Homeगुजरातबिस्लेरी इंटरनेशनल ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ...

बिस्लेरी इंटरनेशनल ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ 3,500 से अधिक नागरिकों को एकजुट किया

  • प्लॉगिंग ड्राइव से लेकर वृक्षारोपण अभियानों तक; बिस्लेरी ने उत्तर भारत के 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 से अधिक कार्यक्रमों के जरिए 3,500 से अधिक लोगों को जोड़ा

अहमदाबाद, गुजरात | 05 जून 2026 | बिस्लेरी इंटरनेशनल ने उत्तर भारत में जमीनी स्तर पर कई अभियानों के जरिए विश्व पर्यावरण दिवस 2026 मनाया। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए चलाए जा रहे अपने ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ कार्यक्रम के तहत, बिस्लेरी ने प्लास्टिक प्रदूषण से लड़ने के लिए दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में आम लोगों, सरकारी विभागों, रक्षा प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों को एक साथ लाने का काम किया।

दिल्ली के कौशाम्बी स्थित ईडीएम मॉल में एक जागरूकता सत्र और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा, सलाम बालक ट्रस्ट द्वारा संचालित एनजीओ रोज उड़ान होम फॉर गर्ल्स ने भी दिलशाद गार्डन में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इन सभी गतिविधियों में कुल मिलाकर 320 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

लुधियाना, पंजाब में डीसी कार्यालय और 30 से अधिक सरकारी व संस्थागत भागीदारों के सहयोग से एक बड़े स्तर पर प्लॉगिंग ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें 1,500 से अधिक नागरिक सड़कों पर उतरे और उन्होंने प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करके उसे अलग-अलग किया। चंडीगढ़ में सेक्टर 19डी के मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर दो दिनों का प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने का अभियान चलाया गया, जिसमें 100 निवासी शामिल हुए। इसके साथ ही, बाबू धाम कॉलोनी में युवा स्तंभ के साथ मिलकर एक जागरूकता आधारित चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 50 युवाओं ने कला के जरिए प्लास्टिक कचरे और उसके प्रभावों को समझा।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन निदेशालय द्वारा पर्यावरण पर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई थी, जहां बिस्लेरी ने एक प्रदर्शनी स्टॉल लगाया। बिस्लेरी के इस स्टॉल पर रीसाइकल किए गए अलग-अलग प्लास्टिक से बने उत्पादों को दिखाकर रीसाइक्लिंग के महत्व को समझाया गया। टीम ने लोगों को जागरूक करने के लिए कॉमिक बुक्स और रिसोर्स किट भी बांटे। साथ ही कचरे को अलग-अलग करने के महत्व को समझाने के लिए आने वाले मेहमानों को एक गेम भी खिलवाया गया, जिसमें लगभग 800 अधिकारियों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। इसके अलावा, क्षेत्र के प्राकृतिक जल निकायों और हरियाली को बचाने के बिस्लेरी के संकल्प के तहत, गोमती टास्क फोर्स के साथ मिलकर बेहद संवेदनशील एकाना वेटलैंड में एक सफाई अभियान चलाया गया, और लायन सिक्योरिटीज के सहयोग से कुड़िया घाट पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन भी हुआ।

इस अवसर पर बिस्लेरी इंटरनेशनल के डायरेक्टर – सस्टेनेबिलिटी एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स, श्री के. गणेश ने कहा, “विश्व पर्यावरण दिवस बदलाव की शुरुआत करने का एक बड़ा मौका है, और इस साल हमने यह तय किया कि हम जिन भी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देते हैं, उनके हर कोने तक हमारी पहुंच हो। लुधियाना में प्लॉगिंग ड्राइव से लेकर गुजरात में वृक्षारोपण और एकाना वेटलैंड में जागरूकता सत्रों तक, ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ के तहत हमारी हर पहल यह बताती है कि असली और स्थायी बदलाव जमीनी स्तर से ही शुरू होता है, और हम उन सभी राज्य सरकारों, संस्थानों, एनजीओ और नागरिकों के आभारी हैं जो पर्यावरण को बचाने के लिए हमारे साथ खड़े रहे।”

गुजरात में पांच अलग-अलग जगहों पर वृक्षारोपण, सफाई अभियान और जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें गीर फाउंडेशन के साथ इंद्रोडा नेचर पार्क, एसआरडीसीएल के साथ साबरमती रिवरफ्रंट, किरण फिटनेस सेंटर के साथ पानसर गांव, आरएएफ कैंप छावनी और एचएनजीयू पाटन शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों में छात्रों, रक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों को मिलाकर 525 से अधिक प्रतिभागियों ने प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने का संकल्प लिया। इसके साथ ही, गुजरात में बिस्लेरी ने अपने संस्थागत संबंधों को मजबूत करते हुए एचएनजीयू के साथ एक सहयोग पत्र पर भी हस्ताक्षर किए।

राजस्थान में ग्राम भारती समिति ने ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ के साथ मिलकर 4 जून को कचरे से सर्वश्रेष्ठ गमला बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की, जिसके बाद 5 जून को जयपुर में ‘रन फॉर ए चेंज’ दौड़ का आयोजन हुआ। इन दोनों कार्यक्रमों में कुल 140 लोग शामिल हुए।

ये सभी प्रयास बिस्लेरी के लगातार चलने वाले ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जो अब तक देश भर में 1 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है और उन्हें प्लास्टिक को अलग करने और उसकी रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूक कर चुका है।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read