रिजरेटर की भूमिका को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रीमियम भारतीय घरों में अब कार्यक्षमता के साथ-साथ सौंदर्य और इंटीरियर के साथ सहज तालमेल को भी समान महत्व दिया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए, इस रेफ्रिजरेटर में फ्लश, गैप-फ्री इंस्टॉलेशन दिया गया है, जो आसपास की कैबिनेटरी के साथ सहजता से एकीकृत होकर एक परिष्कृत और शानदार लुक प्रदान करता है। आकर्षक डिज़ाइन के साथ बेहतर खाद्य संगठन और संरक्षण की सुविधाओं का संयोजन करते हुए, इन-विस्टा उन उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करता है, जो आधुनिक घरों में लग्ज़री, बेहतर सौंदर्य और उपयोगिता को महत्व देते हैं।

“Built-in to Stand Out” की सोच पर आधारित हायर इन-विस्टा को आधुनिक और डिज़ाइन के प्रति सजग उन घरों के मालिकों के लिए तैयार किया गया है, जो लग्ज़री को पसंद करते हैं। हायर की Free Standing, Built-in Technology से लैस यह रेफ्रिजरेटर आसपास की कैबिनेटरी के साथ सहजता से घुल-मिल जाता है और 0 cm साइड गैप के साथ बिल्ट-इन डिज़ाइन का परिष्कृत अनुभव प्रदान करता है। इसका प्रोफेशनल हाइड्रोलिक हिंज 113° तक चौड़ा खुलने में सक्षम है, जबकि 45° पर ऑटोमैटिक क्लोजिंग मैकेनिज़्म सुविधाजनक पहुंच और सहज संचालन सुनिश्चित करता है। डिज़ाइन में लचीलापन और प्रीमियम सौंदर्य प्रदान करने वाला हायर इन-विस्टा मॉड्यूलर किचन के लिए एक आदर्श विकल्प है। इसे फ्रीस्टैंडिंग साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

हायर इन-विस्टा के केंद्र में इसका 5-डोर, 5-डेडिकेटेड-ज़ोन वाला फैमिली केयर लेआउट है, जिसमें खाद्य पदार्थों की विभिन्न श्रेणियों के लिए उपयुक्त स्टोरेज वातावरण उपलब्ध कराने हेतु 12 स्टोरेज सेक्शन दिए गए हैं। इसकी सुव्यवस्थित संरचना में फ्रिज ज़ोन, एमआरए फ्रेश ज़ोन, मैजिक कनवर्टिबल ज़ोन, डेडिकेटेड फ्रीज़र जोन और डीप फ्रीज़ ज़ोन शामिल हैं। ये ज़ोन खाद्य पदार्थों को अलग-अलग जरूरतों के अनुसार स्टोर करने में अधिक लचीलापन और सुविधा प्रदान करते हैं।

इसकी एमआरए फ्रेश ज़ोन की प्रमुख विशेषता एमआरए फ्रेश टेक्नोलॉजी है, जो ऑक्सिडेशन को कम करने और सीलबंद, अधिक नमी वाले ड्रॉअर में 90% से अधिक आर्द्रता बनाए रखने में मदद करती है। इससे फल और सब्जियां लंबे समय तक ताज़ा रहती हैं। ताज़ी उपज को सुरक्षित रखने के लिए सेलर की तरह काम करने वाली यह तकनीक 2 से 6 गुना बेहतर नमी बनाए रखने में मदद करती है, जिससे फल और सब्जियों की ताज़गी और गुणवत्ता संरक्षित रहती है।

प्रकृति की सुंदरता से प्रेरित हायर इन-विस्टा में Ornate Black नामक आकर्षक ब्लैक स्टोन फिनिश दी गई है, जो आधुनिक किचन को परिष्कृत लग्ज़री और समकालीन सुंदरता प्रदान करती है। सेंसर से सक्रिय होने वाली सॉफ्ट-ग्लो लाइटिंग जरूरत पड़ने पर अंदरूनी हिस्से को रोशन करती है और प्रीमियम अनुभव को बढ़ाती है। वहीं, 270° इंटीरियर इल्यूमिनेशन बेहतर दृश्यता सुनिश्चित करता है, जिससे रखे गए खाद्य पदार्थों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

लॉन्च के अवसर पर हायर अप्लायंसेज़ इंडिया के सीईओ श्री एन. एस. सतीश ने कहा, “हायर में नवाचार की शुरुआत उपभोक्ताओं की बदलती जीवनशैली को समझने और रोज़मर्रा के जीवन को बेहतर बनाने वाले समाधान तैयार करने से होती है। इन-विस्टा के लॉन्च के साथ हम भारत के एकमात्र पांच-दरवाज़ों वाले बिल्ट-इन रेफ्रिजरेटर को पेश करके प्रीमियम रेफ्रिजरेशन को नया रूप दे रहे हैं और आधुनिक भारतीय किचन में लग्ज़री तथा कार्यक्षमता का एक नया स्तर ला रहे हैं। किचन के इंटीरियर के साथ सहज एकीकरण के लिए हायर की फ्री बिल्ट – इन टेक्नोलॉजी, इंटेलिजेंट 5-ज़ोन स्टोरेज और उन्नत खाद्य संरक्षण सुविधाओं से लैस इन-विस्टा  5- डोर साइड – बाय -साइड रेफ्रीजरेटर सोच-समझकर तैयार किए गए डिज़ाइन और व्यावहारिक नवाचार का संयोजन है। यह लॉन्च ऐसे उत्पाद विकसित करने पर हमारे निरंतर फोकस को दर्शाता है, जो विशिष्ट सौंदर्य को रोज़मर्रा की सुविधा के साथ जोड़ते हैं। साथ ही, यह हायर के प्रीमियम पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए भारतीय घरों में रेफ्रिजरेशन के लिए एक नया मानक स्थापित करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।”

हायर इन-विस्टा 5-डोर साइड -बाय-साइड रेफ्रीजरेटर की कीमत ₹2,59,990 होगी। उपभोक्ता इस नए रेफ्रिजरेटर को हायर की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर में उपलब्ध इसके रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read