
नई दिल्ली, भारत | 21 सितंबर 2026 | स्मार्ट होम इनोवेशन की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ड्रीम टेक्नोलॉजी (Dreame Technology) ने आज भारत में अपने फ़्लैगशिप Dreame X60 Ultra Complete रोबोट वैक्यूम के लॉन्च की घोषणा की — जो अपनी कैटेगरी में सबसे अधिक सक्शन पावर और सबसे स्लिम प्रोफाइल वाला Dreame का रोबोट वैक्यूम है। यह पूरे घर की सफ़ाई की एक नई पीढ़ी पेश करता है, जिसे अधिक इंटेलिजेंट, एडॉप्टिव और स्वायत्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Dreame X60 Ultra Complete को अपने आसपास के माहौल को समझने, अन्य रोबोटों की पहुँच से छूट जाने वाली जगहों तक पहुँचने, चुनौतीपूर्ण बाधाओं को पार करने और वास्तविक समय (रियल टाइम) में अपने सफ़ाई के तरीक़े को ढालने के लिए इंजीनियर किया गया है। Dreame X60 Ultra Complete रु.1,34,999 की कीमत पर 27 सितंबर 2026 से Amazon India और 22 सितंबर 2026 से Dreame India की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह Croma और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।
ड्रीम टेक्नोलॉजी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु शर्मा ने कहा, “हम इंटेलिजेंट होम टेक्नोलॉजी के विकास के एक नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहाँ ध्यान इस बात से हटकर कि मशीनें क्या कर सकती हैं, इस बात पर केंद्रित हो रहा है कि वे अपने आसपास की दुनिया को कितनी समझदारी से समझ सकती हैं और उस पर प्रतिक्रिया दे सकती हैं। Dreame X60 Ultra Complete रोबोट वैक्यूम के साथ, हम AI-संचालित पहचान, एडॉप्टिव नेविगेशन और एडवांस्ड क्लीनिंग तकनीकों के माध्यम से इस दृष्टिकोण को साकार कर रहे हैं, जो रोबोट को घर में काम करते समय अधिक प्रभावी प्रदर्शन देने में सक्षम बनाती हैं। यह एक ऐसे भविष्य को दर्शाता है जहाँ होम टेक्नोलॉजी केवल स्वचालित ही नहीं है, बल्कि तेजी से सहज, एडॉप्टिव और दैनिक जीवन को अधिक सरल बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है। हमारी महत्वाकांक्षा उपभोक्ताओं के लिए भविष्य को व्यावहारिक और आसान बनाना है, जिसकी शुरुआत उनके घरों की सफ़ाई के तरीक़े से होती है। हम अपने इस नए लॉन्च के साथ स्मार्ट लिविंग के भविष्य में प्रवेश कर रहे हैं।”
यह लॉन्च Dreame के “लाइव स्मार्टर” दर्शन को भी आगे बढ़ाता है, जिसे ड्रीम टेक्नोलॉजी इंडिया की ब्रांड एंबेसडर कृति सेनन को फ़ीचर करने वाले इसके नवीनतम अभियान के माध्यम से साकार किया जा रहा है। यह अभियान दिखाता है कि कैसे इंटेलिजेंट होम टेक्नोलॉजी उपभोक्ताओं के हाथों से दैनिक घरेलू कामों का बोझ हटा सकती है, जिससे उन्हें उन अनुभवों और पलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अधिक समय मिलता है जो वास्तव में मायने रखते हैं। Dreame X60 Ultra Complete के साथ, यह दृष्टिकोण घर की सफ़ाई के लिए एक अधिक स्वायत्त तरीक़े के माध्यम से साकार होता है, जिससे उपभोक्ताओं को काम प्रबंधित करने में कम समय और अपना जीवन जीने में अधिक समय बिताने का अवसर मिलता है।
सबसे स्लिम रोबोट वैक्यूम, जो गहराई तक सफ़ाई करने के लिए डिज़ाइन किया गया है
