Homeगुजरातज्वेलशीक ने अहमदाबाद में अपने फ़्लैगशिप स्टोर का शुभारंभ किया।

ज्वेलशीक ने अहमदाबाद में अपने फ़्लैगशिप स्टोर का शुभारंभ किया।

अहमदाबाद, गुजरात | 24 अक्टूबर 2026 | भारत की सबसे बड़ी ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर और सप्लायर कंपनी ‘सत्व गोल्ड’  ने ‘ज्वेलशीक’  नामक ज्वेलरी ब्रांड के साथ डायरेक्ट-टू-कन्ज्यूमर (D2C) सेगमेंट में प्रवेश किया है। यह ब्रांड रोजाना इस्तेमाल के लिए 9 कैरेट की असली गोल्ड ज्वेलरी पर फोकस करता है। कंपनी ने आज अहमदाबाद में अपना फ़्लैगशिप स्टोर शुरू किया है, जो वैश्विक ब्रांड बनाने की उसकी महत्वाकांक्षा की दिशा में पहला कदम है।

“एवरीडे शीक” के विचार पर आधारित इस ब्रांड का उद्देश्य गोल्ड ज्वेलरी को केवल खास मौकों तक सीमित रखने के बजाय रोज़ाना के पहनावे का हिस्सा बनाना है। इसके कलेक्शन में आधुनिक और ट्रेंडी डिज़ाइन पेश किए गए हैं, जो ग्राहकों को विभिन्न लुक, मूड और अवसरों के अनुसार वर्सेटाइल आभूषणों के ज़रिए अपनी अनूठी स्टाइल व्यक्त करने का अवसर देते हैं।

विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली नौ महिला उद्यमियों की उपस्थिति में स्टोर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उनकी व्यक्तिगत यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की गई। इस लॉन्चिंग के अवसर पर ज्वेलरी, फैशन और उद्यमिता का समन्वय देखने को मिला, जो व्यक्तिगत पहचान और आत्म-अभिव्यक्ति पर ब्रांड के जोर को प्रतिबिंबित करता है। ब्रांड ने अभिनेत्री राधिका मदन को अपनी ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है।

ज्वेलशीक के फाउंडर ध्रुव शाह ने बताया कि, “गोल्ड ज्वेलरी केवल शादी, उत्सव या अन्य खास अवसरों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि लोग रोज़मर्रा के जीवन में भी सोने के गहने पहनने में उतने ही सहज महसूस करें और अपनी अनूठी शैली में उन्हें स्टाइल कर सकें। ज्वेलशीक के माध्यम से हम ग्राहकों की नई पीढ़ी के लिए आधुनिक डिज़ाइन और 9 कैरेट का रियल गोल्ड लेकर आए हैं। हम इस ब्रांड को पूरे भारत में और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक ले जाने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत हम अहमदाबाद से कर रहे हैं।”

ज्वेलशीक की को-फाउंडर सुहानी शाह ने बताया कि, ब्रांड का उद्देश्य ज्वेलरी की खरीददारी के अनुभव को और अधिक आनंददायक बनाना है।

उन्होंने कहा कि, “हम ज्वेलरी की खरीदारी को आनंददायक, सहज और व्यक्तिगत अनुभव बनाना चाहते हैं। ज्वेलरी का चुनाव ऐसा होना चाहिए, जो आपकी व्यक्तिगत पहचान को प्रतिबिंबित करे, फिर चाहे आप काम पर जाने के लिए तैयार हो रहे हों, दोस्तों से मिल रहे हों या किसी खास अवसर का जश्न मना रहे हों। ‘एवरीडे शीक’ इसी भावना को व्यक्त करता है। हमारा स्टोर इस विचार को साकार करता है और ग्राहकों को ऐसी ज्वेलरी खोजने का अवसर देता है, जो उन्हें अपनी अनूठी पहचान का अहसास कराए।”

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read