Homeऑटोमोबाइलटाटा मोटर्स और टर्नो ने मिलाया हाथ, इलेक्ट्रिक छोटे कमर्शियल वाहनों और...

टाटा मोटर्स और टर्नो ने मिलाया हाथ, इलेक्ट्रिक छोटे कमर्शियल वाहनों और पिकअप की ओनरशिप होगी आसान

कस्टमाइज्ड फाइनेंसिंग स्कीम और एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

मुंबई | 11 नवंबर 2026 | भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने फिंजो ईवी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (टर्नो) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। टर्नो भारत की पहली बैटरी इंटेलिजेंस और लाइफसाइकिल मैनेजमेंट कंपनी है। इस समझौते का मकसद टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक छोटे कमर्शियल वाहनों और पिकअप (e-SCVPU) के ग्राहकों को कस्टमाइज्ड फाइनेंसिंग स्कीम देना है। साझेदारी के तहत टाटा मोटर्स के ग्राहकों को जल्दी लोन, उसे चुकाने के लचीले प्लान और 25 प्रतिशत एश्योर्ड बायबैक गारंटी की सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर टर्नो के डायरेक्टर श्री वरुण नायर ने कहा, “टर्नो में हमारा मकसद पूरे भारत में ग्रीन और जीरो-एमिशन मोबिलिटी की ओर बदलाव को तेज करना है। इसके लिए हम ईवी की ओनरशिप के सफर को सरल और ज्यादा फायदेमंद बना रहे हैं। इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी अब रफ्तार पकड़ रही है। ऐसे में ग्राहकों को और ज्यादा साफ समझ और भरोसा चाहिए कि पूरी लाइफसाइकिल में उनके वाहन की वैल्यू क्या रहेगी। टाटा मोटर्स के साथ हमारी साझेदारी कस्टमाइज्ड फाइनेंसिंग और एश्योर्ड बायबैक सपोर्ट को एक साथ लाती है, ताकि ग्राहकों की ये जरूरतें पूरी हों और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ना आसान हो। बैटरी इंटेलिजेंस और ईवी लाइफसाइकिल मैनेजमेंट में अपनी विशेषज्ञता और अपने एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम के जरिए हम इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की ओनरशिप और रीसेल के सफर में ज्यादा भरोसा पैदा कर रहे हैं।”

इस पहल पर टाटा मोटर्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड – SCVPU, श्री पिनाकी हलदर ने कहा, “टाटा मोटर्स क्लीन मोबिलिटी को हर किसी की पहुंच में लाने और सस्टेनेबल लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स की ओर भारत के बदलाव को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी e-SCVPU रेंज इस तरह बनाई गई है कि वह बेहतर परफॉर्मेंस दे, भरोसेमंद हो और चलाने में किफायती रहे। लेकिन इन वाहनों को सही मायनों में बड़े पैमाने पर तभी अपनाया जाता है, जब ओनरशिप आसान हो, खर्च का अंदाजा पहले से हो और कोई फिक्र न रहे। टर्नो के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों को शुरू से आखिर तक ओनरशिप सपोर्ट देकर हमारे ईवी इकोसिस्टम को और मजबूत बनाती है। फाइनेंसिंग की अड़चनें दूर करके और लंबे समय की रीसेल वैल्यू सुरक्षित करके हम देश भर के ग्राहकों को इस काबिल बना रहे हैं कि वे ज्यादा भरोसे के साथ जीरो-एमिशन मोबिलिटी अपना सकें।”

टाटा मोटर्स भारत में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की ओर हो रहे बदलाव की लगातार अगुवाई कर रही है। कंपनी के पास सबसे बड़ी e-SCVPU रेंज है, जिसमें ऐस प्रो ईवी, ऐस ईवी 1000 और इंट्रा ईवी पिकअप शामिल हैं। अलग-अलग तरह के माल की जरूरतों को देखते हुए ये वाहन कई लोड डेक कॉन्फिगरेशन और पेलोड विकल्पों में उपलब्ध हैं। इन वाहनों के साथ हर पहलू को कवर करने वाला सपोर्ट इकोसिस्टम भी मिलता है। इसमें 150 से अधिक शहरों के 25,000 से ज्यादा पब्लिक चार्जर तक पहुंच शामिल है। वाहनों का अपटाइम बढ़ाने के लिए देश भर में 200 से अधिक खास ईवी सपोर्ट सेंटर भी हैं। साथ ही संपूर्ण सेवा 2.0 के तहत पूरी लाइफसाइकिल की देखभाल, टाटा मोटर्स के कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म फ्लीट एज के जरिए फ्लीट मैनेजमेंट और प्रमुख बैंकों, एनबीएफसी व मोबिलिटी फाइनेंसरों के साथ स्ट्रैटेजिक साझेदारी भी इसका हिस्सा हैं।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read