Homeगुजरातट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई) ने घोषित किए वित्त वर्ष 2027...

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई) ने घोषित किए वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे

देश की अग्रणी इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सॉल्यूशंस प्रदाता ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई) ने आज 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा की।

Q2/FY2027 की वित्तीय मुख्य बातें:

  • राजस्व: टीसीआई ने ₹13,979 मिलियन का समेकित राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹12,174 मिलियन की तुलना में 14.8% की वृद्धि है।
  • एबिटडा: कंपनी की ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई (एबिटडा) ₹1,759 मिलियन रही, जो Q2/FY2026 के ₹1,624 मिलियन की तुलना में 8.3% अधिक है।
  • कर पश्चात लाभ (पीएटी): पीएटी 3% बढ़कर ₹1,169 मिलियन हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹1,135 मिलियन था।
समेकित

स्टैंडअलोन

प्रदर्शन की मुख्य बातें: Q2/FY2027 बनाम

Q2/FY2026 समेकित (₹ मिलियन में)

प्रदर्शन की मुख्य बातें: Q2/FY2027 बनाम

Q2/FY2026 स्टैंडअलोन (₹ मिलियन में)

विवरण

30.09.2026 30.09.2025 वृद्धि % विवरण 30.09.2026 30.09.2025 वृद्धि %
राजस्व 13,979 12,174 14.8% राजस्व 11,964 10,652

12.3%

एबिटडा

1,759 1,624 8.3% एबिटडा 1,429 1,303 9.7%
पीएटी 1,169 1,135 3.0% पीएटी 917 878

4.4%

 

समेकित

स्टैंडअलोन

प्रदर्शन की मुख्य बातें: 6M/FY2027 बनाम

6M/FY2026 समेकित (₹ मिलियन में)

प्रदर्शन की मुख्य बातें: 6M/FY2027 बनाम

6M/FY2026 स्टैंडअलोन (₹ मिलियन में)

विवरण 30.09.2026 30.09.2025 वृद्धि % विवरण 30.09.2026 30.09.2025

वृद्धि %

राजस्व

26,527 23,680 12.0% राजस्व 23,080 20,990

10.0%

एबिटडा

3,358 3,144 6.8% एबिटडा 3,084 2,932 5.2%

पीएटी

2,235 2,207 1.3% पीएटी 2,115 2,120

-0.2%

 

प्रबंधन की टिप्पणी

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री विनीत अग्रवाल ने कहा, “भारत में खपत और व्यापार प्रवाह के विस्तार के साथ सड़क, रेल, तटीय परिवहन, वेयरहाउसिंग और टेक्नोलॉजी पर आधारित टीसीआई का इंटीग्रेटेड मॉडल लगातार अपनी मजबूती साबित कर रहा है। विविध पोर्टफोलियो, ग्राहकों के साथ गहरे रिश्ते और बड़े पैमाने पर भरोसेमंद, टेक्नोलॉजी-आधारित सप्लाई चेन सॉल्यूशंस हमें ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप सेवा देने में मदद कर रहे हैं।

हम 3पीएल, वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स में अच्छी रफ्तार देख रहे हैं, जहाँ रेल, सड़क और तटीय परिवहन लंबी दूरी की माल ढुलाई को कुशल और कम उत्सर्जन वाला बना रहे हैं। वेयरहाउस और हब का हमारा बढ़ता नेटवर्क हमें ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और ओमनी-चैनल रिटेल जैसे तेजी से बढ़ते चैनलों के लिए मजबूत स्थिति में रखता है।

टेक्नोलॉजी हमारी ग्रोथ के केंद्र में बनी हुई है। यूलिप (ULIP) आधारित डिजिटल इंटीग्रेशन के जरिए हम ग्राहकों को रियल-टाइम विजिबिलिटी और डेटा-आधारित सप्लाई चेन सॉल्यूशंस दे रहे हैं। साथ ही, सेवा की गुणवत्ता, एसेट उत्पादकता और लागत दक्षता बढ़ाने के लिए हम एआई-आधारित पूर्वानुमान, रूट ऑप्टिमाइजेशन और ऑटोमेशन का दायरा बढ़ा रहे हैं।

खपत आधारित क्षेत्रों में त्योहारी सीजन की मांग जोर पकड़ रही है, ऐसे में हम आने वाली तिमाहियों के लिए परिदृश्य सकारात्मक देख रहे हैं। अपने ग्राहकों और हितधारकों के लिए स्थायी मूल्य सृजन के उद्देश्य से टीसीआई मल्टीमॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल क्षमताओं और ग्रीन लॉजिस्टिक्स में निवेश जारी रखेगी।”

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read