
- 2 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस शानदार आयोजन में स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को बेहतरीन ऑफर्स, फैमिली एंटरटेनमेंट, लाइव मनोरंजन, शानदार डाइनिंग अनुभव, रिटेल रिवॉर्ड्स और कई समर सरप्राइजेस का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
- साल 2026 के इस संस्करण में ओपनिंग वीकेंड सेलिब्रेशन, द ग्रेट दुबई समर सेल, बैक टू स्कूल ऑफर्स, ‘विन योर होम इन दुबई’, मोदेश वर्ल्ड, समर रेस्टोरेंट वीक, 10 दिरहम डिश, बीट द हीट, लाइव कॉन्सर्ट्स और मॉल टेकओवर्स जैसे कई खास अनुभव शहरभर में पेश किए जाएंगे।
नेशनल | 04 जून 2026| दुबई समर सरप्राइजेस (DSS) 2026 की उलटी गिनती आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल एस्टेब्लिशमेंट (DFRE) ने निवासियों और पर्यटकों से ‘मेक इट ए दुबई समर’ का हिस्सा बनने की अपील की है। दुबई का यह लोकप्रिय समर फेस्टिवल 2 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसके 60 दिनों के सफर के दौरान पूरा शहर शॉपिंग, एंटरटेनमेंट, डाइनिंग और फैमिली-फ्रेंडली अनुभवों से गुलजार रहेगा। इस दौरान होटल्स, रेस्टोरेंट्स, प्रमुख आकर्षण केंद्रों और रिटेल डेस्टिनेशंस पर शानदार ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे।
इस साल के आयोजन में एक विशेष चरणबद्ध रिटेल कैलेंडर पेश किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य पूरे सीजन के दौरान उत्साह और नयेपन को बनाए रखना है। इसके तहत बड़े सेल ऑफर्स, सीमित अवधि की डील्स और शहरभर में कई नए अनुभव शामिल किए जाएंगे। पूरे समर सीजन के दौरान दो बड़े रिटेल इवेंट्स भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शॉपर्स को भारी बचत, आकर्षक रिवॉर्ड्स और सीमित समय के लिए मिलने वाले कई खास अनुभवों का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।
- ग्रेट दुबई समरसेल(Great Dubai Summer Sale) के दौरान ग्राहकों को 90 प्रतिशत तक की भारी छूट, एक्सक्लूसिव ब्रांड ऑफर्स और फ्लैश डील्स का लाभ मिलेगा।
- 3 अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाले ‘बैक टू स्कूल’ (Back to School) अभियान के तहत स्कूल से जुड़ी जरूरी वस्तुओं, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्टूडेंट टेक प्रोडक्ट्स पर भी शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे।
इसके साथ ही, निवासियों और पर्यटकों को ‘विन योर होम इन दुबई’ (Win Your Home in Dubai) प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जिसे संयुक्त रूप से दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल एस्टेब्लिशमेंट (DFRE) और दुबई चैम्बर्स द्वारा संचालित किया जा रहा है। भाग लेने वाले आउटलेट्स पर AED 500 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले शॉपर्स बिनघाटी डेवलपर्स (Binghatti Developers) की 12 आवासीय इकाइयों (11 नए स्टूडियो अपार्टमेंट्स और एक 2-बेडरूम ग्रैंड प्राइज अपार्टमेंट) में से एक घर जीत सकते हैं। ईद अल-अधा और DSS 2026 जैसे प्रमुख रिटेल सीजन के दौरान चलने वाली इस पहल के पहले विजेता की घोषणा इसी समर फेस्टिवल के दौरान की जाएगी।
