
‘वॉइसेज़ ऑफ हार्वेस्ट अवॉर्ड्स’ एक खास मंच है, जो भारत के किसान समुदाय के योगदान का जश्न मनाता है, इसे पेप्सिको इंडिया ने अपने ‘पार्टनरशिप ऑफ प्रोग्रेस’ फिलॉसफी के तहत शुरू किया है।
गुजरात, अहमदाबाद | 10 दिसंबर 2025 — गुजरात के राजकोट की एक प्रेरणादायक किसान नीता कानानी को नई दिल्ली में आयोजित पेप्सिको इंडिया के ‘वॉइसेज़ ऑफ हार्वेस्ट कॉन्फ्रेंस एंड अवॉर्ड्स 2025’ में कृषि क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नीता कानानी को देशी फसलों की खेती और कृषि अवशेषों से बायोचार तैयार करने के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘रिवोल्यूशनरी इन फार्मिंग अवॉर्ड’ से नवाजा गया।
अपने ‘पार्टनरशिप ऑफ प्रोग्रेस’ फिलॉसफी के मार्गदर्शन में, पेप्सिको इंडिया ने भारतीय कृषि में सतत परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों का सम्मान करने के लिए ‘वॉइसेज़ ऑफ हार्वेस्ट अवॉर्ड्स 2025’ का दूसरा संस्करण आयोजित किया। देशभर से 10 किसानों को उनके नेतृत्व, नवाचार और सामुदायिक प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया। इनका चयन कृषि विशेषज्ञों की एक बाहरी जूरी द्वारा कड़ी प्रक्रिया के बाद किया गया।
नीता कानानी को मुख्य अतिथि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हमारे लिए किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि जीवनदाता हैं, जो हमारे राष्ट्र की शक्ति का मूल स्रोत हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हम खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, उत्पादकता बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य सुधारने और किसानों की आय सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मिशन स्पष्ट है: भारत को विश्व का खाद्य भंडार बनाना, साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी भूमि का संरक्षण करना। हमारे किसानों की सेवा करना हमारी राष्ट्र की सबसे बड़ी सेवा है और हमेशा रहेगी।”
===========

