Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसअपने त्योहारी खर्चों को बचाएँ: धोखाधड़ी को पहचानें और उसे रोकें

अपने त्योहारी खर्चों को बचाएँ: धोखाधड़ी को पहचानें और उसे रोकें

नई दिल्ली | 17 सितंबर 2025: त्योहारी मौसम आकर्षक डील्स, विशाल चयन और खरीदारी की असीमित संभावनाएँ लेकर आ रहा है। इसी समय, झूठे ऑफरों में भी बढ़ोतरी दिख रही है, साथ ही कई प्लेटफॉर्मों पर गुमराह करने वाले संदेश प्रसारित हो रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को भरोसे के साथ खरीदारी करने में मदद के लिए, अमेज़न सभी को चौकन्ने रहने की याद दिला रहा है और बता रहा है कि आपके ऑनलाइन खरीदारी अनुभव को तहस-नहस करने वाले बुरे तत्वों से खुद को बचाकर रखें।

चाहे संदेश “विशेष त्योहारी डील” का हो, “त्वरित खाता पुष्टिकरण” के लिए कहा गया हो, या कोई संदेहास्पद लिंक जो अमेज़न या किसी अन्य शापिंग वेबसाइट से भेजे जाने का दावा करता हो, खरीदारों को सलाह दी जाती है कि वे इस पर क्लिक करने, इसे शेयर करने या इसके ज़रिये किसी तरह का भुगतान करने से पहले कुछ पल विचार लें।

ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने और उनकी ऑनलाइन शापिंग को सुरक्षित रखने के लिए, अमेज़न इंडिया ने घोटाला-मुक्त सितंबर मनाने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के साथ साझेदारी की है, जोकि भारत के गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक पहल है। अमेज़न और I4C मिलकर मीडिया और डिजीटल प्लेटफॉर्मों(watch video here – https://www.instagram.com/reel/DOnjl7-E38g/) पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं, ताकि ग्राहकों पहले ही धोखाधड़ी से सचेत रहने में मदद की जा सके और वे इस त्योहारी मौसम में आत्मविश्वास के साथ खरीदारी कर सकें।

अमेज़न इंडिया के जनसंपर्क एवं संचार निदेशक अश्विनी सम्राज ने कहा, “त्योहारों में आपके घर में खुशियाँ भरनी चाहिए, चिंता नहीं। यदि कोई भी चीज़ देखकर आपका दिल तेज़ी से धड़कने लगता है, जैसे – ‘अभी कार्रवाई करें;’ ‘शुल्क चुकाएँ;’ ‘किसी अनजान खरीदारी की पुष्टि करें’ – तो इसे ख़तरे की घंटी समझें, न कि क्लिक करने का एक कारण। हकीकत की पुष्टि करने के लिए अमेज़न ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें, हमारी सुरक्षा का फायदा उठाएँ और किसी भी संदिग्ध वस्तु की रिपोर्ट करें ताकि हम आपके और दूसरों के लिए इसे रोकने में मदद कर सकें।”

2023 में दुनिया भर में हमारे ग्राहकों द्वारा रिपोर्ट किए गए अमेज़न के नाम पर किए गए सभी घोटालों में से दो-तिहाई में फर्जी “ऑर्डर” या “खाता” संबंधी समस्याएं थीं। प्रतिरूपण घोटाले अमेज़न मार्केटप्लेस के बाहर शुरू होते हैं – ईमेल, टेक्स्ट, मैसेजिंग ऐप या फ़ोन कॉल के ज़रिए। अपराधी किसी लोकप्रिय ब्रांड या सेवा प्रदाता का रूप धारण करके खरीदारों को भ्रमित करते हैं और उन्हें संवेदनशील जानकारी साझा करने या फर्जी भुगतान करने के लिए प्रेरित करते हैं।

  • धोखेबाज़ दावा कर सकते हैं कि आपका खाता “निलंबित” है, किसी “ऑर्डर” के सत्यापन की आवश्यकता है या आपको तुरंत “भुगतान” की पुष्टि करनी होगी।
  • इसका लक्ष्य होता है- आपको हानिकारक लिंक पर क्लिक करने, क्रेडेंशियल शेयर करने या अमेज़न के बाहर भुगतान करने के लिए प्रेरित करना। 