मात्र 7.95 सेमी स्लिम प्रोफाइल के साथ, Dreame X60 Ultra Complete, Dreame का सबसे स्लिम रोबोट वैक्यूम है, जिसे बेड, सोफ़े और अलमारियों (कैबिनेट) के नीचे के कम जगह वाले हिस्सों तक पहुँचने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका रिट्रैक्टेबल DToF सेंसर खुले स्थानों में 360° स्कैनिंग के लिए ऊपर उठ जाता है और तंग जगहों में अपने आप अंदर सिमट (retract) जाता है। वहीं, इसका बिनोक्युलर ऑब्सटैकल अवॉइडेंस सिस्टम (बाधाओं से बचने वाली प्रणाली) 280 से अधिक वस्तुओं की पहचान करने और उनसे बचने के लिए दो AI कैमरों का उपयोग करता है।
लेकिन इसकी पहुँच केवल फर्नीचर के निचले हिस्सों तक ही सीमित नहीं है। इसकी Dual Flex Arm Technology साइड ब्रश और मॉप पैड्स को तंग कोनों और पहुँच से बाहर वाली जगहों तक फैलाती (extend) है, जिससे इन चुनौतीपूर्ण हिस्सों में 100% तक सफ़ाई कवरेज देने में मदद मिलती है।
Dreame X60 Ultra Complete में Dreame का FlexiAdapt™ ऑब्सटैकल-ओवरकमिंग सिस्टम भी शामिल है, जिसे 4.2 सेमी तक के सिंगल-लेयर स्टेप्स (एकल सीढ़ी/चौखट) और 8 सेमी तक के डबल-लेयर स्टेप्स को आसानी से पार करने के लिए इंजीनियर किया गया है। यह रोबोट को घर के भीतर की चुनौतीपूर्ण बाधाओं को पार करने और विभिन्न हिस्सों में बिना रुके लगातार सफ़ाई का मार्ग बनाए रखने में सक्षम बनाता है। ये सभी तकनीकें मिलकर Dreame X60 Ultra Complete को एक सरल उद्देश्य प्रदान करती हैं: कम से कम जगह छोड़े बिना, घर के ज़्यादा से ज़्यादा हिस्से की सफ़ाई करना।
इस कैटेगरी में सबसे बेहतरीन सक्शन क्षमता, जो गहरी सफ़ाई के लिए बनाई गई है
हर कोने तक पहुँचना काम का सिर्फ़ एक हिस्सा है। Dreame X60 Ultra Complete अपनी इंटेलिजेंट नेविगेशन को शक्तिशाली सक्शन (खींचने की शक्ति) के साथ जोड़ता है, ताकि अधिक गहरी और संपूर्ण सफ़ाई दी जा सके। 35,000Pa की Vormax™ सक्शन — जो रोबोट वैक्यूम श्रेणी में सबसे अधिक सक्शन पावर है — के साथ Dreame का यह फ्लैगशिप उत्पाद असाधारण सफ़ाई क्षमता प्रदान करता है। यह PressureStream™ Detangling DuoBrush सिस्टम 2.0 और एक रिट्रैक्टेबल (समेटने योग्य) प्रेशर चैंबर के साथ मिलकर काम करता है।
हार्ड फ़्लोर (सख़्त फ़र्श) और कालीन (कारपेट) दोनों के लिए डिज़ाइन किया गया यह सिस्टम गंदगी और कचरे को खींचने के साथ-साथ रोबोट क्लीनिंग की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक — बालों के उलझने की समस्या से भी निपटता है। DuoBrush सिस्टम को इस तरह इंजीनियर किया गया है कि यह अलग-अलग प्रकार के फ़र्श पर गहरी सफ़ाई बनाए रखते हुए बालों को उलझने से कम से कम करे।
उन घरों के लिए जहाँ सफ़ाई का मतलब सिर्फ़ धूल उठाना नहीं है, Dreame X60 Ultra Complete अपने 100°C ThermoHub™ मॉप सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम के साथ स्वच्छता के मानकों को और ऊँचा उठाता है। 100°C तक के गर्म पानी का उपयोग करके, यह सिस्टम मॉप पैड को भिगोता है और उनकी गहराई से सफ़ाई करता है, जिससे चिकनाई और ज़िद्दी दागों से निपटने में मदद मिलती है, साथ ही सफ़ाई चक्रों के बीच मॉप पैड पूरी तरह साफ़ रहते हैं।
