
गुजरात, अहमदाबाद | 04 नवंबर 2025 — बीएसए ने ईआईसीएमए में अपनी चौथी बाइक पेश की है, जिसे बीएसए थंडरबोल्ट नाम दिया गया है. यह नई एडवेंचर बाइक आकर्षक डिजाइन और इस सेगमेंट में जरूरत वाली आधुनिक राइडिंग टेक्नोलॉजी का दमदार मेल है. पहले की थंडरबोल्ट मॉडल अपनी टूरिंग और ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती थी. 1972 में बर्मिंघम के प्रोडक्शन लाइन से निकली आखिरी बाइक की उस विरासत को अब बीएसए की इस पहली एडवेंचर बाइक में आगे बढ़ाया गया है. नई बीएसए थंडरबोल्ट को नई पीढ़ी के राइडर्स को ध्यान में रखकर दोबारा तैयार किया गया है. यह एक पुरानी पहचान का नया और बेहतर रूप है.
- बीएसए की वापसी तेज रफ्तार में जारी है. कंपनी ने बैंटम 350 और स्क्रैम्बलर 650 लॉन्च करने के सिर्फ तीन महीने बाद अब एक नया मॉडल पेश किया है.
- बीएसए थंडरबोल्ट पुरानी विरासत को सम्मान देते हुए भविष्य की ओर बढ़ता कदम है. यह ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों तरह की सवारी के लिए तैयार है और लंबी दूरी तय करने की क्षमता रखता है.
- तकनीकी फीचर्स में ट्रैक्शन कंट्रोल, तीन एबीएस मोड, यूएसडी फोर्क्स, मोनो रियर शॉक और स्लिप एंड असिस्ट क्लच शामिल हैं.
- ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस, मजबूत बैश प्लेट और इंटीग्रेटेड एक्सोस्केलेटन बाइक को ऑफ-रोड स्थितियों में सुरक्षा और मजबूती प्रदान करते हैं.
- इसमें 334cc का सिंगल सिलेंडर, डीओएचसी, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो यूरो 5+ मानकों के अनुरूप है. साथ ही 15.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक लंबी यात्राओं में फायदा देगा.
- राइडर की सुविधा के लिए एडजस्टेबल फ्रंट विंडशील्ड और इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और यूएसबी चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है.
बीएसए अब एडवेंचर बाइक बाजार में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने अपनी नई बीएसए थंडरबोल्ट एडवेंचर बाइक को पेश कर दिया है. यह ब्रांड की चौथी बाइक है, जिसे 2026 के मध्य तक बाजार में उतारा जाएगा. थंडरबोल्ट हर तरह के रास्तों पर चलेगी, चाहे शहर की सड़कों पर हो या कंकरीले ट्रैक पर, बारिश, कीचड़ या धूल भरी राह हो. नई बीएसए थंडरबोल्ट रोजाना ऑफिस जाने से लेकर वीकेंड पर दूर तक की यात्राओं के लिए बनाई गई है. यह बाइक नजदीकी सफर से लेकर लंबी एडवेंचर राइड तक हर जगह साथ निभाने के लिए तैयार है.
नई बीएसए थंडरबोल्ट का लुक काफी दमदार और एडवेंचर स्टाइल में रखा गया है. इसमें रैली-स्टाइल फ्रंट बीक और पीछे लगेज रखने के लिए रियर रैक दिया गया है. यह बाइक तेज रफ्तार वाली ऑफ-रोड राइड के लिए तैयार है, जिसमें प्रीमियम ट्रैक्शन कंट्रोल और तीन एबीएस मोड (रेन, रोड, ऑफ-रोड) मिलते हैं. इसके साथ ही इसमें प्रीलोड एडजस्टेबल मोनो शॉक रियर सस्पेंशन, स्लिप एंड असिस्ट क्लच और ऊपर की ओर उठा एग्जॉस्ट दिया गया है, जिससे पानी भरे रास्तों में भी बाइक आसानी से निकल सके.
ऑफ-रोड पर चलते समय खड़े होकर राइड करना सबसे बेहतर माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद एडजस्टेबल फ्रंट विंडस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट कंसोल यह सुनिश्चित करते हैं कि आराम में कोई कमी न हो. लो सीट हाइट, हल्का वजन और चौड़े हैंडलबार इसे हर राइडर के लिए बेहतरीन कंट्रोल वाली बाइक बनाते हैं. साथ ही ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस, मजबूत बैश प्लेट, एक्सोस्केलेटन फ्रेम और नकल गार्ड्स जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं.
शक्ति और बेहतर माइलेज का संतुलन देने वाली इस बाइक में यूरो 5+ मानकों के अनुरूप 334cc लिक्विड-कूल्ड डीओएचसी सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो दमदार टॉर्क और बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है. इसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स और लंबी यात्राओं के लिए बड़ा फ्यूल टैंक है. साथ ही पीछे बैठने वाले यात्री और सामान के लिए भी पर्याप्त जगह दी गई है, जिससे राइडर्स लंबी दूरी तक बिना रुकावट सफर और नई जगहों की खोज कर सकें.