दुबई समर सरप्राइजेस (DSS) 2026 में मनोरंजन भी प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा, जिसके तहत समर लाइन-अप में ‘बीट द हीट DXB’ (Beat the Heat DXB) कॉन्सर्ट सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ा संस्करण वापसी कर रहा है। इसके अलावा, 28 अगस्त को कोका-कोला एरिना (Coca-Cola Arena) में ‘मियामी म्यूजिकल शो’ (Miami Musical Show) जैसे लाइव एंटरटेनमेंट शो भी आयोजित किए जाएंगे, जो पहली बार कुवैत के बाहर प्रस्तुत होगा और जिसके टिकट प्लेटिनमलिस्ट (Platinumlist) पर उपलब्ध हैं। DSS के पूर्ण कैलेंडर के तहत आने वाले समय में और भी कई परफॉर्मेंस और इवेंट्स की घोषणा की जाएगी।
मनोरंजन को और खास बनाने के लिए शहरभर के चुनिंदा मॉल्स में तीन सप्ताह तक चलने वाला नया ‘DSS परफॉर्मिंग आर्ट्स फेस्ट’ (DSS Performing Arts Fest) कॉन्सेप्ट भी पेश किया जाएगा। इसके तहत DSS-थीम आधारित प्रस्तुतियां, रोविंग एंटरटेनमेंट और कम्युनिटी एक्टिवेशन कार्यक्रम विभिन्न मॉल्स में आयोजित होंगे।
इसके साथ ही, दुबई के मॉल्स, होटल्स और एंटरटेनमेंट वेन्यूज़ भी शहरभर में थीम आधारित अनुभवों और एक्टिवेशंस के जरिए समर माहौल को और आकर्षक बनाएंगे, जिससे लोगों को इस सीजन का भरपूर आनंद लेने के अवसर मिलेंगे।
दुबई समर सरप्राइजेस (DSS) 2026 के तहत दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में ‘मोदेश वर्ल्ड’ (Modesh World) एक बार फिर परिवारों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा, जबकि उत्सव की शुरुआत कई मॉल्स में ओपनिंग वीकेंड सेलिब्रेशन और इमर्सिव परफॉर्मेंस के साथ होगी। दुबई के डाइनिंग सीन को खास बनाने के लिए 13 जुलाई से 2 अगस्त तक ‘समर रेस्टोरेंट वीक’ और उसके बाद 3 अगस्त से 30 अगस्त तक लोकप्रिय ‘10 दिरहम डिश’ (10 Dirham Dish) अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही, फिटनेस के शौकीनों के लिए इनडोर एक्टिविटी के रूप में ‘समर मैलाथॉन्स’ (Summer Mallathons) का भी आयोजन किया जाएगा।
अगस्त के दौरान ‘बैक टू स्कूल’ सेलिब्रेशन के तहत मॉल्स में थीम आधारित इंस्टॉलेशंस और लाइव स्टेज परफॉर्मेंस आयोजित होंगे, जिसमें पहली बार 7 और 8 अगस्त को एक नया मॉल टेकओवर कॉन्सेप्ट ‘बैक-टू-स्कूल कार्निवल’ पेश किया जाएगा।
शॉपिंग, डाइनिंग, होटल ऑफर्स और आकर्षक रिवॉर्ड्स के इस मजबूत मिश्रण के साथ DSS 2026 दुबई में एक यादगार समर अनुभव देने का वादा करता है। पूरे सीजन के दौरान होटल्स और रेस्टोरेंट्स में निवासियों व पर्यटकों को विशेष अतिरिक्त वैल्यू दी जाएगी और इस पूरे कार्यक्रम कैलेंडर की विस्तृत जानकारी आने वाले हफ्तों में घोषित की जाएगी।
दुबई समर सरप्राइजेस (DSS) 2026 को प्रमुख प्रायोजक (प्रिंसिपल स्पॉन्सर) ‘कमर्शियल बैंक ऑफ दुबई’ (Commercial Bank of Dubai) का मजबूत समर्थन प्राप्त है। रणनीतिक साझेदारों (स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स) में अल फुत्तैम मॉल्स (दुबई फेस्टिवल सिटी मॉल और फेस्टिवल प्लाजा), अल जरूनी ग्रुप (मर्काटो शॉपिंग मॉल), एडब्ल्यू रोस्तमानी ग्रुप, तालाबात (talabat), एमिरेट्स एयरलाइन (Emirates Airline), इनोक (ENOC), ईएंड (e&) और माजिद अल फुत्तैम (मॉल ऑफ द एमिरेट्स, सिटी सेंटर मिर्डिफ और सिटी सेंटर देइरा) शामिल हैं। इसके साथ ही, डीएचएएम (DHAM) के प्रमुख डेस्टिनेशंस जैसे मार्सा अल सीफ, ब्लूवाटर्स, इब्न बतूता मॉल, नखील मॉल, नाद अल शेबा मॉल और द आउटलेट विलेज भी इस फेस्टिवल से जुड़े हुए हैं।
== समाप्त ==

