Homeगरबान्युवोको के ‘सौथी खास गरबा सीजन 2’ का ग्रैंड फिनाले अहमदाबाद में,...

न्युवोको के ‘सौथी खास गरबा सीजन 2’ का ग्रैंड फिनाले अहमदाबाद में, करिश्मा कपूर करेंगी विजेताओं की घोषणा

चार शहरों में नवरात्रि की नौ रातों तक चले इस आयोजन का समापन विजेताओं की घोषणा के साथ होगा। विजेता गरबा ग्रुप को 11 लाख रुपये का मुख्य पुरस्कार दिया जाएगा 

अहमदाबाद, गुजरात | 28 अक्टूबर 2026 | भारत की भरोसेमंद बिल्डिंग मटेरियल कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड अपने प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन ‘न्युवोको सौथी खास गरबा’ के दूसरे सीजन का ग्रैंड फिनाले अहमदाबाद में आयोजित करने जा रही है। इसमें अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा और सूरत के प्रतिभाशाली गरबा ग्रुप हिस्सा लेंगे। दूसरा सीजन गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहाँ की परंपराओं को जीवित रखने वाले समुदायों के जज्बे का उत्सव है। मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ग्रैंड फिनाले में सेलिब्रिटी जज के रूप में शामिल होंगी और आज शाम विजेताओं की घोषणा करेंगी। विजेता ग्रुप को 11 लाख रुपये का मुख्य पुरस्कार मिलेगा।

यह पहल 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक नवरात्रि की नौ रातों में चार शहरों में चली। इसने गरबा ग्रुप्स को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और पारंपरिक नृत्य कला दिखाने का मंच दिया। गरबा प्रस्तुतियों, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और स्थानीय समुदायों की भागीदारी के जरिए इस अभियान ने नवरात्रि के उत्साह को बढ़ाया। साथ ही, गुजरात के ग्राहकों और स्थानीय समुदायों के साथ न्युवोको के रिश्तों को भी मजबूत किया।

इस साल आयोजन के लिए खास तौर पर 60 सेकंड का कैंपेन एंथम और एक सिग्नेचर हुक स्टेप तैयार किया गया, जिसने समारोह को अलग पहचान दी। शॉर्टलिस्ट किए गए गरबा ग्रुप्स की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन आपसी तालमेल, पारंपरिक अंदाज, नृत्य तकनीक, जोश, मंच के इस्तेमाल और प्रस्तुति में न्युवोको की ब्रांडिंग को शामिल करने के मानकों पर किया गया।

न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के हेड ऑफ मार्केटिंग, इनोवेशन एंड सेल्स एक्सीलेंस चिराग शाह ने कहा, “गरबा गुजरात के सांस्कृतिक गौरव, सामुदायिक भावना और एकजुटता का प्रतीक है। ‘सौथी खास गरबा सीजन 2’ के जरिए हमने पिछले साल की सफलता को आगे बढ़ाते हुए चार शहरों की स्थानीय प्रतिभाओं के लिए और बड़ा मंच तैयार किया है। यह पहल हमारे न्युवोको ड्यूरागार्ड ‘सबसे खास’ ब्रांड की सोच से भी सहज रूप से जुड़ती है, जो सचमुच खास चीजों का जश्न मनाती है। गुणवत्ता, मजबूती और भरोसे की पहचान वाले दमदार प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट गुजरात के ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतें पूरी करता आ रहा है। हम ‘सौथी खास गरबा’ को स्थानीय समुदायों से जुड़ने का लंबे समय तक चलने वाला मंच बनाना चाहते हैं। आने वाले वर्षों में हमारा लक्ष्य इस साथ को आगे ले जाते हुए स्थानीय प्रतिभाओं को ज्यादा अवसर देना और गुजरात की सांस्कृतिक परंपराओं में सार्थक योगदान करना है। इस पहल के जरिए हम उत्पादों से आगे बढ़कर गुजरात को खास बनाने वाली परंपराओं और मूल्यों का जश्न मनाते हुए ग्राहकों और समुदायों के साथ अपने रिश्ते और गहरे करना चाहते हैं।”

गुजरात न्युवोको के लिए ग्रोथ के लिहाज से एक अहम बाजार बना हुआ है। कंपनी ने राज्य में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में अहम प्रगति की है। सूरत में लिमला सीमेंट प्लांट की शुरुआत और अहमदाबाद में रेडी-मिक्स कंक्रीट कारोबार के विस्तार से क्षेत्र के ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने की उसकी क्षमता और बढ़ी है। वहीं, कच्छ और सचाणा में कंपनी की आने वाली इकाइयों का काम पूरा होने की दिशा में काफी आगे बढ़ चुका है। इनके शुरू होने से न्युवोको की उत्पादन क्षमता और वितरण नेटवर्क और मजबूत होने की उम्मीद है। ये कदम गुजरात के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। कंपनी का उद्देश्य अच्छी गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री को अधिक लोगों तक पहुंचाना और डीलरों, ग्राहकों तथा स्थानीय समुदायों के साथ संबंध और बेहतर बनाना है।

यह आयोजन न्युवोको के 10 साल पूरे होने के अवसर पर भी हो रहा है, जिसे कंपनी ‘दस साल बेमिसाल’ थीम के साथ मना रही है। पिछले एक दशक में न्युवोको ने सोचे-समझे अधिग्रहणों, उत्पादन क्षमता में विस्तार और इनोवेटिव निर्माण सामग्री के बढ़ते पोर्टफोलियो के जरिए देशभर में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। विकास की इस यात्रा में ‘सौथी खास गरबा’ जैसी पहल गुजरात की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के साथ स्थानीय समुदायों से लंबे समय तक जुड़े रहने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read