Homeगुजरातदिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि...

दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और परिजनों को सहाय

गुजरात, अहमदाबाद | 13 नवंबर 2025 — लगभग 11 वर्षों के बाद देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बम धमाका हुआ है। इस आतंकवादी कृत्य के कारण 12 निर्दोष लोगों की दुखद मृत्यु हुई है।

10 नवम्बर की शाम को लाल किला के पास एक कार में विस्फोट हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में 12 लोगों की मृत्यु हुई है। आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक पूज्य मोरारी बापू ने इस देशविरोधी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूज्य मोरारी बापू ने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए तत्काल सहायता राशि के रूप में 1,80,000रूपए दिल्ली मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित किए हैं। यह आर्थिक सहायता मुंबई स्थित रामकथा के श्रोता वरुण भाई द्वारा भेजी जाएगी।

पूज्य बापू ने सभी देशवासियों से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहने और इस मुश्किल घडी में एकजुट रहने की अपील की है। उन्होंने इस दुखद त्रासदी में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read