Homeगुजरातएचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड (एसआईएफ) लॉन्च किया

एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड (एसआईएफ) लॉन्च किया

एनएफओ की अवधि 2 से 16 जून 2026 | न्यूनतम आवेदन राशि 10,00,000रूपए (एक्रेडिटेड निवेशकों के लिए 1,00,000रूपए)

अहमदाबाद, गुजरात | 03 जून 2026 | एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च किया है, जो एक स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (एसआईएफ) की रणनीति है। इसे उन निवेशकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो नियमित रिटर्न और पूंजी वृद्धि की तलाश में हैं। यह रणनीति विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों—फिक्स्ड इनकम, इक्विटी आर्बिट्राज, आरईआईटी और इनविट यूनिट्स—में निवेश को मिलाकर बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान जोखिम-समायोजित रिटर्न हासिल करने का प्रयास करती है। इसका नया फंड ऑफर (एनएफओ) 2 जून 2026 से 16 जून 2026 तक खुला रहेगा।

पारंपरिक म्यूचुअल फंड और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) या आल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) जैसे महंगे उत्पादों के बीच के अंतर को कम करने के लिए एसआईएफ की शुरुआत की गई थी। रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड एक बीच वाला निवेश विकल्प प्रदान करता है जो म्यूचुअल फंड की विनियामक पारदर्शिता को पोर्टफोलियो के लचीलेपन के साथ जोड़ता है।

यह प्रोडक्ट मध्यम पूंजी वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जिसमें न्यूनतम आवेदन राशि ₹10,00,000 (एक्रेडिटेड निवेशकों के लिए 1,00,000रूपए) है।

बेंचमार्क: निफ्टी 50 हाइब्रिड कंपोजिट डेब्ट 50:50 इंडेक्स

कैलाश कुलकर्णी, सीईओ, एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने कहा, “आज के निवेशक पहले से ज़्यादा समझदार हैं। उन्हें ऐसे नए तरीकों की ज़रूरत है जिन्हें पेशेवर विशेषज्ञ संभालते हों और जो बाज़ार के उतार-चढ़ाव को झेल सकें। रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड को एक आसान बीच के रास्ते की तरह बनाया गया है। इसमें निवेशकों को म्यूचुअल फंड जैसी साफ़-सुथरी जानकारी भी मिलती है, और साथ ही इसमें ऐसा लचीलापन भी है जिससे कम जोखिम में टैक्स बचाते हुए बेहतर कमाई हो सके।”

श्रीराम रामनाथन, सीआईओ फिक्स्ड इनकम, एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने कहा, “हमारा पूरा ध्यान अच्छे फंड चुनने और जोखिम को कम रखने पर है, ताकि बाज़ार के उतार-चढ़ाव में भी आपका पैसा सुरक्षित रहे और लगातार बढ़ता रहे। साथ ही, यह फंड सोच-समझकर आरईआईटी और इनविट्स में भी थोड़ा निवेश करेगा, क्योंकि ये दोनों नए और तेजी से बढ़ते हुए निवेश के विकल्प हैं।”

इस फंड रणनीति का उद्देश्य एक विविधीकृत परिसंपत्ति आवंटन के माध्यम से तुलनात्मक रूप से कम उतार-चढ़ाव के साथ मजबूत राशि जमा करने की क्षमता प्रदान करना है, जिसे बाजार के उतार-चढ़ाव के प्रति सीमित प्रतिक्रिया के साथ नियमित आय उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ ही यह टैक्स दक्षता और जोखिम-समायोजित रिटर्न को भी बढ़ाता है। एक इंटरवल इन्वेस्टमेंट फंड के रूप में, यह किसी भी व्यावसायिक दिन पर निवेश की अनुमति देता है और साप्ताहिक पैसे वापस लेने की सुविधा प्रदान करता है। इन सबके पीछे एक मजबूत जोखिम प्रबंधन है, जो अस्थिरता को कम करने में मदद के लिए सक्रिय पोर्टफोलियो प्रबंधन को सख्त रणनीति-स्तरीय जोखिम नियंत्रणों के साथ जोड़ता है।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read