
गुजरात, अहमदाबाद | 17 सितंबर 2025: पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से जन-धन की भारी हानि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों में देहरादून क्षेत्र में बादल फटने से आई भीषण बाढ़ में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है और व्यापक नुकसान हुआ है।
प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और कथाकार पूज्य मोरारी बापू ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए 2,25,000 रुपये की राशि उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित की है। यह सेवा मुंबई स्थित रामकथा के श्रोता की ओर से की गई है।
इसके अलावा, गुजरात में सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर भी मोरारी बापू ने संवेदना जताई है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 15,000-15,000रूपए, यानि की कुल 75,000रूपए की सहायता राशि अर्पित की है।
पूज्य बापू ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