सुरक्षित कैसे रहें – त्वरित सत्यापन चरण

  1. रुकें और फिर सत्यापित करें – किसी भी लिंक पर क्लिक करने या प्रतिक्रिया देने से पहले दस सेकंड रुकें।
  2. ‘आपके ऑर्डर’ देखें – अमेज़न ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएँ। अगर यह ऑर्डर सूचीबद्ध नहीं है, तो यह असली नहीं है।
  3. याद रखें – अमेज़न कभी भी ये काम नहीं करेगा:
    • फ़ोन या ईमेल के ज़रिए भुगतान के लिए नहीं कहेगा
    • गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेगा
    • सहायता के लिए सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए नहीं कहेगा

पर्दे के पीछे, अमेज़न सुरक्षित ईमेल क्षमताओं को अपनाकर आपराधिक गतिविधियों को रोकने और बाधित करने के लिए भारी निवेश कर रहा है, ताकि असल संदेश प्रमुख इनबॉक्स प्रदाताओं में अमेज़न स्माइल लोगो प्रदर्शित करें और स्टोर की सुरक्षा के लिए इंजीनियरों, जाँचकर्ताओं और मशीन लर्निंग वैज्ञानिकों की टीमों को तैनात किया जा सके। अकेले 2024 में, अमेज़न ने हज़ारों फ़िशिंग वेबसाइटों और प्रतिरूपण योजनाओं से जुड़े हज़ारों फ़ोन नंबरों को हटाना शुरू किया।

अंत में, याद रखें कि जब आप Amazon.in पर खरीदारी करते हैं, तो आप अमेज़न की ए-टू-जेड गारंटी द्वारा सुरक्षित होते हैं। हर खरीदारी के पीछे अमेज़न खड़ा है। अगर डिलीवरी के समय या स्थिति में कोई गड़बड़ी होती है, तो अमेज़न उसे ठीक कर देगा। सबसे सुरक्षित रास्ता सबसे आसान भी है: अपनी खरीदारी अमेज़न ऐप या वेबसाइट पर शुरू और खत्म करें। 

अपनी खरीदारी को तुरंत सुरक्षित करने के स्मार्ट तरीके

  • ऐप में खरीदारी सत्यापित करें: किसी भी संदेश का जवाब देने के बजाय, अमेज़न ऐप या वेबसाइट में ‘अपने ऑर्डर’ देखें।
  • केवल आधिकारिक चैनलों पर भरोसा करें: भुगतान अमेज़न ऐप/वेबसाइट पर ही होते हैं, ना कि किसी द्वारा आपको भेजे गए संदेश में दिए गए लिंक पर या बैंक ट्रांसफ़र के ज़रिए।
  • झूठी जल्दबाजी पर ध्यान न दें: धोखेबाज़ समय का इस्तेमाल हथियार के तौर पर करते हैं; आप थोड़ा रुककर उन्हें नाकामयाब कर सकते हैं।
  • सहायता या “शुल्क” के लिए कभी भी गिफ्ट कार्ड से भुगतान न करें। यह धोखाधड़ी की एक पहचान है।
  • अगर आपको कोई संदेह है, तो ऐप/वेबसाइट के ज़रिए सीधे अमेज़न से संपर्क करें। टेक्स्ट या सर्च रिजल्ट से मिले नंबरों पर कॉल न करें।
  • इसकी रिपोर्ट करें: ग्राहक संदिग्ध संदेशों की रिपोर्ट करने के लिए अमेज़न के सेल्फ-सर्विस टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गैर-ग्राहक यहाँ ईमेल कर सकते हैं reportascam@amazon.com; आप फिशिंग ईमेल्स को यहाँ फॉरवर्ड भी कर सकते हैं stop-spoofing@amazon.com. आपके द्वारा की गईं रिपोर्ट अमेज़न को बुरे तत्वों की पहचान करने और कार्रवाई करने में मदद कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read