क्लासिक लीजेंड्स की स्थापना इस उद्देश्य के साथ की गई थी कि पुराने और ऐतिहासिक मोटरसाइकिल ब्रांड्स को फिर से जीवंत किया जाए और उन्हें आधुनिक दौर के राइडर्स के लिए वापस लाया जाए. इसके पोर्टफोलियो में फिलहाल बीएसए, जावा और येजदी शामिल हैं. ये तीनों ब्रांड मोटरसाइकिल के इतिहास में अपनी अलग पहचान और प्रभाव रखते हैं और आज भी अपनी विशिष्ट विशेषताओं के साथ मौजूद हैं.
क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर और बीएसए ब्रांड के मालिक अनुपम थरेजा ने कहा, “यह दुनिया की सबसे बेहतरीन 350cc एडीवी बाइक है. यकीन नहीं होता तो इसे चलाकर देख लीजिए और अगर गलत लगे तो मुझे साबित कर दीजिए.
“आज हमने ईआईसीएमए में नई बीएसए थंडरबोल्ट पेश की है, साथ ही हमने एक ग्लोबल एडीवी प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है. इस प्लेटफार्म का फायदा हमारे तीनों ब्रांड्स बीएसए, जावा और येजदी को मिलेगा. ये तीनों ब्रांड मोटरसाइकिल के इतिहास में बेहद खास रहे हैं. साझा प्लेटफॉर्म से हमें अलग-अलग बाजारों में बेहतर दक्षता मिलेगी, लेकिन किसी भी ब्रांड की अपनी पहचान और स्टाइल में कोई कमी नहीं आएगी.
“क्लासिक लीजेंड्स हर ब्रांड के अलग डीएनए को समझती है और हम इसे सुरक्षित रखना अपनी जिम्मेदारी मानते हैं.
“बीएसए की पहचान उसके इतिहास से बनी है. उसका डिज़ाइन, उसकी रेस जीत, बनाए गए रिकॉर्ड और लोगों की यादें इसे एक असली मोटरसाइकिल लीजेंड बनाती हैं.
ईआईसीएमए जैसे दुनिया के सबसे बड़े मोटरसाइकिल शो में बीएसए थंडरबोल्ट का अनावरण करना यह साफ दिखाता है कि हम बीएसए को फिर से विश्व स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर और को-फाउंडर तथा बीएसए ब्रांड के मालिक बोमन ईरानी ने कहा, “नई बीएसए थंडरबोल्ट पूरी तरह एडवेंचर के लिए तैयार है और लंबी दूरी तय करने की इंजीनियरिंग के साथ आई है. ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण, शानदार परफॉर्मेंस और आसान राइडिंग क्षमता के साथ यह बाइक राइडर को भरोसा देती है. यह उन राइडर्स के लिए है जिनका सोचने का तरीका है कहीं भी जाओ, कुछ भी करो. जो नए रास्तों की तलाश में निकलते हैं और चाहते हैं कि उनकी मोटरसाइकिल उन्हें सिर्फ मंज़िल तक न ले जाए, बल्कि पूरी यात्रा के हर पल को रोमांचक बना दे.
“बीएसए सिर्फ मोटरसाइकिल नहीं बनाता, यह विरासत बनाता है. और नई बीएसए थंडरबोल्ट उसी विरासत को गर्व के साथ आगे बढ़ा रही है.”
इस खुलासे से पहले बीएसए ने जुलाई में बीएसए बैंटम 350 लॉन्च की थी. इसके साथ लंबे समय से इंतजार की जा रही बीएसए स्क्रैम्बलर 650 भी बाजार में उतारी गई. दोनों मॉडल्स ने ईआईसीएमए में इटली के बाजार में भी अपनी पहली झलक दिखा दी.
मार्केट में बदलाव लाने वाली बीएसए बैंटम 350 को एक आधुनिक बाइक के रूप में देखा जा रहा है जिसमें क्लासिक फीचर्स मौजूद हैं. यह उस पहली बैंटम को याद दिलाती है जिसने 1940 के दशक में युद्ध के बाद फिर से ब्रिटेन में लोगों को चलने-फिरने का साधन दिया था.
वहीं बीएसए स्क्रैम्बलर 650 को 1950 और 1960 के दशक की पुरानी बीएसए स्क्रैंबलर बाइकों से प्रेरणा मिली है. इसमें 652cc का सिंगल सिलेंडर इंजन है. इसका मजबूत डिजाइन और आधुनिक इंजीनियरिंग का मेल इसे शहर की सवारी के लिए एक शानदार विकल्प बनाता है.
बीएसए ने 2022 में अपनी पहली आधुनिक मोटरसाइकिल लॉन्च की थी. क्लासिक गोल्ड स्टार को नए रूप में पेश करते हुए बीएसए गोल्ड स्टार 650 को बाजार में उतारा गया. इस बाइक में पुराने दौर की पहचान और डिजाइन है, लेकिन परफॉर्मेंस पूरी तरह 21वीं सदी की तकनीक पर आधारित है.
जैसे-जैसे क्लासिक लीजेंड्स के ग्लोबल प्लेटफॉर्म आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे बीएसए के नए मॉडलों की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं. आने वाले बीएसए मॉडल अतीत से प्रेरित होंगे, लेकिन उनकी तकनीक और स्टाइल मोटरसाइकिल दुनिया में पिछले 50 सालों में आए बदलावों के अनुसार होगी.

