मुंबई, भारत | 26 अक्टूबर 2026 | तापमान में नरमी आने के साथ ही दुबई के समुद्र तट, पार्क, ट्रेल्स और ओपन-एयर स्थल शहर में एक अलग ऊर्जा भर देते हैं। तट के किनारे सुबह-सुबह की दौड़ और बीच पर फिटनेस सेशन से लेकर वीकेंड बाज़ारों, पहाड़ी रोमांच और खुले आसमान के नीचे डिनर तक, ठंडे महीने पर्यटकों को दुबई को आउटडोर अंदाज़ में अनुभव करने के और भी कई तरीके देते हैं। चाहे परिवार के साथ एक सक्रिय दिन बिताना हो या पानी के किनारे अचानक बनी कोई शाम, शहर के आउटडोर कैलेंडर में तलाशने के लिए बहुत कुछ है।
- काइट बीच पर बिताएं पूरा दिन: रनिंग ट्रैक, वॉटर स्पोर्ट्स, बीच वॉलीबॉल कोर्ट और कैज़ुअल डाइनिंग स्पॉट्स के साथ काइट बीच, जुमेराह तटरेखा पर दुबई की कई पसंदीदा आउटडोर गतिविधियों को एक साथ लाता है। पर्यटक अपने दिन की शुरुआत समुद्र किनारे दौड़ से कर सकते हैं, काइटसर्फिंग या पैडलबोर्डिंग आज़मा सकते हैं, या बीचफ्रंट कैफ़े में से किसी एक में सुकून भरी दोपहर बिता सकते हैं। अपने 22वें सीज़न के लिए काइट बीच मार्केट की वापसी इस अनुभव को और खास बनाती है, जिसमें बीचवियर, एक्सेसरीज़ और गिफ्टिंग विकल्पों वाले 15 कियोस्क शामिल हैं। बुर्ज अल अरब के नज़ारों और तटरेखा से आगे भी ढेरों गतिविधियों के साथ, काइट बीच अपने आप में एक संपूर्ण डेस्टिनेशन है।
- दुबई फिटनेस चैलेंज के साथ हो जाइए सक्रिय: 31 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक लौट रहा दुबई फिटनेस चैलेंज अपने दसवें संस्करण में पूरे शहर को 30 दिनों तक रोज़ाना 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करने का न्योता दे रहा है। यह कार्यक्रम कम्युनिटी हब, क्लासेज़ और खेल आयोजनों के ज़रिए फिटनेस को सार्वजनिक स्थलों तक लेकर आता है। काइट बीच पर डीपी वर्ल्ड 30×30 फिटनेस विलेज में योग, पिलाटेस, स्पिनिंग, पाडेल और टीम स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां उपलब्ध होंगी। 1 नवंबर को दुबई राइड, 7–8 नवंबर को हत्ता डैम पर दुबई स्टैंड अप पैडल, 22 नवंबर को दुबई रन और 29 नवंबर को दुबई योगा जैसे प्रमुख आयोजन निवासियों और पर्यटकों को शहर के इस सक्रिय सीज़न का हिस्सा बनने का अवसर देंगे।
- शहर की चकाचौंध छोड़ चलें पहाड़ी रास्तों पर: शहर से दूर किसी आउटडोर सैर के लिए हत्ता, हजर पर्वतों के बीच बदला हुआ नज़ारा पेश करता है। पर्यटक हत्ता डैम में कयाकिंग कर सकते हैं, हाइकिंग ट्रेल्स पर घूम सकते हैं या हत्ता वादी हब में माउंटेन बाइकिंग और एडवेंचर गतिविधियां आज़मा सकते हैं। लंबा ब्रेक चाहने वाले लोग यहां कैंपिंग और ग्लैंपिंग के विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। दुबई के और नज़दीक, अल कुदरा साइकिल ट्रैक रेगिस्तानी परिदृश्य से होकर गुज़रने वाला रास्ता देता है, जबकि अल कुदरा लेक्स पक्षी-दर्शन और बाहर समय बिताने के अवसर प्रदान करती हैं।
- वीकेंड बनाएं आउटडोर बाज़ारों के नाम: दुबई के सीज़नल बाज़ार खान-पान, शॉपिंग, स्वतंत्र व्यवसायों और पारिवारिक गतिविधियों का मिला-जुला अनुभव देते हैं। एकेडमी पार्क स्थित द राइप मार्केट में ताज़ा उपज, कारीगरी उत्पाद, फैशन, ज्वेलरी और फूड स्टॉल्स के साथ बच्चों के लिए गतिविधियां भी एक ही जगह मिलती हैं। काइट बीच पर लगने वाला सीज़नल मार्केट समुद्र किनारे स्थानीय चीज़ें तलाशने का एक और माहौल देता है। ये बाज़ार कुछ घंटे बाहर बिताने का आसान तरीका हैं — चाहे सुबह की कॉफ़ी के लिए रुकना हो, स्वतंत्र ब्रांड्स खोजने हों या पूरे वीकेंड की सैर बनानी हो।
- खोजिए दौड़ने का नया पसंदीदा रास्ता: पैदल घूमना पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए दुबई ऐसे रास्ते पेश करता है, जो आउटडोर व्यायाम को तटरेखा और रेगिस्तान के नज़ारों के साथ जोड़ते हैं। काइट बीच का रनिंग ट्रैक सुबह-सुबह की जॉगिंग या पानी के किनारे शाम की सैर के लिए उपयुक्त है, जबकि जुमेराह की विस्तृत तटरेखा आराम से टहलने के लिए लंबे हिस्से उपलब्ध कराती है। साइकिल चालक रेगिस्तान में लंबी राइड के लिए अल कुदरा साइकिल ट्रैक का रुख कर सकते हैं, जहां अलग-अलग दूरी और फिटनेस स्तर के अनुरूप रूट मौजूद हैं।
- खुले आसमान तले लें खाने का मज़ा: जैसे-जैसे मौसम बाहर समय बिताने के लिए और अनुकूल होता जा रहा है, दुबई के बीचफ्रंट कैफ़े, गार्डन टैरेस और वॉटरफ्रंट रेस्टोरेंट वर्कआउट के बाद के नाश्ते से लेकर समुद्र किनारे डिनर तक, हर मौके के लिए माहौल पेश करते हैं। काइट बीच पर पर्यटक तट के किनारे सैर के साथ हल्के-फुल्के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं, जबकि शहर का व्यापक डाइनिंग परिदृश्य वॉटरफ्रंट और स्काईलाइन के नज़ारों वाले ओपन-एयर विकल्प देता है। गतिविधियों से भरपूर शाम के लिए ग्लोबल विलेज ओपन-एयर शॉपिंग, अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों, सांस्कृतिक पवेलियनों और लाइव मनोरंजन को एक साथ लाता है, जिसका 31वां सीज़न अक्टूबर 2026 से मई 2027 तक चलेगा।
समुद्र किनारे सक्रिय सुबह से लेकर पहाड़ों की सैर, वीकेंड बाज़ार या तारों भरे आसमान के नीचे डिनर तक, दुबई पर्यटकों को आउटडोर का भरपूर आनंद उठाने के अलग-अलग तरीके देता है। फिटनेस, प्रकृति, खान-पान और फुर्सत के पलों से जुड़ी सीज़नल गतिविधियों और अनुभवों के साथ, यह शहर पर्यटकों को इस सीज़न बाहर कदम रखने और दुबई के एक अलग पहलू को खोजने का न्योता देता है।
== समाप्त ==

