
नई दिल्ली | 15 अक्टूबर 2026 | भारत के अग्रणी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स ब्रांड्स में से एक, ऊषा इंटरनेशनल ने अपने प्रीमियम सीलिंग फैन पोर्टफोलियो को नया रूप दिया है। कंपनी ने ऊषा ब्लूम सीरीज़ के तहत छह आकर्षक फैन पेश किए हैं – ऊषा ब्लूम सनस्पायर ग्लो, ऊषा ब्लूम लिली ग्लो, ऊषा ब्लूम लिली नोवा, ऊषा ब्लूम डालिया, ऊषा ब्लूम प्लुमेरिया और ऊषा ब्लूम हेलेनियम। प्रकृति की खूबसूरती से प्रेरित यह रेंज आधुनिक घरों के लिए समकालीन डिज़ाइन, ऊर्जा-कुशल परफॉर्मेंस और बेहतर आराम को एक साथ लाती है।
आधुनिक इंटीरियर के अनुरूप डिज़ाइन की गई ब्लूम सीरीज़ फूलों से प्रेरित डिज़ाइन को उन्नत BLDC तकनीक के साथ जोड़ती है। इससे ये फैन सिर्फ 34 वॉट की कम बिजली खपत में बेहद शांत और ऊर्जा-कुशल तरीके से चलते हैं। मॉडल के अनुसार, ये फैन 350 RPM तक की स्पीड के साथ 225 घन मीटर प्रति मिनट तक दमदार हवा देते हैं। रोज़मर्रा की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रेंज में धूल और खरोंच से बचाव वाले ब्लेड, ‘पॉइंट एनीव्हेयर’ RF रिमोट, स्मार्ट टॉगल रिकवरी और सेफ्टी वायर दिए गए हैं। चुनिंदा मॉडलों में बूस्ट और स्लीप/टाइमर मोड भी मौजूद हैं।
ऊषा ब्लूम सनस्पायर ग्लो और ऊषा ब्लूम लिली ग्लो में तीन लाइटिंग मोड वाली बिल्ट-इन LED अंडर लाइट्स दी गई हैं, जो इस रेंज में एम्बिएंट लाइटिंग का पहलू जोड़ती हैं। सूरजमुखी की चमकदार गर्माहट से प्रेरित सनस्पायर ग्लो घर के इंटीरियर में जीवंतता भरता है, जबकि लिली ग्लो ज़्यादा सौम्य और सुकून भरा लुक देता है।
ऊषा ब्लूम लिली नोवा, डालिया, प्लुमेरिया और हेलेनियम को दोनों दिशाओं में घूमने वाले (बाइडायरेक्शनल), हर मौसम में काम आने वाले फैन के रूप में डिज़ाइन किया गया है। ये गर्मियों में हवा का बेहतर संचार करने में मदद करते हैं, जबकि सर्दियों में गर्म हवा को ज़्यादा समान रूप से फैलाते हैं। लिली नोवा रेंज में ज़्यादा नियंत्रण और सुविधा के लिए बूस्ट मोड और स्लीप/टाइमर सेटिंग्स जैसी खूबियाँ दी गई हैं।
व्हाइट-लाइट ग्रीन, व्हाइट-सैफ्रन येलो, व्हाइट-लाइट पिंक और व्हाइट-मिस्टी रोज़ जैसे आधुनिक कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध ब्लूम सीरीज़ उपभोक्ताओं को रोज़मर्रा के आराम के साथ-साथ अपने घर में खास रंग और अलग पहचान जोड़ने का मौका देती है।
ऊषा ब्लूम सीरीज़ की कीमत सभी करों सहित ₹7,152 से ₹10,296 के बीच है।
ऊषा ब्लूम लिली ग्लो – ₹10,296
ऊषा ब्लूम सनस्पायर ग्लो – ₹9,450
ऊषा ब्लूम डालिया – ₹9,708
ऊषा ब्लूम हेलेनियम – ₹8,883
ऊषा ब्लूम लिली नोवा – ₹8,244
ऊषा ब्लूम प्लुमेरिया – ₹7,152
इस लॉन्च के साथ ऊषा डिज़ाइन, इनोवेशन और ऊर्जा दक्षता को एक साथ लाने पर अपना फोकस और मज़बूत कर रही है। कंपनी ऐसे उत्पाद पेश कर रही है, जो आधुनिक जीवनशैली के अनुरूप हों और घरों में ज़्यादा आराम व अलग पहचान जोड़ें।
ऊषा होम अप्लायंसेज़ के बारे में अधिक जानकारी के लिए https://www.ushafans.com/ पर विज़िट करें।
== समाप्त ==