वैक्यूमिंग से लेकर संपूर्ण घर की असली सफ़ाई तक
Dreame X60 Ultra Complete को केवल वैक्यूम और मॉप (पोछा लगाने) करने के लिए ही नहीं, बल्कि कम से कम इंसानी हस्तक्षेप के साथ एक अधिक संपूर्ण सफ़ाई प्रणाली प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके थर्मल मॉप पैड, जो तापमान को 40°C से ऊपर बनाए रखते हैं, 230 RPM डुअल ओम्नी-स्क्रब मॉपिंग और 15N के नीचे की ओर दबाव के साथ मिलकर पूरे घर में गहन स्क्रबिंग (रगड़कर सफ़ाई) प्रदर्शन देने के लिए इंजीनियर किए गए हैं। गर्म पानी से पोछा लगाने, हाई-स्पीड स्क्रबिंग और नीचे की ओर दबाव का यह संयोजन रोबोट को दैनिक गंदगी, फैले हुए तरल पदार्थों और ज़िद्दी निशानों से अधिक प्रभावी ढंग से निपटने में मदद करता है।
एडॉप्टिव डर्ट डिटेक्शन, इंटेलिजेंट नेविगेशन, विस्तारित सफ़ाई तंत्र और स्वचालित मॉप रखरखाव के एक साथ काम करने से, X60 Ultra Complete पूरे घर की एडॉप्टिव सफ़ाई के Dreame के दृष्टिकोण को साकार करता है जिससे रोबोट केवल एक पहले से तय रूटीन का पालन करने के बजाय स्वतंत्र रूप से अधिक सफ़ाई निर्णय लेने में सक्षम होता है।
वह गंदगी भी देखे जो आपकी नज़र से छूट जाए
Dreame X60 Ultra Complete को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह फ़र्श की वास्तविक स्थिति के अनुसार तुरंत और बेहतर तरीक़े से सफ़ाई कर सके। इसकी AI OmniDirt™ डिटेक्शन टेक्नोलॉजी और सेलेस्टे लाइटिंग पेट्स के बाल, बारीक कणों और हल्के तरल पदार्थों जैसी आसानी से न दिखने वाली गंदगी को उजागर करती हैं। इससे रोबोट विभिन्न प्रकार की गंदगी की पहचान कर पाता है और वास्तविक समय (रियल टाइम) में अपनी सफ़ाई के तरीक़े को ढाल लेता है।
यह बुद्धिमत्ता AI-एन्हांस्ड OmniSight™ सिस्टम द्वारा और भी मजबूत होती है, जो दो 120° उच्च-सटीकता वाले कैमरों और VersaLift नेविगेशन से लैस है। यह अपग्रैडेड सिस्टम त्वरित प्रतिक्रिया देने और बाधाओं से अधिक सटीकता से बचने के लिए बनाया गया है, जिससे Dreame X60 Ultra Complete को अपने आसपास के माहौल को बेहतर ढंग से समझने और नेविगेट करने में मदद मिलती है। इसका परिणाम एक ऐसा सफ़ाई का अनुभव है जो स्वयं आपके घर की बनावट के अनुसार काम करता है — न कि इसके लिए कि आपको रोबोट के लिए घर को पहले से तैयार करना पड़े।
आफ्टर-सेल्स सर्विसेज और वारंटी
Dreame X60 Ultra Complete पर रु.1,34,999 की कीमत के साथ 1 साल की वारंटी और भारत भर के 160 से अधिक शहरों में फैला Dreame का राष्ट्रव्यापी आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क मिलता है। ग्राहक योग्य स्थानों पर पिक-अप और ड्रॉप सहायता व इंस्टॉल सपोर्ट सहित समर्पित सहायता सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। X60 Ultra Complete के अलावा, उपभोक्ता रोबोटिक वैक्यूम, कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम और वैट-एंड-ड्राई वैक्यूम की श्रेणियों में Dreame के स्मार्ट क्लीनिंग सॉल्यूशंस की विस्तृत रेंज भी देख सकते हैं, जो दैनिक घरेलू कामों को आसान बनाने और घर की सफाई को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
== समाप्त ==

