Homeगुजरातकॉग्निजेंट ने एआई बिल्डर्स की एक नई टीम तैयारकरने के लिए 'ऐस...

कॉग्निजेंट ने एआई बिल्डर्स की एक नई टीम तैयारकरने के लिए ‘ऐस टीम प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया

आने वाले समय में डिजिटल बदलाव की कमान संभालने वाले एआई बिल्डर्स के करियर को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला शानदार विकल्प

बेंगलुरु, भारत | 03 जून 2026 | कॉग्निजेंट(NASDAQ: CTSH) ने आज अपने कॉग्निजेंट ऐस टीम प्रोग्राम के शुभारंभ की घोषणा की। कंपनी ने बहुत सोच-समझकर इस पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य बेहद होनहार इंजीनियरों की एक बेहतरीन टीम तैयार करना है, जो ग्राहकों को आज के जमाने के अनुरूप डिजिटल बदलाव को अपनाने में मदद करने के साथ-साथ कॉग्निजेंट को एक पूरी तरह से एआई बिल्डर संगठन के रूप में विकसित करने में सबसे अहम भूमिका निभाएंगे।

कॉग्निजेंट की इस ‘ऐस टीम’ का ढांचा कुछ इस तरह तैयार किया गया है जिसमें बेहद होनहार लोगों को बड़े खास तरीके से चुना जाएगा, साथ ही इसमें करियर में आगे बढ़ाने की राह भी बेहद शानदार है और इसे कंपनी की क्षमता बढ़ाने वाली अत्याधुनिक रणनीति के अनुरूप केंद्रीय रूप से संचालित इंजीनियरिंग कम्युनिटी के मेल के रूप में तैयार किया गया है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे होनहार इंजीनियरों की एक कम्युनिटी तैयार करना है, जो एआई-नेटिव टूल्स, आधुनिक आर्किटेक्चर और शानदार नतीजे देने वाले तरीकों की मदद से ग्राहकों की असली चुनौतियों को दूर करेंगे। ऐस टीम के इन सदस्यों से उम्मीद की जाती है कि उन्हें केंद्रित, उच्च-प्रभाव वाली टीमों में शामिल किया जाएगा, और इस तरह महत्वपूर्ण पहलों शुरू करने की जिम्मेदारी इन्हीं पर होगी, ताकि वे ग्राहकों के बिजनेस को फायदा पहुँचाने वाली नई तकनीकी समाधानों को विकसित करने में अपना सीधा योगदान दे सकें।

भारत से शुरू होने वाला यह ‘ऐस टीम’ कार्यक्रम कॉग्निजेंट को एक एआई बिल्डर संगठन बनाने में सबसे बहुत मददगार साबित होगा। एआई तकनीक में माहिर इंजीनियरिंग की यह शानदार टीम कंपनी की तीन मुख्य रणनीतियों— बहुत अधिक प्रोडक्टिविटी, एआई को उद्योगों से जोड़ने तथा इसे एजेंटों के रूप में ढालने— को नई रफ्तार देगी। इस कार्यक्रम को इस तरह तैयार किया गया है ताकि एआई के क्षेत्र में कुछ अनोखे और मूल्यवान प्रोडक्ट्स बनाए जा सकें, साथ ही बड़े पैमाने की तकनीकी पहलों को लागू करने में मदद मिल सके और पूरे इकोसिस्टम में इनोवेशन को भी बढ़ावा मिले। इसके प्रभाव से नए प्रोडक्ट्स जल्दी मार्केट में आ सकेंगे, कामकाज में शुरू से अंत तक आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय के लिए ऐसे मजबूत और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म तैयार होंगे, जो लगातार इनोवेशन का रास्ता साफ करेंगे।

इस मौके पर राजेश वारियर, प्रेसिडेंट – ग्लोबल ऑपरेशंस और चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, कॉग्निजेंट इंडिया ने कहा, “कॉग्निजेंट ऐस टीम’ कार्यक्रमकी शुरुआत हमारे इंजीनियर्स की काबिलियत को और बढ़ाने की दिशा में बेहद जरूरी कदम है, क्योंकि अब कंपनियां सिर्फ एआई के प्रयोगों से हटकर इसे काम में तेजी से इस्तेमाल करने की तरफ बढ़ रही हैं। एआई के जरिए बड़े पैमाने पर और असरदार नतीजे पाना इस बात पर निर्भर करता है कि, हमारे पास एआई की समझ रखने वाले लोग और इंजीनियरिंग की मजबूत बुनियादी समझ हो। ऐस टीम के जरिए हम होनहार लोगों की एक ऐसी अलग टीम तैयार कर रहे हैं जो सीधे तौर पर हमारी तीन रणनीतियों— यानी बहुत अधिक प्रोडक्टिविटी, एआई को उद्योगों से जोड़ने तथा इसे एजेंटों के रूप में ढालने— को आगे बढ़ाएगी। हमारा उद्देश्य एआई को सिर्फ़ विचारों तक सीमित नहीं रखकर उसे असल में लागू करना और अलग-अलग उद्योगों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने में सक्षम बनाना है।”

कॉग्निजेंट ऐस टीम कार्यक्रम के लिए चयन इस बात पर निर्भर नहीं करता कि व्यक्ति ने किस कॉलेज या संस्थान से पढ़ाई की है, बल्कि इसमें अत्याधुनिक तकनीकी जानकारी, एआई में निपुणता और बेहतरीन संचार कौशल को ध्यान में रखा जाता है। इसकी कई चरणों वाली चयन प्रक्रिया में बातचीत की कुशलता, अभिरुचि मूल्यांकन, तकनीकी मूल्यांकन और तकनीकी साक्षात्कार शामिल हैं। इसे उद्योग जगत के लिए आवश्यक क्षमताओं, जैसे कि एआई डेवलपमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी, डेटा स्ट्रक्चर्स और एल्गोरिदम, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, रिट्रीवल-ऑगमेंटेड जनरेशन (RAG), एजेंटिक एआई और मॉडर्न फ्रंट-एंड डेवलपमेंट को परखने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

चुने गए उम्मीदवारों को अलग-अलग भूमिकाओं के लिए नियुक्त किया जा सकता है, जिनमें करियर के रास्ते अलग-अलग होंगे, साथ ही उन्हें जिम्मेदारी सौंपने का तरीका और मिलने वाले काम के अवसर भी अलग-अलग होंगे। ऐस टीम के इन सदस्यों को फुल-स्टैक एआई इंजीनियर के रूप में जुड़ना होगा और शुरुआत से ही उन्हें सीधे तौर पर ग्राहकों के प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। इस दौरान वे प्रोडक्शन कोडबेस पर काम करेंगे और अलग-अलग उद्योगों के लिए एआई पर आधारित क्षमताएं विकसित करेंगे, जिनमें RAG पाइपलाइन, एजेंटिक वर्कफ़्लो और LLM-इंटीग्रेटेड एप्लिकेशन शामिल हैं।

अपने शुरुआती चरण में, यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए है जिन्हें पहले ही ऑफर मिल चुका है या जिन उम्मीदवारों का चयन कैंपस से बाहर किया गया है, जिनमें टियर-1 संस्थानों से पास हुए छात्र भी शामिल हैं, जिसे जरूरत पड़ने पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है। धीरे-धीरे कॉग्निजेंट की योजना इसमें भागीदारी बढ़ाने की है, ताकि प्रीमियम कैंपस, भागीदार संस्थानों, कंपनी के मौजूदा कर्मचारियों और 1 से 3 साल के अनुभव वाले अनुभवी पेशेवरों को भी शामिल किया जा सके।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read